न्यूज डायरी: तेलंगाना में बम विस्फोट से सात घायल; केजरीवाल बोले- भाजपा-कांग्रेस से नाराज लोग AAP को मौका दें
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- आरएसएस ने कहा- विरोध करने का हक सबको, देश-विरोधी ताकतों से रहना होगा सावधान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने लोकतांत्रिक विरोध और नागरिकों के सवाल उठाने के अधिकार का समर्थन करते हुए सार्वजनिक प्रदर्शनों के दुरुपयोग को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शनिवार को कहा कि हर नागरिक को देश से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने और अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि देश-विरोधी ताकतें ऐसे प्रदर्शनों का गलत फायदा न उठा सकें। इंदौर में दो नवंबर से शुरू होने वाली संघ की वार्षिक बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में आंबेकर ने कहा कि किसी मुद्दे पर सवाल उठाने वालों को संघ का समर्थक या विरोधी मानना उचित नहीं है। संघ इस बात पर नजर रख रहा है कि सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शनों का इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए न हो। यूजीसी सर्कुलर को बताया असंतुलित: यूजीसी के विवादित नियमों और सर्कुलर पर आंबेकर ने कहा कि संघ पहले ही इन्हें असंतुलित बता चुका है। अदालत भी इन नियमों पर रोक लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आगे जो भी निर्णय हो, वह संतुलित होना चाहिए और सरकार को इसे सुनिश्चित करना चाहिए। नौसेना के युद्धपोत आईएनएस केसरी में अचानक पानी भरा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में खड़े भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस केसरी में शनिवार दोपहर को अचानक पानी भरने लगा। इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान या जवानों के घायल होने की खबर नहीं है। जहाज पर मौजूद सभी कर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं। नौसेना की तकनीकी टीमों ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए पानी निकालने के लिए बड़े स्तर पर पंपिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, जहाज के भीतर पानी घुसने की सूचना मिलते ही सुरक्षा तंत्र को तुरंत सतर्क कर दिया गया। तेलंगाना: झील में मिला युवक का शव, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय चाकली उर्फ गुम्मडी कासीराम का शव 23 अक्टूबर की रात हनमाजिपेट गांव के बाहर एक झील में मिला था। शुरुआत में पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर इसे हत्या में बदल दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जानकारी और स्थानीय लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर 30 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि कासीराम की पत्नी सविता ने चिंताकिंडी रामू और पसुपुला संतोष के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कासीराम को शराब पिलाने के लिए ले गए। नशे की हालत में रामू ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया, जबकि संतोष ने उसके हाथ पकड़ रखे थे। इसके बाद शव झील में फेंक दिया गया। तमिलनाडु: VCK नेता की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में तनाव तमिलनाडु के तूतीकोरिन में रविवार सुबह विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) के 40 वर्षीय कार्यकर्ता बालमुरुगन की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, वह सब्जी की दुकान चलाते थे और वैन भी चलाते थे। बालमुरुगन बाजार से सब्जियां लाने के बाद अपनी दुकान पर सामान उतारकर डेविसपुरम रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने गए थे। इसी दौरान हथियारों से लैस एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शक है कि इलाके में एक कार्यक्रम के लिए डिजिटल बैनर लगाने को लेकर पुरानी रंजिश हत्या की वजह हो सकती है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रामेश्वरम रोड पर जाम लगा दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में तूतीकोरिन जिले में नौ अन्य हत्याएं भी हुई हैं। केरलम: शराबबंदी के दिन घर से मिलीं 124 बोतलें केरलम के कोल्लम में आबकारी विभाग ने रविवार को एक घर से शराब की 124 बोतलें जब्त कीं। इन बोतलों में कुल 62 लीटर शराब थी। अधिकारियों के मुताबिक, ओचिरा इलाके में रहने वाले 49 वर्षीय गोपालकृष्णन के घर पर छापा मारा गया। आरोप है कि वह शराब की दुकानों से खरीदी गई शराब को शराबबंदी के दिन ज्यादा कीमत पर बेच रहा था। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कई लोगों ने उससे महंगे दाम पर शराब खरीदी थी। केरल में हर महीने की पहली तारीख को ड्राई डे यानी शराब की बिक्री पर रोक रहती है। इस दिन शराब की दुकानें और बार बंद रहते हैं। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। केरलम: अनुष्ठान के बहाने महिला से दुष्कर्म, पुजारी को सात साल की जेल केरलम की एक विशेष अदालत ने अनुष्ठान के बहाने महिला से दुष्कर्म करने के दोषी पुजारी राजेश को सात साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला अप्रैल 2016 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने महिला से कहा था कि उसके पति पर बुरी आत्मा का असर है और उसे दूर करने के लिए विशेष अनुष्ठान करना होगा। इसके बाद धार्मिक संस्थान के एक स्टोर रूम में उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह घटना कई दिनों तक जारी रही। बाद में महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। नेडुमनगाड की विशेष अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत उसे दोषी पाया। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी को एक साल की अतिरिक्त जेल भी काटनी होगी। केरलम में बिजली संकट, ऊर्जा मंत्री बोले- जल्द निकालेंगे समाधान केरलम में बिजली की कमी के बीच राज्य के ऊर्जा मंत्री सनी जोसेफ ने रविवार को कहा कि सरकार इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि बिजली की मांग पूरी करने के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। मंत्री ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केरलम हिमाचल प्रदेश से एक समझौते के तहत बिजली खरीद रहा था। यह समझौता 31 अक्तूबर को खत्म हो गया। अब सरकार बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के लिए दूसरे रास्ते तलाश रही है। सनी जोसेफ ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री वी डी सतीशन से भी चर्चा की है। बिजली की कमी दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर भारत में बारिश बढ़ने पर राज्य को बिजली की उपलब्धता बेहतर हो सकती है। दरअसल, केरलम में मानसून की कम बारिश और बिजली की बढ़ती खपत के कारण बिजली संकट बना हुआ है। कृष्णा नदी का पानी मोड़ने की महाराष्ट्र की योजना पर कर्नाटक को आपत्ति महाराष्ट्र की कृष्णा नदी का करीब 40 टीएमसी फीट बाढ़ का पानी भीमा नदी की ओर मोड़ने की योजना पर कर्नाटक ने कड़ी आपत्ति जताई है। कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि इस परियोजना से राज्य के हितों और अलमट्टी बांध में पानी की आवक पर असर पड़ सकता है। पाटिल के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले महीने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की जानकारी दी थी। इसके तहत महाबलेश्वर के पास कृष्णा नदी से पानी निकालकर भीमा नदी पर बने उज्जानी बांध तक पहुंचाने का प्रस्ताव है। इससे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के दो जिलों के अलावा सांगली और सोलापुर के कुछ हिस्सों को लाभ पहुंचाने की योजना है। पाटिल ने सवाल उठाया कि क्या केंद्र सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दी है और क्या जरूरी अनुमति ली गई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि परियोजना की लागत करीब 19 हजार करोड़ रुपये हो सकती है। पाटिल ने कहा कि पानी के बंटवारे से जुड़े नियमों और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण के फैसले को ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से योजना की मंजूरी और फंडिंग पर स्थिति साफ करने की मांग की। ओडिशा: घर में घुसकर दंपती की धारदार हथियार से हत्या ओडिशा के मलकानगिरी जिले में शनिवार रात एक दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हमले में उनका 13 साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना एमवी-36 गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने सो रहे रामेंद्रनाथ सरकार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति को बचाने की कोशिश में उनकी पत्नी रायबा मंडल पर भी हमला किया गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हमले में उनका बेटा संदीप भी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपी परिवार का पड़ोसी बताया जा रहा है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। सेना के एथलीट बितेन सिंह ने आयरनमैन 70.3 गोवा में बनाया नया रिकॉर्ड भारतीय सेना के एथलीट बितेन सिंह ने रविवार को आयरनमैन 70.3 गोवा प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। उन्होंने 4 घंटे 24 मिनट 29 सेकंड में रेस पूरी कर नया कोर्स रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने उज्बेकिस्तान के कॉन्स्टेंटिन बेलौसोव का 2025 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। बेलौसोव ने पिछले साल यह रेस 4 घंटे 25 मिनट 47 सेकंड में पूरी की थी। बितेन ने उनसे एक मिनट 18 सेकंड बेहतर समय निकाला। इस प्रतियोगिता में 30 देशों के 2,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रेस में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ शामिल थी। बितेन ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में तैनाती के दौरान इसकी तैयारी की थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले तीन महीने तक खास ट्रेनिंग की। बितेन ने कहा कि उनका लक्ष्य रिकॉर्ड तोड़ना था और अब वह आयरनमैन विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करना चाहते हैं। महिला वर्ग में मरीना श्ल्याख्तिना ने 5 घंटे 30 मिनट 29 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। तेलंगाना: लॉ कॉलेज के हॉस्टल में मृत मिली 30 वर्षीय छात्रा, जांच में जुटी पुलिस तेलंगाना के करीमनगर में रविवार को एक महिला हॉस्टल के कमरे में 30 वर्षीय कानून की छात्रा मृत मिली। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की पहचान दक्कली चंद्रकला के रूप में हुई है। वह सातवाहना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने बताया कि चंद्रकला हॉस्टल के कमरे में अकेली थी। रविवार को उसका शव कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हॉस्टल अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करीमनगर के सरकारी मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंद्रकला रंगारेड्डी जिले के शादनगर गांव की रहने वाली थी। आरजी कर मामले की जांच से पीड़िता की मां असंतुष्ट, मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार का आरोप आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां एवं भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ ने जांच की प्रगति पर असंतोष जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बावजूद मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव के बाद भी पुराने लोग सक्रिय हैं। पनिहाटी से विधायक देबनाथ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने कभी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग नहीं की थी। उनके अनुसार, सीबीआई इस मामले में अपेक्षित प्रगति नहीं कर पाई है। देबनाथ ने कहा कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर बेटी को न्याय दिलाने और मेडिकल कॉलेजों में कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराने की मांग करेंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भ्रष्टाचार से जुड़ी कई फाइलें मिली हैं। वह इन आरोपों की जांच चाहती हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 13 किलो से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दो गिरफ्तार कस्टम विभाग ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को 13 किलो से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद प्रतिबंधित पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरत निवासी मोहम्मद अकील शेख (31) और कानिज जाहेरा मोमिन (29) के रूप में हुई है। दोनों बैंकॉक से फ्लाइट संख्या टीजी-343 के जरिए अहमदाबाद पहुंचे थे। एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने यात्रियों के चेक-इन बैग की एक्स-रे जांच के दौरान संदिग्ध तस्वीर देखी। इसके बाद बैग की तलाशी ली गई। जांच में ट्रॉली बैग से 14 वैक्यूम सीलबंद पैकेट मिले। शुरुआती जांच में इनमें हाइड्रोपोनिक गांजा होने की पुष्टि हुई। इसका कुल वजन 13.012 किलोग्राम पाया गया। दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। केंद्र ने केरल को जारी किए 2,600 करोड़ रुपये- राजीव चंद्रशेखर भाजपा केरल अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने केरल के लिए करीब 2,600 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस राशि का इस्तेमाल आम लोगों के हित में करेगी। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसे राज्य सरकार और जनता के लिए अच्छी खबर बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री वी.डी
- सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज के बोझ के कारण राज्य में दवाओं, बिजली और रोजगार के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राशि जारी करने के लिए आभार जताया। साथ ही आशंका जताई कि इस धनराशि का इस्तेमाल जनता के हित में होना चाहिए और इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। चंद्रशेखर के अनुसार, उत्तर प्रदेश को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक, बिहार को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक, मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल को 7,866 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री वी.डी
- सतीशन और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में युवक को पांच साल की सजा केरल के एर्नाकुलम जिले में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने 26 वर्षीय युवक को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अलुवा फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश शिबू डैनियल ने एडथला निवासी जुनैद को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मई 2024 में लड़की एक खेल के मैदान में गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे पास के एक सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद एडथला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत पांच साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, धारा 8 के तहत तीन साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माने की राशि वसूल होने पर पीड़िता को मुआवजे के रूप में दी जाएगी। केरल में शराबबंदी के दिन घर से 124 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार केरल के ओचिरा इलाके में आबकारी विभाग ने एक घर पर छापा मारकर 124 बोतल शराब बरामद की है। इन बोतलों में कुल 62 लीटर शराब थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराबबंदी के दिन अधिक कीमत पर शराब बेच रहा था। अधिकारियों को रविवार को सूचना मिली थी कि चंदनकुलंगरा निवासी गोपालकृष्णन (49) ने अपने घर में शराब जमा कर रखी है। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की और शराब जब्त कर ली। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी शराब की दुकानों से बोतलें खरीदकर रखता था और ड्राई डे पर उन्हें ऊंचे दामों में बेचता था। रविवार को भी कई लोगों ने उससे अधिक कीमत पर शराब खरीदी थी। केरल में हर महीने की पहली तारीख को ड्राई डे मनाया जाता है। इस दिन शराब की दुकानें और बार बंद रहते हैं तथा शराब की बिक्री प्रतिबंधित होती है। आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। केरल में पूर्व डिप्टी तहसीलदार को रिश्वत लेने के मामले में आठ साल की जेल केरल के कोल्लम में सतर्कता अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में पूर्व डिप्टी तहसीलदार एस
सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्ज के बोझ के कारण राज्य में दवाओं, बिजली और रोजगार के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राशि जारी करने के लिए आभार जताया। साथ ही आशंका जताई कि इस धनराशि का इस्तेमाल जनता के हित में होना चाहिए और इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। चंद्रशेखर के अनुसार, उत्तर प्रदेश को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक, बिहार को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक, मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल को 7,866 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री वी.डी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सतीशन और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में युवक को पांच साल की सजा केरल के एर्नाकुलम जिले में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने 26 वर्षीय युवक को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अलुवा फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश शिबू डैनियल ने एडथला निवासी जुनैद को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मई 2024 में लड़की एक खेल के मैदान में गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे पास के एक सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद एडथला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत पांच साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, धारा 8 के तहत तीन साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माने की राशि वसूल होने पर पीड़िता को मुआवजे के रूप में दी जाएगी। केरल में शराबबंदी के दिन घर से 124 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार केरल के ओचिरा इलाके में आबकारी विभाग ने एक घर पर छापा मारकर 124 बोतल शराब बरामद की है। इन बोतलों में कुल 62 लीटर शराब थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराबबंदी के दिन अधिक कीमत पर शराब बेच रहा था। अधिकारियों को रविवार को सूचना मिली थी कि चंदनकुलंगरा निवासी गोपालकृष्णन (49) ने अपने घर में शराब जमा कर रखी है। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की और शराब जब्त कर ली। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी शराब की दुकानों से बोतलें खरीदकर रखता था और ड्राई डे पर उन्हें ऊंचे दामों में बेचता था। रविवार को भी कई लोगों ने उससे अधिक कीमत पर शराब खरीदी थी। केरल में हर महीने की पहली तारीख को ड्राई डे मनाया जाता है। इस दिन शराब की दुकानें और बार बंद रहते हैं तथा शराब की बिक्री प्रतिबंधित होती है। आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा। केरल में पूर्व डिप्टी तहसीलदार को रिश्वत लेने के मामले में आठ साल की जेल केरल के कोल्लम में सतर्कता अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में पूर्व डिप्टी तहसीलदार एस
बाबूराज (62) को आठ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोल्लम सतर्कता अदालत के न्यायाधीश मोहित सीएस ने बाबूराज को 5,000 रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाया। मामला वर्ष 2014 का है। उस समय राजस्व विभाग ने करुनागप्पल्ली गांव में कथित अवैध लेटराइट पत्थर खनन के लिए इस्तेमाल हो रही एक खुदाई मशीन जब्त की थी। मशीन के मालिक ने उसे छुड़ाने के लिए तत्कालीन डिप्टी तहसीलदार बाबूराज से संपर्क किया था। आरोप है कि बाबूराज ने मशीन को छोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 5,000 रुपये मांगे और स्वीकार किए। अभियोजन पक्ष के अनुसार, कोल्लम सतर्कता इकाई ने बाबूराज को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। मामले की जांच सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने की। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें दोषी करार दिया। केरल हाईकोर्ट ने अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई और जुर्माने का मांगा ब्योरा केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से अवैध होर्डिंग और बैनर लगाने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा मांगा है। अदालत ने पूछा है कि ऐसे मामलों में कितने लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए और कितना जुर्माना वसूला गया। मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति स्याम कुमार वीएम की पीठ ने यह निर्देश एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि सरकार की ओर से राज्यभर से सभी अवैध होर्डिंग हटाने का दावा किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई जगह फ्लेक्स होर्डिंग अब भी लगे हुए हैं। यह याचिका कोच्चि निवासी एस
सदानंद नाइक ने दाखिल की है। इसमें राज्यभर में लगाए गए पीवीसी फ्लेक्स बैनर, होर्डिंग और बड़े कटआउट हटाने की मांग की गई है। खासतौर पर फीफा विश्व कप 2026 के दौरान लगाए गए विज्ञापन बोर्डों का मुद्दा उठाया गया है। अदालत ने राज्य सरकार को विस्तृत जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। गुजरात में दिवाली पर 143 कैदियों को मिलेगी 15 दिन की पैरोल गुजरात सरकार ने दिवाली के मौके पर राज्य की अलग-अलग जेलों में सजा काट रहे 143 कैदियों को 15 दिन की पैरोल देने की मंजूरी दी है। यह पैरोल 6 नवंबर से शुरू होगी। सरकार के अनुसार, यह फैसला कैदियों के कल्याण और जेल सुधार से जुड़ी पहल के तहत लिया गया है। जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पैरोल पाने वालों में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 103 पुरुष कैदी और 40 महिला कैदी शामिल हैं। राज्य सरकार वर्ष 2003 से दिवाली पर पात्र कैदियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए 15 दिन की पैरोल देती आ रही है। गुजरात जेल एवं सुधार प्रशासन के पुलिस महानिदेशक केएलएन राव के अनुसार, गंभीर अपराधों में शामिल कैदियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इनमें एनडीपीएस अधिनियम, टाडा और पोटा के तहत दोषी ठहराए गए कैदी शामिल हैं। इसके अलावा आतंकवाद, आर्थिक अपराध, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती और जबरन वसूली जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे कैदियों को भी पैरोल नहीं दी जाएगी। उच्च न्यायालय में अपील लंबित होने वाले, एनआरआई और दूसरे राज्यों के कैदी भी इस सुविधा के पात्र नहीं होंगे। अस्पताल से लापता हुआ पॉक्सो आरोपी ऑटो चालक चेन्नई में गिरफ्तार आठ वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोपी 61 वर्षीय ऑटो चालक को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक सरकारी अस्पताल से लापता हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 30 अक्तूबर को ऑटो में स्कूल जा रही बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों और रिश्तेदारों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी थी। इससे उसके सिर और पीठ में चोटें आई थीं। इसके बाद आरोपी के बेटे ने उसे बचाकर पेरियार नगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्ची की मां की शिकायत पर पुझल महिला पुलिस स्टेशन में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि, आरोपी 31 अक्तूबर की सुबह करीब 5:30 बजे अस्पताल से लापता हो गया। इसके बाद कोलाथुर के पुलिस उपायुक्त और पुझल के सहायक पुलिस आयुक्त की निगरानी में विशेष टीमें बनाई गईं। पुलिस ने तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात में जन्मदिन की पार्टी पर छापा, शराब पीने के आरोप में 38 लोगों पर केस गुजरात के राजकोट में एक होटल में आयोजित जन्मदिन की पार्टी के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई शनिवार रात कालावाड रोड स्थित एक होटल में की गई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा को पार्टी में शराब परोसे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने छापा मारा। मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राकेश देसाई ने बताया कि पार्टी में करीब 30 महिलाएं भी मौजूद थीं, लेकिन जांच में किसी के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। राजकोट सिविल अस्पताल में मेहमानों और होटल कर्मचारियों सहित 98 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। इसके बाद 35 पुरुष मेहमानों और तीन होटल कर्मचारियों समेत 38 लोगों के खिलाफ गुजरात निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मौके से भारतीय निर्मित विदेशी शराब की 750 मिलीलीटर की 11 खाली और भरी बोतलें जब्त कीं। पार्टी का आयोजन चिराग पटेल ने अपने जन्मदिन के मौके पर किया था। पुलिस होटल का लाइसेंस, पुराने रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न, कर्मचारी के कैंपस आने पर रोक जादवपुर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने गैर-शिक्षण कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति चिरंजीब भट्टाचार्य ने रजिस्ट्रार को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आरोपी कर्मचारी को जांच पूरी होने तक परिसर में प्रवेश नहीं करने देने को कहा गया है। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, छात्रा ने कुलपति को दी शिकायत में बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे टेक्नोलॉजी भवन की छठी मंजिल पर हुई। आरोपी कर्मचारी विश्वविद्यालय के गणित विभाग से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक, सातवीं मंजिल की सीढ़ियों पर तीन छात्र बैठे थे। कर्मचारी ने उन्हें वहां से जाने को कहा। दो छात्र नीचे चले गए, जबकि कर्मचारी ने शिकायतकर्ता छात्रा से निजी जानकारी मांगी और उसे छठी मंजिल पर ले गया। वहां उसने कुछ बंद कमरों को दिखाया। छात्रा का आरोप है कि लौटते समय कर्मचारी ने उसे अनुचित तरीके से छुआ, जिसके बाद वह वहां से निकल गई। कुलपति ने शिकायत आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को भेजकर जांच कराने का निर्देश दिया है। वहीं, कर्मचारी ने आरोपों को गलत बताया है। छात्रों ने भवन की छठी और सातवीं मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने को लेकर भी सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है।