ब्लिंकइट एंबुलेंस अब गैर-आपातकालीन स्थितियों के लिए 2,500 रुपये का शुल्क लेगी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- ब्लिंकइट एंबुलेंस अब गैर-आपातकालीन स्थितियों के लिए 2,500 रुपये का शुल्क लेगी।
- गैर-आपातकालीन ब्लिंकइट एंबुलेंस सेवा के लिए 2,500 रुपये शुल्क।
- गैर-आपातकालीन ब्लिंकइट एंबुलेंस सेवा के लिए 2,500 रुपये शुल्क।
गैर-आपातकालीन ब्लिंकइट एंबुलेंस सेवा के लिए 2,500 रुपये शुल्क।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
गैर-आपातकालीन ब्लिंकइट एंबुलेंस सेवा के लिए 2,500 रुपये शुल्क।
मुफ्त सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।
गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करना मुख्य लक्ष्य।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्लिंकइट एंबुलेंस अब गैर आपातकालीन स्थिति में लोगों से 2,500 रुपये शुल्क वसूलेगी। यह कदम मुफ्त सेवाओं के दुरुपयोग को देखते हुए किया गया है। इसका मकसद यह है कि लोग रूटीन अस्पताल जाने के लिए इन इमरजेंसी एंबुलेंस सेवाओं का इस्तेमाल न करें, ताकि यह गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध हो सके।
एटरनल के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने बताया कि इमरजेंसी ट्रांसफर पहले की तरह मुफ्त रहेंगे, जबकि गैर-आपातकालीन सेवा के लिए शुल्क ट्रिप पूरी होने के बाद लिया जाएगा। यह शुल्क लगभग उतना ही होगा, जितना निजी एंबुलेंस आपरेटर लेते हैं।
गोयल ने बताया कि पिछले दो सालों में इस सेवा के जरिए लगभग 42,000 मामले देखे गए हैं, जिनमें से करीब 20,000 इमरजेंसी मामले थे। इनके लिए यूजर्स से कोई शुल्क नहीं लिया गया था।
बदलाव के पीछे का कारण बताते हुए गोयल ने कहा कि रूटीन चेकअप, अस्पताल जाने और अस्पताल से घर लौटने के लिए बुकिंग की संख्या बढ़ रही थी, जबकि इन कामों के लिए सामान्य निजी ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।