न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में रोहित शर्मा ने फिन एलन का शानदार कैच लपककर पहले छोड़े गए कैच की भरपाई की। वहीं, नमन धीर ने गुरनूर बराड़ की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को आउट करने के लिए बेहतरीन कैच पकड़ा।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- रोहित ने फिन एलन का शानदार कैच लपका माउंट माउंगानुई के बे ओवल में शुक्रवार को खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 39 साल की उम्र में भी अपनी फुर्ती का शानदार नमूना पेश किया। फिन एलन 41 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कवर के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को जमीन पर नहीं रख सके। कवर पर तैनात रोहित ने अपने दाईं ओर डाइव लगाई और दोनों हाथों से शानदार कैच लपक लिया। एलन इस तरह आउट होने से निराश दिखे। वहीं, अक्षर पटेल ने रोहित के पास पहुंचकर विकेट का जश्न मनाया। इस विकेट के साथ एलन और विल यंग के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 90 रन की साझेदारी भी टूट गई। Axar Patel breaks the partnership between Finn Allen and Will Young
- Diving towards his right, @ImRo45 takes a sharp catch at cover as Finn Allen departs after scoring 41 runs
- Live - https://t.co/5IIzn3UMi2 #NZvIND https://t.co/reSstrEXUq— BCCI (@BCCI) November 13, 2026 Rohit Sharma, you absolute freaking GOAT
Diving towards his right, @ImRo45 takes a sharp catch at cover as Finn Allen departs after scoring 41 runs
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
Live - https://t.co/5IIzn3UMi2 #NZvIND https://t.co/reSstrEXUq— BCCI (@BCCI) November 13, 2026 Rohit Sharma, you absolute freaking GOAT
What a catch. 🚀 https://t.co/hpTIyS8KHh— Selfless Cricket (@SelflessCricket) November 13, 2026 पहले छोड़ा था आसान कैच, यंग ने जड़ा शतक रोहित ने इस मुकाबले में इससे पहले औकिब नबी की गेंद पर विल यंग का आसान कैच छोड़ दिया था। इसके ठीक अगली गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने भी यंग का एक नियमित कैच टपका दिया। इन दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए यंग ने 88 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वनडे में यह उनका पांचवां शतक और भारत के खिलाफ पहला शतक था। यंग ने 108 गेंदों पर 125 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और चार छक्के निकले। Allen gone what a catch Rohit Sharma https://t.co/mEBE6Z59Yn— cricket Live (@Msdhoni1546796) November 13, 2026 What a catch from rohit sharma [sony liv] https://t.co/LQIJIbRbf2— cricwithadi (@AKamble7323) November 13, 2026 नमन धीर ने दौड़कर पकड़ा शानदार कैच रोहित के बाद नमन धीर ने भी अपनी फील्डिंग से प्रभावित किया। 38वें ओवर में गुरनूर बराड़ की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई। डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े नमन धीर गेंद की ओर तेजी से दौड़े और आगे की तरफ डाइव लगाकर उसे दोनों हाथों से लपक लिया। कैच पूरा करने के बाद जमीन पर गिरते समय नमन ने गेंद को दाएं हाथ में सुरक्षित रखा। इस तरह ब्रेसवेल 20 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से एक चौका निकला। गुरनूर बराड़ के खाते में यह विकेट गया। बीसीसीआई ने भी नमन धीर के इस शानदार कैच की तस्वीरें साझा कीं। Frame by frame, Naman Dhir's outstanding catch in pictures 📸📸 #NZvIND #TeamIndia https://t.co/QfA9DbrxjS— BCCI (@BCCI) November 13, 2026 First the big wicket and then a brilliant catch 🫡🫡, Naman Dhir making it count on the field
Live - https://t.co/5IIzn3UMi2 #NZvIND https://t.co/1kivuhMkJJ— BCCI (@BCCI) November 13, 2026 न्यूजीलैंड ने भारत के सामने चौथे वनडे में 334 रन का लक्ष्य रखा है। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 50 ओवर में 333 रन बनाए। विल यंग ने शानदार शतक लगाया, जबकि टिम साइफर्ट ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। आखिरी ओवरों में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ सबसे सफल गेंदबाज रहे। तीनों ने दो-दो विकेट लिए।