LIVE मंगल, 17 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,686.62 +581.83 (+0.71%)
निफ्टी 50 25,484.9 +193.80 (+0.77%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.58
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

आईपीएल: क्या रिटेन होने के बाद भी दूसरी टीम में जा सकते हैं यशस्वी, पहले कभी ऐसा हुआ? उदाहरण के साथ समझें नियम

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: मंगल, 17 नव॰ 2026, 06:09 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

आईपीएल: क्या रिटेन होने के बाद भी दूसरी टीम में जा सकते हैं यशस्वी, पहले कभी ऐसा हुआ? उदाहरण के साथ समझें नियम
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल को लेकर ट्रेड की चर्चाओं ने आईपीएल में हलचल बढ़ा दी है। रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद भी फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों की अदला-बदली का मौका रहता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी करनी है। ऐसे में कुछ ट्रेड को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। खास तौर पर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी फ्रेंचाइजियां उन्हें अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। ऐसे में सवाल है कि अगर राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल को अपनी रिटेंशन लिस्ट में शामिल कर लिया तो क्या इसके बाद भी उनकी टीम बदल सकती है? क्या रिटेंशन की समयसीमा खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों का सौदा हो सकता है?
  • क्या रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद भी हो सकता है ट्रेड?
  • हां, रिटेंशन और रिलीज की सूची जमा करने की समयसीमा समाप्त होने का मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ियों की अदला-बदली का रास्ता भी बंद हो गया। आईपीएल में नीलामी से पहले ट्रेडिंग विंडो खुली रहती है, जो नीलामी से सात दिन पहले बंद होती है। आईपीएल 2027 के लिए फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सौंपनी है। वहीं, मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होना है।

क्या रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद भी हो सकता है ट्रेड?

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

हां, रिटेंशन और रिलीज की सूची जमा करने की समयसीमा समाप्त होने का मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ियों की अदला-बदली का रास्ता भी बंद हो गया। आईपीएल में नीलामी से पहले ट्रेडिंग विंडो खुली रहती है, जो नीलामी से सात दिन पहले बंद होती है। आईपीएल 2027 के लिए फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सौंपनी है। वहीं, मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होना है।

ऐसे में मौजूदा ट्रेडिंग विंडो नौ दिसंबर तक खुली रहने का कार्यक्रम है। इसका मतलब है कि रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद भी टीमों के पास खिलाड़ियों का सौदा करने के लिए करीब तीन सप्ताह का समय रहेगा।हालांकि, यहां एक महत्वपूर्ण शर्त है। नीलामी से पहले ट्रेडिंग विंडो में फ्रेंचाइजियां अपने अनुबंधित खिलाड़ियों का ही सौदा कर सकती हैं। यानी जिस खिलाड़ी को टीम ने रिलीज कर दिया, वह नीलामी पूल में चला जाएगा। उसके बाद पुरानी फ्रेंचाइजी उसे सीधे किसी दूसरी टीम को ट्रेड नहीं कर सकती।

यशस्वी जायसवाल के मामले में क्या है पूरा गणित?

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

इस नियम को राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के उदाहरण से समझा जा सकता है। अगर राजस्थान उन्हें रिटेन करती है तो फ्रेंचाइजी के पास नौ दिसंबर तक उन्हें ट्रेड करने का विकल्प रहेगा। इसके लिए उसे किसी दूसरी टीम के साथ सौदे पर सहमति बनानी होगी। संबंधित खिलाड़ी की सहमति और बीसीसीआई की निर्धारित प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

दूसरी ओर, अगर राजस्थान जायसवाल को रिलीज कर देती है तो वह नीलामी पूल में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें हासिल करने के लिए नीलामी में बोली लगा सकती है। राजस्थान सीधे किसी टीम से उनके बदले खिलाड़ी या रकम नहीं ले सकेगी। यही वजह है कि अगर राजस्थान जायसवाल के बदले किसी दूसरी फ्रेंचाइजी से खिलाड़ी या आर्थिक लाभ हासिल करना चाहती है तो उन्हें रिलीज करने के बजाय रिटेन करना उसके लिए जरूरी होगा।

ट्रेड कितने तरह से होता है? समझिए ऑल-कैश डील और प्लेयर स्वैप

आईपीएल में खिलाड़ियों की अदला-बदली मुख्य रूप से दो तरीकों से होती है। फ्रेंचाइजियां अपनी जरूरत और आपसी सहमति के आधार पर इनमें से किसी भी तरीके को चुन सकती हैं।

इसमें एक फ्रेंचाइजी दूसरी टीम के खिलाड़ी को पैसे देकर अपने साथ जोड़ती है। इसके बदले उसे अपनी टीम का कोई दूसरा खिलाड़ी देना जरूरी नहीं होता। उदाहरण के तौर पर, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को इसी तरह अपने साथ जोड़ा था।2

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें