प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान, ईस्ट एशिया और क्वाड शिखर सम्मेलनों में हिस्सा ले रहे हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान, ईस्ट एशिया और क्वाड शिखर सम्मेलनों में हिस्सा ले रहे हैं।
- आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में।
- प्रधानमंत्री मोदी मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
प्रधानमंत्री मोदी मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
क्वाड नेताओं की बैठक में ट्रंप, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम भी।
भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति आसियान संबंधों का केंद्र बिंदु।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के आमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी मंगलवार को 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उसके बाद 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन के शुरुआती सत्र को संबोधित करेंगे।
कुछ घंटों बाद ही वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीजी के साथ बहुप्रतीक्षित क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे, जिनमें फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ बैठक प्रमुख है। भारतीय समुदाय से भी उनकी मुलाकात तय है।
मनीला रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और हमारे ‘महासागर’ दृष्टिकोण में इनका महत्वपूर्ण स्थान है।
प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, 'सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हमारे संबंध अब व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और जन-जन संबंधों तक फैल चुके हैं। भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में मैं साथी नेताओं के साथ काम करके हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति को और गति देने व विकास, कनेक्टिविटी और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।
ईस्ट एशिया सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। मैं हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।'