LIVE बुध, 4 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
बुधवार, 4 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 77,075.59 +157.74 (+0.21%)
निफ्टी 50 23,802.65 -8.20 (-0.03%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.78
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

Samsung के 1.50 लाख वाले फोन पर भारी डिस्काउंट, मिलता है AMOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: बुध, 4 नव॰ 2026, 02:30 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

Samsung के 1.50 लाख वाले फोन पर भारी डिस्काउंट, मिलता है AMOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

अगर आप Samsung Galaxy S26 सीरीज का कोई मॉडल खरीदने के बारे में सोच रहे थे। तो ये आपके लिए अच्छा समय हो सकता है क्योंकि, Samsung Galaxy S26+ पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अगर आप Samsung Galaxy S26 सीरीज का कोई मॉडल खरीदने के बारे में सोच रहे थे। तो ये आपके लिए ...और पढ़ें
  • Samsung Galaxy S26+ पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज Samsung ने इस साल की शुरुआत में भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज को पेश किया था। कंपनी ने हाल ही में अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। हालांकि, अभी इसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S26 Plus Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, अच्छी बात ये है कि इस डील को 1 लाख रुपये के अंदर हासिल करने के लिए आपको किसी भी बैंक कार्ड को लगाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं पूरी डील।

Samsung Galaxy S26+ पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज Samsung ने इस साल की शुरुआत में भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज को पेश किया था। कंपनी ने हाल ही में अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। हालांकि, अभी इसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S26 Plus Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, अच्छी बात ये है कि इस डील को 1 लाख रुपये के अंदर हासिल करने के लिए आपको किसी भी बैंक कार्ड को लगाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं पूरी डील।

Samsung Galaxy S26 Plus 5G का 12GB + 512GB वेरिएंट, जिसमें हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी और जो 1,54,999 रुपये में बिक रहा था, फिलहाल Amazon Great Indian Sale Diwali Edition 2026 के दौरान 99,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके ऊपर, बायर्स कीमत को 97,000 रुपये से कम करने के लिए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,999 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

इसके अलावा कुछ और बैंक ऑफर्स भी ग्राहकों को प्लेटफॉर्म पर दिए जा रहे हैं। ग्राहक 3,516 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं। इन सबके अलावा ग्राहकों को पुराना फोन एक्सचेंज कर 37,600 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डुअल सिम वाला Samsung Galaxy S26+ 5G, सैमसंग के वन UI 8.5 के साथ एंड्रॉयड 16 पर चलता है। Galaxy S26+ में 6.7 इंच (1,440x3,120 पिक्सल) का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से सुरक्षित हैं।

Galaxy S26+ में सैमसंग का अपना 2nm Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग का ये भी कहना है कि वेपर चैंबर को चिप के किनारों पर रीपोजिशन किया गया है, जिससे हीट डिसिपेशन में 29 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

कैमरे की बात करें तो, Galaxy S26+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर लेंस और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, f/2.4 अपर्चर लेंस, OIS सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर लेंस व 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है।

फोन के फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेल्फी सेंसर है, जिसमें f/2.2 अपर्चर लेंस और 26mm फोकल लेंथ दी गई है। रियर कैमरा यूनिट 24/30 fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 30/60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करती है।

Galaxy S26+ में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6, Glonass, Galileo, GPS, QZSS और USB टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें जायरोस्कोप, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। Galay S26+ में Galaxy S25+ वाली ही 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 158.4x75.8x7.3mm है और इसका वजन 190 ग्राम है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें