कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन MediaTek प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और आकर्षक कैमरा फीचर्स के साथ 15 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- कार्बोन ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लॉन्च किए हैं। ये फोन ...और पढ़ें
- 7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
7,000 mAh तक बैटरी वाले दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 64MP कैमरा भी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कार्बोन ने आखिरकार इंडियन मार्केट में अपने दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन डिवाइस को Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel के नाम से पेश किया है। इन दो फोन्स के साथ कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर ली है। 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले ये मॉडल्स अब 'बजट सेगमेंट' का हिस्सा बन गए हैं।
दोनों स्मार्टफोन्स में मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिल रही है। इन दोनों डिवाइस में कंपनी 2 साल तक बड़े एंड्रॉइड OS अपग्रेड और 2 साल तक रेगुलर सिक्योरिटी पैच देगी। खास बात ये है कि इनमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा। आजकल नए स्मार्टफोन्स में ये जैक देखने को नहीं मिलता। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत जान लेते हैं..
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कीमत की बात करें तो कार्बोन रेबेल प्रो की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि स्टैंडर्ड रेबेल मॉडल की कीमत सिर्फ 11,999 रुपये है। दोनों मॉडल्स की पहली सेल 4 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इच्छुक ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को अमेजन से खरीद पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कार्बोन रेबेल प्रो में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 720 निट्स की ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो G81 प्रोसेसर मिल रहा है।
डिवाइस में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000 mAh की बैटरी भी मिल रही है। कैमरा के लिए प्रो मॉडल में 64MP का प्राइमरी कैमरा है और सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
दूसरी तरफ नॉन प्रो कार्बोन रेबेल में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 650 निट्स की ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो G81 चिपसेट है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 7,000 mAh बैटरी है। जबकि कैमरे के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर है।
यह भी पढ़ें- 9,000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर