फाइबर पाचन, कब्ज से बचाव, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साबुत अनाज, दालें, फल, सब्जियां और सीड्स इसके अच्छे स्रोत हैं। सामान्य वयस्क पुरुषों को करीब 30 ग्राम और महिलाओं को 25 ग्राम फाइबर रोजाना लेना चाहिए।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। अच्छी सेहत के लिए हम सभी प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन डाइटरी फाइबर को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी खानपान में रिफाइंड आटा, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स की बढ़ती मात्रा, फाइबर को कम कर रही है। इसकी वजह से कब्ज, पेट फूलने और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि फाइबर की जरूरत पूरी करने के लिए महंगे सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है। रोजाना खाई जाने वाली कई बहुत आम सी चीजों में भी भर-भर के फाइबर होता है। आइए इस बारे में जान लेते हैं।
- अमरूद, सेब, नाशपाती और संतरा फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि जूस की जगह साबुत खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सेब और नाशपाती जैसे फलों को छिलके समेत खाने से अधिकतम मात्रा में फाइबर प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी खानपान में रिफाइंड आटा, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स की बढ़ती मात्रा, फाइबर को कम कर रही है। इसकी वजह से कब्ज, पेट फूलने और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि फाइबर की जरूरत पूरी करने के लिए महंगे सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है। रोजाना खाई जाने वाली कई बहुत आम सी चीजों में भी भर-भर के फाइबर होता है। आइए इस बारे में जान लेते हैं।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
अमरूद, सेब, नाशपाती और संतरा फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि जूस की जगह साबुत खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सेब और नाशपाती जैसे फलों को छिलके समेत खाने से अधिकतम मात्रा में फाइबर प्राप्त हो सकता है।
फाइबर मल को नरम रखकर कब्ज से बचाने में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि फाइबर ब्लड शुगर के तेजी से बढ़ने से रोकने और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।