LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,537.71 +844.93 (+1.12%)
निफ्टी 50 23,660.4 +219.60 (+0.94%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.83
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, ट्रेनें-फ्लाइट रद; तेलंगाना और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: मंगल, 3 नव॰ 2026, 03:43 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, ट्रेनें-फ्लाइट रद; तेलंगाना और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, जिसके बाद मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अन्य राज्यों में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, जिसके मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अन्य राज्यों ...और पढ़ें
  • चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश तट से टकराया, तेज हवाएं चलीं।
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा।

चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश तट से टकराया, तेज हवाएं चलीं।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके को पार कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 3 नवंबर की सुबह तड़के 03:30 से 05:30 बजे के बीच इस तूफान ने ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट को पार किया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

लैंडफॉल के दौरान 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जो झोंकों में 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गईं। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु के तटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।

एहतियात के तौर पर दक्षिण तटीय रेलवे ने 9 ट्रेनें रद कर दी हैं। विजयवाड़ा, गुडूर, गुंटूर और तेनाली जैसे रूटों पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। खराब मौसम के कारण 30 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, तिरुपति और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से 19 घरेलू उड़ानें और चेन्नई एयरपोर्ट से 11 उड़ानें रद करनी पड़ी हैं।

आज सुबह 05:30 बजे यह चक्रवाती तूफान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में ओंगोल के पास केंद्रित रहा। यह बापटला से 40 किमी दक्षिण-पश्चिम और मछलीपट्टनम से 120 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में मौजूद है। मछलीपट्टनम और विशाखापट्टनम के डॉपलर वेदर रडार से इस पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह चक्रवात उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होता जाएगा। आज 3 नवंबर दोपहर 11:30 बजे तक यह एक सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा, जिसमें हवा की रफ्तार 80-90 किमी प्रति घंटा रह जाएगी।

शाम 05:30 बजे तक हवाएं घटकर 65-75 किमी प्रति घंटा और आधी रात तक यह और धीमा होकर डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा। कल 4 नवंबर की सुबह तक यह पूरी तरह कमजोर होकर शांत होगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें