LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें क्या है पूरा नियम छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से बवाल: भाजपा ने पूछा- मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? खतरे में घर के स्मार्ट डिवाइस: टीवी, फ्रिज और कैमरे हैकर्स के निशाने पर, इंटरनेट वाले उपकरणों से घुसपैठ संभव
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,269.45 +677.00 (+0.83%)
निफ्टी 50 25,310.25 +165.95 (+0.66%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.10
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

गूगल क्रोम यूजर्स सावधान: एक क्लिक से हैकर ले सकते हैं डिवाइस का कंट्रोल, CERT-In ने जारी की गंभीर चेतावनी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 11:24 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

गूगल क्रोम यूजर्स सावधान: एक क्लिक से हैकर ले सकते हैं डिवाइस का कंट्रोल, CERT-In ने जारी की गंभीर चेतावनी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

गूगल क्रोम यूजर्स सावधान: एक क्लिक से हैकर ले सकते हैं डिवाइस का कंट्रोल, CERT-In ने जारी की गंभीर चेतावनी

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • गूगल क्रोम यूजर्स सावधान: एक क्लिक से हैकर ले सकते हैं डिवाइस का कंट्रोल, CERT-In ने जारी की गंभीर चेतावनी

यूज-आफ्टर-फ्री: क्रोम की XML हैंडलिंग में इस तरह की खामियां मिली हैं। टाइप कन्फ्यूजन: V8 जावास्क्रीप्ट इंजन में यह कमजोरी पाई गई है। आउट-ऑफ बाउंड्स राइट: जीपीयू कंपोनेंट में यह सुरक्षा खामी मौजूद है। गलत ऑथराइजेशन: फाइल सिस्टम में अनुमति से जुड़ी कमजोरी मिली है। बफर ओवरफ्लो: क्रोम के कंपोजिटिंग सिस्टम में यह बग मिला है। अनइनिशियलाइज्ड रिसोर्स: WebGL और GPU में इस तरह की खामियां सामने आई हैं। CERT-In का क्या कहना है? ये सभी तकनीकी कमजोरियां हैकर्स के लिए हमले का रास्ता खोल सकती हैं। CERT-In के अनुसार, कोई हैकर यूजर को खास तरीके से तैयार किए गए वेबपेज पर जाने के लिए कहकर इनका फायदा उठा सकता है। ऐसा होने पर सिस्टम में खतरनाक कोड चलाया जा सकता है, सिक्योरिटी पाबंदियां हटाई जा सकती हैं या ब्राउजर क्रैश हो सकता है। एजेंसी ने प्रभावित सिस्टम के साथ छेड़छाड़ और मनमाना कोड चलाए जाने के खतरे को काफी गंभीर बताया है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि क्रोम की एक सुरक्षा खामी का पहले से ही गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह कमजोरी CVE-2026-125350 के नाम से दर्ज है। हालांकि, Google ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इन खामियों के जरिए हमले किस तरह किए जा रहे हैं और इनके पीछे कौन लोग या समूह शामिल हैं। Use-After-Free जैसी कमजोरी का फायदा उठाकर हमलावर ब्राउजर की मेमोरी को गलत तरीके से एक्सेस करने की कोशिश कर सकते हैं। इससे सिस्टम की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। यूजर गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट कैसे करें? CERT-In ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे गूगल की ओर से जारी सिक्योरिटी अपडेट को तुरंत इंस्टॉल करें। अगर आप डेस्कटॉप या लैपटॉप पर क्रोम इस्तेमाल करते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें। ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट वाले मेनू पर क्लिक करें। यहां हेल्प विकल्प पर जाएं। इसके बाद अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें। अब ब्राउजर अपने आप उपलब्ध अपडेट की जांच करेगा। अपडेट उपलब्ध होने पर क्रोम उसे डाउनलोड करेगा। इंस्टॉलेशन पूरा करने के लिए ब्राउजर को री-लॉन्च करें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें