International Men's Day 2026: जानें पुरुषों में थकान, मानसिक तनाव, नींद की कमी, खानपान और नियमित हेल्थ चेकअप से जुड़े जरूरी सवाल। ताकि आपके जीवन में शामिल सभी पुरुष स्वस्थ रहें।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- International Men's Day 2026: अक्सर घर के पुरुष यानी पिता, पति और भाई परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार वे शारीरिक परेशानी होने पर भी खुलकर बात नहीं करते और छोटी-छोटी समस्याओं को सामान्य समझकर टाल देते हैं। ऐसे में इस Men's Day पर सिर्फ उन्हें बधाई देने के बजाय उनकी हेल्थ के बारे में जानना भी जरूरी है। आप अपने पिता, पति या भाई से 5 आसान सवाल पूछकर उनकी सेहत का हाल जान सकते हैं। ये सवाल उन्हें अपनी हेल्थ, मानसिक तनाव और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन-से 5 सवाल हैं, जो हर परिवार को पुरुषों से जरूर पूछने चाहिए। 1
- क्या आप अपनी सेहत को लेकर नियमित चेकअप करवाते हैं? अक्सर पुरुष काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं देते। कई लोग तब तक डॉक्टर के पास नहीं जाते, जब तक कोई परेशानी गंभीर न हो जाए। इसलिए अपने पिता, पति या भाई से पूछें कि उन्होंने आखिरी बार हेल्थ चेकअप कब करवाया था। उम्र, मेडिकल हिस्ट्री और जोखिम के आधार पर डॉक्टर की सलाह से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी जरूरी जांच करवाई जा सकती हैं। 2
- क्या आपको अक्सर थकान या कमजोरी महसूस होती है? अगर कोई व्यक्ति लगातार थकान, कमजोरी या सुस्ती महसूस कर रहा है, तो इसे हमेशा काम का दबाव समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार थकान के पीछे नींद की कमी, तनाव, खानपान की गड़बड़ी या कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसे में उनसे पूछें कि क्या उन्हें रोजाना पर्याप्त ऊर्जा महसूस होती है। अगर परेशानी लगातार बनी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रेरित करें। 3
क्या आप अपनी सेहत को लेकर नियमित चेकअप करवाते हैं? अक्सर पुरुष काम और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं देते। कई लोग तब तक डॉक्टर के पास नहीं जाते, जब तक कोई परेशानी गंभीर न हो जाए। इसलिए अपने पिता, पति या भाई से पूछें कि उन्होंने आखिरी बार हेल्थ चेकअप कब करवाया था। उम्र, मेडिकल हिस्ट्री और जोखिम के आधार पर डॉक्टर की सलाह से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी जरूरी जांच करवाई जा सकती हैं। 2
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
क्या आपको अक्सर थकान या कमजोरी महसूस होती है? अगर कोई व्यक्ति लगातार थकान, कमजोरी या सुस्ती महसूस कर रहा है, तो इसे हमेशा काम का दबाव समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार थकान के पीछे नींद की कमी, तनाव, खानपान की गड़बड़ी या कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। ऐसे में उनसे पूछें कि क्या उन्हें रोजाना पर्याप्त ऊर्जा महसूस होती है। अगर परेशानी लगातार बनी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रेरित करें। 3
क्या आप मानसिक तनाव या किसी परेशानी से जूझ रहे हैं? पुरुषों से अक्सर उम्मीद की जाती है कि वे हर परिस्थिति में मजबूत बने रहें। इसी वजह से कई पुरुष अपनी मानसिक परेशानियों और भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं कर पाते। इस Men's Day पर उनसे जरूर पूछें कि क्या वे किसी बात को लेकर तनाव में हैं? क्या काम, आर्थिक जिम्मेदारियों या पारिवारिक परिस्थितियों का दबाव महसूस करते हैं? उन्हें भरोसा दिलाएं कि अपनी परेशानी साझा करना कमजोरी नहीं है। जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेना भी जरूरी है। 4
क्या आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं और खानपान का ध्यान रखते हैं? अच्छी सेहत के लिए संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। लेकिन व्यस्त दिनचर्या के कारण कई पुरुष एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को नजरअंदाज कर देते हैं। उनसे पूछें कि क्या वे रोजाना टहलते हैं, योग करते हैं या किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होते हैं? क्या उनके खाने में फल, सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल हैं? उन्हें रोजाना कुछ समय एक्सरसाइज के लिए निकालने और संतुलित भोजन करने के लिए प्रोत्साहित करें। 5
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
क्या आप अपनी नींद पूरी कर पाते हैं? अच्छी नींद शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है। नींद की कमी का असर मूड, एकाग्रता और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपने पिता, पति या भाई से पूछें कि क्या वे रोजाना 7-9 घंटे की नींद ले पाते हैं? क्या रात में बार-बार नींद खुलती है या सुबह उठने पर थकान महसूस होती है? अगर उन्हें तेज खर्राटे आते हैं, सोते समय सांस रुकने जैसी परेशानी होती है या दिन में बहुत ज्यादा नींद आती है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के लिए कहें। --------------------------------- नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है। अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।