LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,911 +318.55 (+0.39%)
निफ्टी 50 25,220.05 +75.75 (+0.30%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.94
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अच्छी खबर: ब्लड टेस्ट बताएगा क्या है शरीर की असली उम्र? समय से पहले मौत के भी मिलेंगे संकेत

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 08:48 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अच्छी खबर: ब्लड टेस्ट बताएगा क्या है शरीर की असली उम्र? समय से पहले मौत के भी मिलेंगे संकेत
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

वैज्ञानिकों ने खून की जांच के जरिए शरीर की जैविक उम्र मापने की नई तकनीक विकसित की है। चीन में 18 हजार लोगों के आंकड़ों पर आधारित यह शोध भविष्य में हाई बीपी, डायबिटीज, हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु के जोखिम का अनुमान लगाने में मदद कर सकता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अक्सर हम अपनी उम्र का अंदाजा जन्मतिथि और चेहरे पर नजर आने वाले बदलावों से लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी असली उम्र इससे अलग भी हो सकती है? मसलन, आपकी उम्र 40 साल है, लेकिन शरीर के अंदर चल रही जैविक प्रक्रियाएं आपको 50 साल का बना रही हों। इसके उलट, कुछ लोगों का शरीर उनकी वास्तविक उम्र से कहीं ज्यादा युवा हो सकता है।  .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
  • वैज्ञानिकों ने रक्त की जांच के जरिए शरीर के भीतर उम्र बढ़ने की वास्तविक रफ्तार को मापने का एक नया तरीका विकसित किया है। यह तकनीक न केवल शरीर की जैविक उम्र का अनुमान लगा सकती है, बल्कि भविष्य में फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु के जोखिम का संकेत देने में भी मददगार हो सकती है।
  • वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों से उनकी खानपान की आदतों, रोजमर्रा की जीवनशैली, नींद, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार में पहले से मौजूद बीमारियों के हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी जुटाई।प्रतिभागियों के शरीर की जैविक उम्र का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास कंप्यूटर मॉडल तैयार किया। इस मॉडल की मदद से मेटाबोलिक एज का आकलन किया गया। इसके बाद मेटाबोलिक एज एक्सेलरेशन की गणना की गई। इसका मतलब है कि किसी व्यक्ति की जैविक उम्र उसकी असली उम्र से कितनी ज्यादा या कम है?

वैज्ञानिकों ने रक्त की जांच के जरिए शरीर के भीतर उम्र बढ़ने की वास्तविक रफ्तार को मापने का एक नया तरीका विकसित किया है। यह तकनीक न केवल शरीर की जैविक उम्र का अनुमान लगा सकती है, बल्कि भविष्य में फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु के जोखिम का संकेत देने में भी मददगार हो सकती है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों से उनकी खानपान की आदतों, रोजमर्रा की जीवनशैली, नींद, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार में पहले से मौजूद बीमारियों के हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी जुटाई।प्रतिभागियों के शरीर की जैविक उम्र का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास कंप्यूटर मॉडल तैयार किया। इस मॉडल की मदद से मेटाबोलिक एज का आकलन किया गया। इसके बाद मेटाबोलिक एज एक्सेलरेशन की गणना की गई। इसका मतलब है कि किसी व्यक्ति की जैविक उम्र उसकी असली उम्र से कितनी ज्यादा या कम है?

वहीं, पहले से बीमारियों से जूझ रहे लोगों के मामले में वैज्ञानिकों ने एक अलग तरीका अपनाया। उन्होंने कॉक्स रिग्रेशन मॉडल नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया। यह एक ऐसा तरीका है, जिससे यह समझने में मदद मिलती है कि किसी व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दूसरी जानकारियों के आधार पर उसकी मृत्यु का जोखिम कितना हो सकता है?

इसके जरिए शोधकर्ताओं ने उम्र से जुड़ा एक ऐसा माप तैयार किया, जिससे पता लगाया जा सके कि शरीर में मौजूद मेटाबोलाइट्स के आधार पर व्यक्ति की मृत्यु का जोखिम उसकी वास्तविक उम्र के हिसाब से अपेक्षित जोखिम से कितना अलग है?

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

अध्ययन में यह भी सामने आया कि जिन लोगों की जैविक उम्र उनकी वास्तविक उम्र से ज्यादा थी, उनमें कुछ खास आदतों और परिस्थितियों का संबंध देखने को मिला। इनमें सिगरेट पीना या दूसरों के सिगरेट के धुएं के संपर्क में रहना, बालों में डाई लगाना, दिन और रात की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करना और माता-पिता को कम उम्र में हृदय संबंधी बीमारी होने की हिस्ट्री होना शामिल था।

शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि ये नतीजे केवल खानपान और जीवनशैली की आदतों तथा जैविक उम्र के बीच संबंध दिखाते हैं। इनसे यह साबित नहीं होता कि कोई खास खाद्य पदार्थ खाने या किसी एक आदत को बदलने से सीधे जैविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके लिए और शोध की जरूरत है।

Metabolomic aging and mortality clocks based on ensemble learning identify systemic aging risk across the human life span in 18,476 individuals

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें