LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.92
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

कौन हैं शरद कपूर?: बड़ी फिल्मों में किया काम, पूर्व मुख्यमंत्री की पोती संग लिए फेरे; फिर कैसे हुए बदहाल?

नेहा कपूर (Neha Kapoor)
नेहा कपूर (Neha Kapoor) सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 11:08 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

कौन हैं शरद कपूर?: बड़ी फिल्मों में किया काम, पूर्व मुख्यमंत्री की पोती संग लिए फेरे; फिर कैसे हुए बदहाल?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

शरद कपूर इन दिनों आर्थिक और शारीरिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए उनकी स्थिति फैंस के सामने आई है। पढ़िए कौन हैं अर्श से फर्श पर आने वाले शरद कपूर?

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • हाल ही में शरद कपूर के मुश्किल दौर की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए मिली है। नब्बे के दशक के यह मशहूर अभिनेता आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। आज की पीढ़ी के कई ऐसे दर्शक हैं जो शरद की फिल्मों और उनके बैकग्राउंड के बारे में नहीं जानते।
  • शरद कपूर एक पंजाबी परिवार से आते हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद के पिता पेशावर में रहने वाले एक पंजाबी परिवार में आर्किटेक्ट के रूप में काम करते थे, हालांकि उनके माता-पिता के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • अभिनेता शरद कपूर ने साल 1996 में आई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'दस्तक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में  सुष्मिता सेन भी अहम भूमिका में थीं। मगर उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि  2000 में आई फिल्म 'जोश' के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जिसमें उन्होंने गोवा में रहने वाले एक गिरोह के सरगना का किरदार निभाया था, जिसकी कई लोगों से दुश्मनी थी। उन्होंने जे.पी

शरद कपूर एक पंजाबी परिवार से आते हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद के पिता पेशावर में रहने वाले एक पंजाबी परिवार में आर्किटेक्ट के रूप में काम करते थे, हालांकि उनके माता-पिता के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अभिनेता शरद कपूर ने साल 1996 में आई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'दस्तक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में  सुष्मिता सेन भी अहम भूमिका में थीं। मगर उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि  2000 में आई फिल्म 'जोश' के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है, जिसमें उन्होंने गोवा में रहने वाले एक गिरोह के सरगना का किरदार निभाया था, जिसकी कई लोगों से दुश्मनी थी। उन्होंने जे.पी

दत्ता की फिल्म 'एलओसी: कारगिल' (2003) में मेजर विजय भास्कर और फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' (2004) में मेजर बिनोद सेनगुप्ता शामिल हैं। दोनों ही फिल्मों ने भारतीय सिनेमा के युद्ध-फिल्म शैली में यादगार भूमिकाएं निभाईं। सलमान खान की फिल्म ‘ये है जलवा’ में भी वह दिखाई दिए। इन सब के अलावा शरद को 'तमन्ना',, 'त्रिशक्ति',और 'इसकी टोपी उसके सर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

शरद कपूर ने साल 2008 में कोयल बसु से शादी की। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती हैं। कथित तौर पर कपल की संतान भी है। मगर शरद ने हमेशा अपने व्यक्तिगत जीवन को लाइमलाइट सो दूर रखा। इस वजह से शरद को कोयल के बारे में कोई भी करीब से नहीं जानता।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

साल 2024 अभिनेता के लिए मुश्किलें लेकर आया। जब 27 नवंबर को खार पुलिस में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि अभिनेता ने पेशेवर काम पर चर्चा के बहाने उसे अपने घर बुलाया लेकिन उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। अमर उजाला से पुरानी  बातचीत में शरद ने कहा, ‘मुझे अपने खिलाफ दर्ज किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। मैं अभी न्यूयॉर्क से लौटा हूं, और पुलिस ने मुझसे संपर्क किया है, लेकिन मैं कोलकाता में हूं। यह घटना हुई ही नहीं, और मैं किसी को झूठा फंसा नहीं सकता।

कुछ दिनों पहले एक एनजीओ प्रतिनिधि ने शरद कपूर का वीडियो साझा किया। उसमें शरद ने खुलकर बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और पिछले दो साल से बिस्तर पर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उन्हें काम और आर्थिक मदद की जरूरत है, ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इसी बीच अब एक अच्छी खबर सामने आई है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
नेहा कपूर (Neha Kapoor)

नेहा कपूर (Neha Kapoor)

| 5+ वर्ष अनुभव

सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता • मुंबई ब्यूरो

नेहा कपूर भारतीय सिनेमा, ओटीटी रिलीज, थिएटर और सांस्कृतिक आयोजनों की निष्पक्ष समीक्षा और सिनेमाई रुझानों पर रिपोर्टिंग करती हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें