कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर एस इंदुशेखर ने 15 दिनों के भीतर अपनी पत्नी और उसके परिवार के 6 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने शवों को बोरियों में लपेटकर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- कर्नाटक के बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर एस इंदुशेखर ने 15 दिनों के भीतर अपनी पत्नी और उसके परिवार के ...और पढ़ें
- बेंगलुरु में कैब ड्राइवर ने परिवार के 7 सदस्यों की हत्या की।
- कैब ड्राइवर ने 15 दिनों में पत्नी समेत परिवार के 7 लोगों को मारा।
बेंगलुरु में कैब ड्राइवर ने परिवार के 7 सदस्यों की हत्या की।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
कैब ड्राइवर ने 15 दिनों में पत्नी समेत परिवार के 7 लोगों को मारा।
तमिलनाडु के सेलम से पत्नी और सास के शव मिलने पर कुल संख्या तीन हुई।
आरोपी ने बेटी के जरिए सास को मटन करी के बहाने बुलाकर हत्या की।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में 52 साल के कैब ड्राइवर एस इंदुशेखर ने 15 दिनों के भीतर अपनी पत्नी और उसके परिवार के 6 सदस्यों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शवों को प्लास्टिक और बोरियों में लपेटकर अपनी कार से अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।
तमिलनाडु के सेलम जिले के जंगलों से इंदुशेखर की पत्नी सुनीता और सास रूपावती के शव बरामद होने के बाद अब तक मिले शवों की संख्या तीन हो गई है। शवों की शिनाख्त और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए परिवार के 12 सदस्य सेलम पहुंचे हैं।
जांच अधिकारियों के अनुसार, इंदुशेखर ने 14 अक्टूबर की रात को अपनी पत्नी सुनीता की हत्या की थी। इसके अगले ही दिन उसकी 17 साल की बेटी ने अपनी नानी रूपावती को फोन कर मटन करी खाने के लिए घर बुलाया। पुलिस का मानना है कि यह निमंत्रण रूपावती को घर बुलाकर मारने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शिकार को पहले खाने में नींद की गोलियां देता था। जब वे गहरी नींद में सो जाते, तो वह टीवी की आवाज पूरी तरह तेज कर देता था ताकि चीख-पुकार पड़ोसियों तक न पहुंचे। इसके बाद वह सिलबट्टे से उनके सिर पर वार करके उनकी जान ले लेता था।
वारदात के बाद खून न बहे, इसलिए इंदुशेखर और उसकी बेटी शवों को प्लास्टिक की कई परतों और बोरियों में लपेटते थे। फिर तड़के अपनी टोयोटा इटिओस कार की डिक्की में रखकर शवों को दूर फेंक आते थे। कार से आधा दर्जन परफ्यूम की बोतलें भी मिली हैं, जिनका इस्तेमाल बदबू छिपाने के लिए किए जाने का शक है।