LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,094.16 +501.71 (+0.61%)
निफ्टी 50 25,326.4 +182.10 (+0.72%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.14
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, एक बार देखने के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 07:15 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, एक बार देखने के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

WhatsApp एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है जिससे यूजर्स ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे जो रिसीवर द्वारा एक बार देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे। यह सुविधा अब तक केवल फोटो और वीडियो के लिए थी, लेकिन अब इसे टेक्स्ट मैसेज के लिए भी लाया जा रहा है, जिससे पासवर्ड और OTP जैसी संवेदनशील जानकारी सुरक्षित भेजी जा सकेगी।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • WhatsApp एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है जिससे यूजर्स ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे जो रिसीवर द्वारा एक ...और पढ़ें
  • WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, एक बार देखने के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, एक बार देखने के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर रोल आउट कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक और नया फीचर रोल आउट करने जा रही है जिसके मदद से यूजर्स अब ऐसे टेक्स्ट मैसेज भी भेज पाएंगे, जिन्हें रिसीवर सिर्फ एक बार ही देख सकेगा।

मैसेज देखने के बाद वो टेक्स्ट अपने आप गायब हो जाएगा। अभी तक WhatsApp में ये सुविधा सिर्फ फोटो, वीडियो और वॉयस नोट्स के लिए देखने को मिलती थी, लेकिन अब कंपनी इसे टेक्स्ट मैसेज के लिए भी रोलआउट करने जा रही है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp का ये नया फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इसे WhatsApp Android के बीटा वर्जन 2.26.45.6 में स्पॉट किया गया है। आने वाले कुछ हफ्तों में इसे अन्य बीटा यूजर्स के लिए और बाद में सभी के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस फीचर की हेल्प से यूजर्स न सिर्फ पासवर्ड बल्कि OTP या दूसरी सेंसिटिव डिटेल्स किसी को भेजते वक्त View Once का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले WhatsApp पर उस शख्स की चैट ओपन करनी होगी, जिसे मैसेज सेंड करना है। इसके बाद टेक्स्ट टाइप करके सेंड बटन को कुछ देर होल्ड करके रखना होगा।

WhatsApp is rolling out view-once text messages on Android! WhatsApp is finally bringing the view-once option to text messages on Android. https://t.co/worH35u6yq https://t.co/oQ8lb4T5Un

अगर आपके डिवाइस में ये फीचर उपलब्ध है, तो स्क्रीन पर Schedule Message और View Once के दो ऑप्शन दिखाई दे सकते हैं। इनमें View Once सेल्क्ट करके OK पर टैप करना पड़ेगा। इसके बाद मैसेज सेंड किया जा सकेगा।

रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया जा रहा है कि View Once टेक्स्ट मैसेज को रिसीवर न तो कॉपी कर पाएगा, न सेव कर सकेगा, न ही ये मैसेज शेयर या फॉरवर्ड होगा। इसके अलावा स्क्रीनशॉट लेने और इन-एप स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने पर भी रोक लगाई जाएगी। साथ ही ये मैसेज नॉर्मल चैट विंडो में शो होने की जगह एक अलग इंटरफेस में दिखाई देगा। जैसे ही रिसीवर मैसेज रीड कर लेगा, उस पर Opened का स्टेटस शो होगा और मैसेज दोनों यूजर्स की चैट से गायब हो जाएगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें