Dhanteras 2026: धनतेरस पर लोग सोना चांदी खरीदते हैं। अगर आप इस मौके पर चांदी की पायल खरीदना चाहती हैं और पैसे भी बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहती तो यहां कुछ लेटेस्ट और बजट फ्रेंडली पायल डिजाइन आइडियाज के विकल्प दिए जा रहे हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- Silver Payal Design: धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ जाती है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस धनतेरस पर चांदी की पायल खरीदने का प्लान बना रही हैं, लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आजकल ज्वेलरी मार्केट में चांदी की ऐसी कई खूबसूरत और ट्रेंडी पायल डिजाइन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप कम बजट में भी खरीद सकती हैं। .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
- धनतेरस पर कम बजट में खरीदें चांदी की ये 5 खूबसूरत पायल डिजाइन
- अगर आपको रोजाना पहनने के लिए हल्की और खूबसूरत पायल चाहिए, तो सिंपल चेन डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसमें पतली चांदी की चेन और छोटे-छोटे आकर्षक पैटर्न होते हैं। इसे साड़ी, सूट और जींस के साथ भी पहन सकती हैं। कम वजन में ऐसी डिजाइन बनवाई जा सकती है।
धनतेरस पर कम बजट में खरीदें चांदी की ये 5 खूबसूरत पायल डिजाइन
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
अगर आपको रोजाना पहनने के लिए हल्की और खूबसूरत पायल चाहिए, तो सिंपल चेन डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसमें पतली चांदी की चेन और छोटे-छोटे आकर्षक पैटर्न होते हैं। इसे साड़ी, सूट और जींस के साथ भी पहन सकती हैं। कम वजन में ऐसी डिजाइन बनवाई जा सकती है।
पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए छोटे घुंघरू वाली पायल शानदार विकल्प है। चलने पर इसकी हल्की छन-छन पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है। आप कम घुंघरू और पतली चेन वाली डिजाइन चुनें, जिससे वजन और बजट दोनों नियंत्रित रह सकें।
अगर आपको मॉडर्न ज्वेलरी पसंद है, तो फूल और हार्ट शेप चार्म वाली पायल खरीद सकती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर लड़कियों और यंग महिलाओं को पसंद आ सकती है। इसमें छोटे-छोटे सिल्वर चार्म लगे होते हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
इस धनतेरस कुछ अलग खरीदना चाहती हैं तो कड़ा स्टाइल पायल देख सकती हैं। यह सामान्य चेन पायल से अलग और आकर्षक दिखती है। इसमें स्टोन, फूल या ऑक्सीडाइज्ड पैटर्न वाले डिजाइन भी मिलते हैं। खरीदते समय इसके साइज और फिटिंग का ध्यान रखें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।