आज यानी 1 नवंबर 2026 से अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल पर कॉलर का रजिस्टर्ड नाम दिखाई दे सकता है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को CNAP सर्विस शुरू करने का निर्देश दिया है, जिससे थर्ड-पार्टी एप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- आज यानी 1 नवंबर 2026 से अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल पर कॉलर का रजिस्टर्ड नाम दिखाई दे सकता ...और पढ़ें
- अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर दिखेगा नाम, आज से लागू हो रहा नया नियम
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अनजान नंबर से कॉल आते ही स्क्रीन पर दिखेगा नाम, आज से लागू हो रहा नया नियम
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, अब इन कॉल्स की पहचान करना पहले से आसान होने वाला है। दरअसल आज यानी 1 नवंबर 2026 से देश में कॉलर का नाम दिखाने वाली नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके लिए दूरसंचार विभाग यानी DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को कालिंग नेम प्रेजेंटेशन सर्विस शुरू करने का निर्देश दिया है। इस व्यवस्था के तहत Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL जैसे ऑपरेटर्स को 4G और इससे ऊपर के नेटवर्क पर ये सुविधा देनी होगी।
हालांकि, 1 नवंबर से निर्देश लागू होने का मतलब ये नहीं है कि सभी यूजर्स के मोबाइल पर सुविधा एकदम एक साथ दिखाई देने लगेगी। इसका असली एक्सपीरियंस टेलीकॉम कंपनियों के टेक्नोलॉजी रोलआउट पर डिपेंड करेगा।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जानकारी के मुताबिक, CNAP सिस्टम में टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के मोबाइल नंबर और उनके नाम का डेटाबेस तैयार करेंगी। जब कोई शख्स कॉल करेगा, तो रिसीव करने वाली कंपनी इस डेटाबेस से नाम की डिटेल्स लेकर फोन स्क्रीन पर शो करेगी। अगर कॉल करने वाले का नंबर पहले से आपके मोबाइल में सेव है, तो कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नाम ही शो होगा।
हालांकि अगर किसी दूसरे देश से कॉल आती है, तो स्क्रीन पर कॉलर का नाम नहीं दिखाई देगा बल्कि इसकी बजाय 'International Call' लिखा हुआ आएगा। वहीं जिन यूजर्स ने Calling Line Identification Restriction यानी CLIR सर्विस ली हुई है, उनका नाम दूसरे शख्स की स्क्रीन पर नहीं शो होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।