LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.92
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सुप्रीम कोर्ट: सीजेआई सूर्यकांत पर भड़का वकील, बोले- आप इस कुर्सी के लायक नहीं; कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 10:28 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सुप्रीम कोर्ट: सीजेआई सूर्यकांत पर भड़का वकील, बोले- आप इस कुर्सी के लायक नहीं; कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सुप्रीम कोर्ट: सीजेआई सूर्यकांत पर भड़का वकील, बोले- आप इस कुर्सी के लायक नहीं; कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया--Lawyer Escorted Out of Supreme Court After Outburst Against CJI Surya Kant Hindi News Updates

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक असाधारण घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया। वकील ने सुनवाई के दौरान सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि वह इस पद पर बैठने के योग्य नहीं हैं। घटना के बाद अदालत की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग बंद कर दी गई। 2 नवंबर को दिए आवेदन पर जवाब न मिलने से नाराज थे वकील यह मामला तब शुरू हुआ जब वकील ने अपने केस की तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत के कार्यालय में अपना मामला रखा था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। वकील ने कहा कि इसी वजह से उन्हें अदालत के सामने आना पड़ा। उन्होंने शुरुआत में दोपहर दो बजे मामले का उल्लेख करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने के लिए माफी भी मांगी। इस पर न्यायमूर्ति वी
  • मोहना ने कहा कि इस तरह किसी मामले का उल्लेख नहीं किया जा सकता। हालांकि, वकील अपनी बात पर अड़े रहे और पीठ से दस्तावेज देखने का अनुरोध करते रहे। CJI से बोले- आप इस कुर्सी के लायक नहीं पीठ में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी
  • मोहना भी मौजूद थे। सीजेआई ने वकील से इंतजार करने को कहा और आश्वासन दिया कि उनके कागजात देखे जाएंगे। लेकिन वकील इंतजार करने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, 'नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके योग्य नहीं हैं। आपके अंदर इसके लिए ईमानदारी नहीं है।' बताया गया कि वकील ने न्यायमूर्ति बागची और न्यायमूर्ति मोहना के प्रति सम्मान जताया, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत को इस पद के योग्य मानने से इनकार कर दिया। घटना के बाद कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया। अदालत में मौजूद वकीलों के मुताबिक, इसके बाद संबंधित वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया। वहां मौजूद कुछ अन्य वकीलों ने सीजेआई से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। पहले भी सुप्रीम कोर्ट में हो चुका है ऐसा हंगामा सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई में प्रबल प्रताप नाम के एक याचिकाकर्ता ने अदालत में हंगामा किया था और सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस समय सीजेआई सूर्यकांत की मौजूदगी वाली पीठ ने अवमानना की कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया था। पीठ ने कहा था कि याचिकाकर्ता परेशान दिखाई दे रहा था और उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी थीं। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले याचिकाकर्ताओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ऑडियो-वीडियो बंद करना शुरू कर दिया था। पूर्व CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की भी हुई थी कोशिश अक्तूबर 2025 में भी सुप्रीम कोर्ट में एक चौंकाने वाली घटना हुई थी। उस समय 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी। बताया गया था कि वह खजुराहो मंदिर परिसर में भगवान विष्णु की क्षतिग्रस्त मूर्ति को फिर से स्थापित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई गवई की टिप्पणी से नाराज थे।

मोहना ने कहा कि इस तरह किसी मामले का उल्लेख नहीं किया जा सकता। हालांकि, वकील अपनी बात पर अड़े रहे और पीठ से दस्तावेज देखने का अनुरोध करते रहे। CJI से बोले- आप इस कुर्सी के लायक नहीं पीठ में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

मोहना भी मौजूद थे। सीजेआई ने वकील से इंतजार करने को कहा और आश्वासन दिया कि उनके कागजात देखे जाएंगे। लेकिन वकील इंतजार करने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, 'नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके योग्य नहीं हैं। आपके अंदर इसके लिए ईमानदारी नहीं है।' बताया गया कि वकील ने न्यायमूर्ति बागची और न्यायमूर्ति मोहना के प्रति सम्मान जताया, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत को इस पद के योग्य मानने से इनकार कर दिया। घटना के बाद कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया। अदालत में मौजूद वकीलों के मुताबिक, इसके बाद संबंधित वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया। वहां मौजूद कुछ अन्य वकीलों ने सीजेआई से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। पहले भी सुप्रीम कोर्ट में हो चुका है ऐसा हंगामा सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई में प्रबल प्रताप नाम के एक याचिकाकर्ता ने अदालत में हंगामा किया था और सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस समय सीजेआई सूर्यकांत की मौजूदगी वाली पीठ ने अवमानना की कार्यवाही शुरू करने से इनकार कर दिया था। पीठ ने कहा था कि याचिकाकर्ता परेशान दिखाई दे रहा था और उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी थीं। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले याचिकाकर्ताओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ऑडियो-वीडियो बंद करना शुरू कर दिया था। पूर्व CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की भी हुई थी कोशिश अक्तूबर 2025 में भी सुप्रीम कोर्ट में एक चौंकाने वाली घटना हुई थी। उस समय 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी। बताया गया था कि वह खजुराहो मंदिर परिसर में भगवान विष्णु की क्षतिग्रस्त मूर्ति को फिर से स्थापित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई गवई की टिप्पणी से नाराज थे।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें