LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.92
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

इंटरव्यू: क्या गैंगस्टर रोल में नहीं रही पंकज त्रिपाठी की दिलचस्पी? इस लेखक की बायोपिक करने की जताई ख्वाहिश

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 12:30 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

इंटरव्यू: क्या गैंगस्टर रोल में नहीं रही पंकज त्रिपाठी की दिलचस्पी? इस लेखक की बायोपिक करने की जताई ख्वाहिश
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Pankaj Tripathi Interview: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पर्दे पर गैंगस्टर भूमिकाओं से खूब दिल जाती है। मगर, अब ऐसे किरदार में उनकी दिलचस्पी नहीं रही। फिल्मों की मार्केटिंग और प्रमोशन पर भी वे अलग राय रखते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। पंकज त्रिपाठी ने अलग-अलग किस्म के किरदार किए हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक  'मैं अटल हूं' में वे मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। अब वे किसकी बायोपिक करना चाहेंगे? इसके अलावा फिल्मों के प्रमोशन पर उनकी क्या राय है? अभिनेता ने बताया..
  • आज फिल्मों के प्रमोशन पर बड़े बजट खर्च होते हैं। क्या अच्छी कहानी बिना बड़े प्रमोशन के भी दर्शकों तक पहुंच सकती है? इस पर पंकज कहते हैं, 'बिल्कुल पहुंच सकती है। ऑडियंस आजकल अच्छा कंटेंट खोज लेती है। इंटरनेट का एक अच्छा पक्ष यही है कि बिना प्रमोशन के जनता ही प्रमोट कर देती है।
  • ऐसा नहीं है कि बहुत पैसा लगाकर ही कंटेंट लोगों तक पहुंच सकता है। हमने एक वेब सीरीज प्रोड्यूस की थी, जो यूट्यूब पर आई थी। लोगों ने उसे खोजा और देखा। फिर दूसरे प्लेटफॉर्म ने उसे मांगा और हमने सोनी लिव को दे दिया। अच्छा कंटेंट पहुंच ही जाता है।

आज फिल्मों के प्रमोशन पर बड़े बजट खर्च होते हैं। क्या अच्छी कहानी बिना बड़े प्रमोशन के भी दर्शकों तक पहुंच सकती है? इस पर पंकज कहते हैं, 'बिल्कुल पहुंच सकती है। ऑडियंस आजकल अच्छा कंटेंट खोज लेती है। इंटरनेट का एक अच्छा पक्ष यही है कि बिना प्रमोशन के जनता ही प्रमोट कर देती है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

ऐसा नहीं है कि बहुत पैसा लगाकर ही कंटेंट लोगों तक पहुंच सकता है। हमने एक वेब सीरीज प्रोड्यूस की थी, जो यूट्यूब पर आई थी। लोगों ने उसे खोजा और देखा। फिर दूसरे प्लेटफॉर्म ने उसे मांगा और हमने सोनी लिव को दे दिया। अच्छा कंटेंट पहुंच ही जाता है।

अभी उदाहरण के लिए 'हनुमान अंश' फिल्म देखिए। मैंने वह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन तीसरे हफ्ते में लोगों को पसंद आई और पब्लिक ने उसकी मार्केटिंग करके उसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। मेकर्स तो पहले हफ्ते से प्रमोशन करते हैं, लेकिन तीसरे हफ्ते में पब्लिक ने ही उसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। लोगों को जो अच्छा लगता है, वह इंटरनेट के जरिये फैल जाता है। अच्छी चीजें भी फैलती हैं और दुर्भाग्य से नकारात्मक बातें भी फैलती हैं।'

अगर पंकज की जिंदगी पर बायोपिक बनाने या उनकी आत्मकथा लिखने का प्रस्ताव आए तो क्या वह इसके लिए तैयार होंगे? इस पर वह कहते हैं, 'नहीं, मैं आत्ममुग्ध व्यक्ति नहीं हूं कि मेरे जीवन पर बायोपिक बने। कई लोगों ने मुझे किताब लिखने के ऑफर दिए हैं। लोग कहते हैं कि भाई, आपको किताब लिखनी चाहिए। लेकिन मुझे न किताब लिखनी है और न आत्मकथा लिखनी है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मुझे लगता है कि यह आत्ममुग्धता की चरम सीमा है कि हम अपने ही ऊपर फिल्म बना लें और अपनी ही कहानी कहने लगें। मुझे ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं लगती।'

फणीश्वरनाथ रेणु की बायोपिक करना चाहते हैं

हालांकि, किसी दूसरे शख्स की बायोपिक करने का मौका मिले तो उनकी पसंद लेखक फणीश्वरनाथ रेणु होंगे। इस बारे में पंकज कहते हैं, 'मैं लेखक फणीश्वरनाथ रेणु की बायोपिक करना चाहूंगा। उनकी जिंदगी और लेखन को करीब से जानना दिलचस्प अनुभव होगा।'

मुंबई की भागदौड़ के बीच गांव जाने पर पंकज वहां की सुबह को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। गांव में समय बिताने के बारे में वह कहते हैं, 'सुबह उठकर खेतों में जाऊंगा और खेतों में सूर्योदय देखूंगा। वैसे मैं ऐसा करता हूं। मुश्किल है, लेकिन गांव जाता हूं और यह करता रहता हूं।'

अपने किरदारों के चुनाव को लेकर भी पंकज अब पहले से ज्यादा स्पष्ट हैं। क्या अब गैंगस्टर जैसे किरदार करने में उनकी दिलचस्पी नहीं रही? इस पर वह कहते हैं, 'गैंगस्टर टाइप के रोल अब मुझे समझ नहीं आते। बहुत हो गया, अब बहुत हो गया।'

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें