NHAI क्रेन सिर्फ सुरक्षित जगह पहुंचाती है। गैरेज या वर्कशॉप तक खर्चा मालिक का होता है। नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सुरक्षा मुख्य उद्देश्य है। समझें फ्री टोइंग सेवा के नियम।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- अगर आपकी कार नेशनल हाईवे पर अचानक खराब हो जाती है, तो एनएचएआई की क्रेन आपकी मदद के लिए पहुंच सकती है। लेकिन क्या यह क्रेन आपकी कार को सीधे मैकेनिक, गैराज तक पहुंचाएगी? जवाब है नहीं...दरअसल एनएचएआई की मुफ्त टोइंग सेवा का उद्देश्य खराब वाहनों को हाईवे से हटाकर नजदीकी सुरक्षित जगह तक पहुंचाना है। इसके लिए वाहन मालिक से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। हालांकि, सुरक्षित जगह से आगे कार को वर्कशॉप या अपनी पसंद के पते तक ले जाने का इंतजाम आपको खुद करना होगा। आइए एनएचएआई की फ्री टोइंग सेवा काम कैसे करती है और इसमें कौन-सी सुविधा मिलती है, इसके बारें में जानते हैं...
- 🚧 Know Your National Highways | #MythvsFact There is a common misconception that NHAI cranes tow broken-down vehicles directly to a mechanic, garage or the destination of the road user’s choice
- In reality, NHAI’s towing assistance is strictly intended to ensure National Highway safety and remove stalled vehicles from the carriageway
🚧 Know Your National Highways | #MythvsFact There is a common misconception that NHAI cranes tow broken-down vehicles directly to a mechanic, garage or the destination of the road user’s choice
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
In reality, NHAI’s towing assistance is strictly intended to ensure National Highway safety and remove stalled vehicles from the carriageway
Under this service, cranes shift broken-down vehicles free of cost only to the nearest safe location, such as a toll plaza or truck lay-by, to help prevent traffic obstruction and minimise potential safety risks
Any further towing from the designated safe location to a mechanic, workshop or the vehicle owner’s preferred destination must be arranged by the vehicle owner at their own expense
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
For any emergency assistance on NHAI-tolled National Highways, commuters can contact the 24x7 National Highway Helpline by dialling 1033
Travel smarter. @MORTHIndia @PIBMoRTH #FactCheck #KnowYourNationalHighways #NHAI #BuildingANation
गैराज या मैकेनिक तक पहुंचाने का खर्च खुद उठाना होगा
यहां वाहन मालिकों को एक जरूरी बात समझनी चाहिए। एनएचएआई की मुफ्त टोइंग सेवा सिर्फ नजदीकी सुरक्षित जगह तक ही सीमित है। अगर आप अपनी कार को वहां से किसी मैकेनिक, वर्कशॉप या अपनी पसंद के दूसरे स्थान तक पहुंचाना चाहते हैं तो इसकी व्यवस्था आपको खुद करनी होगी। इसके लिए आने वाला खर्च भी वाहन मालिक को ही उठाना होगा। इसलिए हाईवे पर गाड़ी खराब होने की स्थिति में यह उम्मीद न रखें कि एनएचएआई की क्रेन आपकी कार को सीधे आपके चुने हुए गैराज तक पहुंचा देगी।