LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने सभी याचिकाएं निपटाईं तमिलनाडु: 100 फीट गहरी खाई में लुढ़का लकड़ी से भरा ट्रक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल एनएमसी: विदेश में एमबीबीएस का सपना पड़ेगा भारी? जॉर्जिया के छात्रों की बढ़ती चिंता, जानें 10 सवाल-जवाब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाएं निपटाईं, ट्रायल के दौरान शिकायतकर्ता कर सकेंगे मदद दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर कब है दिवाली ? जानें तारीख, अमावस्या तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त चुटकुले: बिजली ठीक करने आया इलेक्ट्रिशियन, चिंटू ने पूछ लिया ऐसा सवाल कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,096.6 +637.07 (+0.86%)
निफ्टी 50 23,224.6 +171.50 (+0.74%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹95.03
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

आज ही के दिन भारत बना था विश्व चैंपियन: महिला टीम ने पहली बार उठाई विश्व कप ट्रॉफी, जानें क्या हुआ था मैच में

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 07:26 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

आज ही के दिन भारत बना था विश्व चैंपियन: महिला टीम ने पहली बार उठाई विश्व कप ट्रॉफी, जानें क्या हुआ था मैच में
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

भारतीय महिला टीम ने आज ही के दिन एक साल पहले वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने वो उपलब्धि हासिल कर ली थी, जो अब तक महिला क्रिकेट में भारत के लिए कोई नहीं कर सका था। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारतीय महिला टीम ने आज ही के दिन एक साल पहले वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने वो उपलब्धि हासिल कर ली थी, जो अब तक महिला क्रिकेट में भारत के लिए कोई नहीं कर सका था। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

कौन था मेजबान? महिला वनडे विश्व कप यह 13वां संस्करण भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया था। मैच गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई, विशाखापट्टनम और कोलंबो में आयोजित हुए थे। 52 साल का सूखा किया था खत्म पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था।  52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब था। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।    𝗧𝗵𝗲 𝗱𝗮𝘆 𝘄𝗲 𝗯𝗲𝗰𝗮𝗺𝗲 𝗪𝗢𝗥𝗟𝗗 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 🏆 #OnThisDay last year, #TeamIndia scripted history by clinching their maiden ICC Women’s Cricket World Cup title 🇮🇳 Drop a 💙 in the comments as we celebrate this special occasion 👇 https://t.co/fHMjMrMUSa — BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2026 भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 58 रन और शेफाली ने 87 रन की पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष ने 24 गेंद में 34 रन की तूफानी पारी खेली। जेमिमा रॉड्रिग्स 24 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, अमनजोत कौर ने 12 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने तीन विकेट लिए। वहीं, मलाबा, डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन को एक-एक विकेट मिला था। किस तरह लक्ष्य से चूका दक्षिण अफ्रीका 299 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान एल वोल्वार्ट के अलावा कोई अफ्रीकी बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक सका। वोल्वार्ट ने 98 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। वहीं, ताजमिन ब्रिट्स 23 रन और सुने लूस 25 रन बना सकीं। बॉश खाता नहीं खोल सकीं। मारिजाने कैप चार रन और क्लो ट्रायोन नौ रन बनाकर आउट हुईं।   An exclusive flashback 🎬 A journey from Dream to Destiny ❤️ Here's to one year of being 𝘾𝙝𝙖𝙢𝙥𝙞𝙤𝙣𝙨 🏆 #TeamIndia https://t.co/5FtD8JPRPj — BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2026 सिनालो जाफ्ता ने 16 रन की पारी खेली। आखिर में डर्कसेन ने जरूर 35 रन बनाए, जबकि डी क्लर्क ने 18 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं था। शेफाली वर्मा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने दो विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इसके अलावा श्री चरणी ने एक विकेट लिया और कसी हुई गेंदबाजी की। दक्षिण अफ्रीका की पारी 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई और भारतीय महिला टीम को विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। इस टीम ने मेहनत, जज्बे और विश्वास से वो मुकाम छू लिया था, जिसका सपना करोड़ों भारतीयों ने देखा था। मंधाना की चमक से लेकर रेणुका की रफ्तार तक, हर खिलाड़ी की अपनी एक कहानी रही, जो संघर्ष, हिम्मत और उम्मीदों से बुनी गई।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें