LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,911 +318.55 (+0.39%)
निफ्टी 50 25,220.05 +75.75 (+0.30%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.94
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज: आत्मसम्मान के नाम पर वैदिक परंपरा से दूरी क्यों?

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 08:50 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज: आत्मसम्मान के नाम पर वैदिक परंपरा से दूरी क्यों?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज की शुरुआत ई.वी. रामासामी पेरियार के आत्मसम्मान आंदोलन से जुड़ी है। बीसवीं सदी के शुरुआती दशकों में पेरियार ने जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता, पुरोहितवादी व्यवस्था और महिलाओं की अधीनस्थ स्थिति के विरुद्ध आवाज उठाई।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या के विवाह ने एक बार फिर तमिलनाडु की सामाजिक और राजनीतिक विचारधारा को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इस विवाह की खासियत यह नहीं थी कि उसमें फिल्मी दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं या कोई भव्य आयोजन हुआ, अपितु यह थी कि पारंपरिक हिंदू विवाह की परिचित रस्में उसमें दिखाई नहीं दीं। न अग्नि के समक्ष सात फेरे हुए, न वैदिक मंत्रों का उच्चारण और न ही पुरोहित की उपस्थिति रही। वर-वधू ने परिवार और मित्रों के बीच एक-दूसरे को मालाएं और चेन पहनाकर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। इसे 'सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज' यानी आत्मसम्मान विवाह कहा गया। नि:संदेह, दो वयस्क व्यक्तियों को अपनी पसंद और विश्वास के अनुसार विवाह करने का अधिकार है। भारतीय संविधान भी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आस्था के अधिकार की रक्षा करता है, लेकिन जब किसी विवाह पद्धति के पीछे लगभग एक शताब्दी पुराना राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन खड़ा हो, तब उसके निहितार्थों पर विचार करना भी जरूरी हो जाता है। आखिर तमिलनाडु में इस तरह के विवाह की आवश्यकता क्यों महसूस की गई? क्या यह केवल सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सुधार का प्रयास था या इसके माध्यम से वैदिक विवाह परंपरा से वैचारिक दूरी बनाने की जमीन भी तैयार की गई? इसका उत्तर तमिलनाडु के द्रविड़ आंदोलन के इतिहास में मिलता है। सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज की शुरुआत ई.वी
  • रामासामी पेरियार के आत्मसम्मान आंदोलन से जुड़ी है। बीसवीं सदी के शुरुआती दशकों में पेरियार ने जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता, पुरोहितवादी व्यवस्था और महिलाओं की अधीनस्थ स्थिति के विरुद्ध आवाज उठाई। उनका मानना था कि विवाह दो व्यक्तियों के बीच आपसी सहमति का संबंध है। इसके लिए किसी पुरोहित या धार्मिक कर्मकांड पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उस समय भारतीय समाज में बाल विवाह, दहेज, विधवाओं के प्रति भेदभाव और जातिगत ऊंच-नीच जैसी समस्याएं मौजूद थीं। इनके विरुद्ध आवाज उठाना और महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का प्रयास निश्चित रूप से समय की आवश्यकता थी, लेकिन पेरियार के आंदोलन का एक दूसरा पक्ष भी था। उसने सामाजिक असमानता के विरोध को धीरे-धीरे ब्राह्मणवादी व्यवस्था, संस्कृत और वैदिक धार्मिक परंपराओं के विरोध से जोड़ दिया। यहीं इस विचारधारा की समीक्षा आवश्यक हो जाती है। क्या जातिगत भेदभाव का कारण वैदिक विवाह संस्कार हैं? क्या महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अग्नि के सात फेरों और वैदिक मंत्रों को छोड़ना जरूरी है? दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों का विरोध किया जाना चाहिए, लेकिन इनका समाधान पूरी धार्मिक परंपरा को कठघरे में खड़ा करके नहीं निकाला जा सकता। सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक अस्वीकार के बीच अंतर समझना जरूरी है। फिर, वर्ष 1967 में तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सी.एन
  • अन्नादुरई ने हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन कर धारा 7-ए जोड़ी। संशोधन को जनवरी 1968 में राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली। इसके तहत सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज को कानूनी मान्यता प्रदान की गई। इस व्यवस्था में वर-वधू एक-दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार करने की घोषणा कर सकते हैं अथवा मालाओं, अंगूठियों या थाली के आदान-प्रदान से विवाह संपन्न कर सकते हैं। इसके लिए पुरोहित, अग्नि, वैदिक मंत्रोच्चार या सप्तपदी अनिवार्य नहीं हैं। इस कानून ने विवाह की एक वैकल्पिक पद्धति को कानूनी पहचान दी, लेकिन इसके राजनीतिक संदर्भ को भी समझना चाहिए। डीएमके की विचारधारा में सामाजिक न्याय, तमिल अस्मिता और गैर-ब्राह्मण प्रतिनिधित्व के साथ ब्राह्मणवादी व्यवस्था का विरोध प्रमुख रहा है। समय के साथ यह विरोध कई बार व्यापक हिंदू धार्मिक और वैदिक परंपराओं की आलोचना के रूप में भी सामने आया। ब्राह्मणवादी वर्चस्व का विरोध और वैदिक संस्कृति का निषेध एक बात नहीं है। किसी व्यक्ति पर धार्मिक कर्मकांड थोपना गलत है, लेकिन पुरोहित की उपस्थिति को ही सामाजिक शोषण का प्रतीक मान लेना भी एकांगी दृष्टिकोण है। सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए किसी विशेष समुदाय अथवा सांस्कृतिक परंपरा के प्रति स्थायी विरोध की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। पूरे विमर्श का सबसे दिलचस्प पहलू तमिलनाडु की अपनी धार्मिक विरासत है। मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, श्रीरंगम का रंगनाथस्वामी मंदिर, चिदंबरम का नटराज मंदिर और रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर इस प्रदेश की धार्मिक चेतना के जीवंत केंद्र हैं। आलवार और नयनार संतों की भक्ति परंपरा ने दक्षिण भारत ही नहीं, अपितु संपूर्ण भारतीय आध्यात्मिक चेतना को समृद्ध किया है। तमिल भाषा में रचे गए भक्ति साहित्य का अपना विशिष्ट महत्व है। मंदिरों की स्थापत्य कला, धार्मिक उत्सव, संगीत और पूजा पद्धतियां तमिल समाज की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। यहां वैदिक, आगमिक और स्थानीय धार्मिक परंपराएं सदियों से साथ-साथ विकसित हुई हैं। ऐसे में यह धारणा बनाना कि वैदिक परंपरा से दूरी ही आधुनिकता और प्रगतिशीलता का प्रमाण है, उचित नहीं है। तमिलनाडु की पहचान मात्र द्रविड़ राजनीतिक आंदोलन से नहीं बनी है। उसकी पहचान उन मंदिरों, संतों, साहित्यकारों, दार्शनिकों और सांस्कृतिक परंपराओं से भी है, जिन्होंने भारतीय सभ्यता को समृद्ध किया है। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि तमिलनाडु के सभी लोग द्रविड़ आंदोलन की धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं से सहमत नहीं हैं। वहां आज भी बड़ी संख्या में परिवार पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करते हैं। वैसे, दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की शादियां इस बहस को और प्रासंगिक बनाती हैं। हाल में फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा और प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का विवाह पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के कारण चर्चा में रहा। दोनों ने अपनी पारिवारिक और सांस्कृतिक परंपराओं को महत्व दिया। दूसरी ओर अनिरुद्ध और काव्या ने सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज की पद्धति अपनाई। इन दोनों उदाहरणों से स्पष्ट है कि दक्षिण भारत में विवाह को लेकर कोई एक समान सोच नहीं है। आधुनिक जीवनशैली अपनाने वाले परिवारों में भी पारंपरिक संस्कारों के प्रति गहरा लगाव है। यही भारतीय समाज की विशेषता भी है कि यहां आधुनिकता और परंपरा साथ-साथ चलती हैं। फिर यह सवाल क्यों उठना चाहिए कि वैदिक रीति से विवाह करने वाला व्यक्ति रूढ़िवादी है और बिना मंत्रोच्चार विवाह करने वाला अधिक प्रगतिशील? क्या सात फेरे लेने वाले दंपती समानता और महिला स्वतंत्रता में विश्वास नहीं रख सकते? क्या धार्मिक संस्कारों के साथ विवाह करने वाला परिवार सामाजिक सुधार का समर्थक नहीं हो सकता? आधुनिकता को धार्मिक परंपराओं के त्याग से जोड़ना अपने आप में एक संकीर्ण सोच है। भारतीय विवाह परंपरा में विवाह को एक संस्कार माना गया है। अग्नि को साक्षी मानकर लिए जाने वाले सात फेरे दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियों, विश्वास, सहयोग और समर्पण का प्रतीक हैं। पाणिग्रहण में एक-दूसरे का हाथ थामना जीवन की जिम्मेदारियां साझा करने का संकल्प है। सप्तपदी के वचन परिवार, स्वास्थ्य, समृद्धि, मित्रता और आजीवन साथ निभाने की भावना को अभिव्यक्त करते हैं।  इन संस्कारों को केवल कर्मकांड कहकर खारिज करना उचित नहीं होगा। यह सही है कि विवाह के नाम पर दहेज, अनावश्यक खर्च और महिलाओं के साथ भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जाना चाहिए, लेकिन इन बुराइयों के लिए विवाह संस्कारों को दोषी ठहराना समाधान नहीं है। परंपरा में सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। आवश्यकता उसकी मूल भावना को समझने और समय के अनुरूप सकारात्मक बदलाव करने की है। निश्चित ही अनिरुद्ध और काव्या का विवाह उनकी निजी पसंद है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इस विवाह को जिस वैचारिक पृष्ठभूमि के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है, वह एक बड़े सवाल की ओर ध्यान खींचता है। क्या सामाजिक समानता की स्थापना के लिए वैदिक परंपराओं से दूरी बनाना आवश्यक है? क्या जातिगत भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए वेदों, उपनिषदों, मंदिरों और पारंपरिक विवाह संस्कारों के प्रति सम्मान बनाए रखना संभव नहीं है? द्रविड़ राजनीति को भी इस प्रश्न पर आत्ममंथन करना चाहिए। सामाजिक न्याय का उद्देश्य समाज में समानता स्थापित करना है, न कि किसी की धार्मिक या सांस्कृतिक पहचान को कमतर साबित करना। इसी तरह परंपरा के समर्थकों को भी यह स्वीकार करना चाहिए कि किसी पर धार्मिक रीति थोपना उचित नहीं है। भारत की शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं की निरंतरता में है। यहां वैदिक मंत्रों के साथ विवाह करने की स्वतंत्रता भी होनी चाहिए और बिना धार्मिक कर्मकांड के विवाह करने की भी, लेकिन अपनी पसंद को श्रेष्ठ और दूसरे की परंपरा को पिछड़ा बताने का आग्रह किसी भी पक्ष के लिए उचित नहीं हो सकता। आखिरकार आत्मसम्मान का अर्थ केवल अपनी पसंद चुनना नहीं, दूसरों की आस्था और परंपरा का सम्मान करना भी है। भारतीय संस्कृति को सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने की जरूरत है, लेकिन इसके लिए अपनी सांस्कृतिक जड़ों को नकारना आवश्यक नहीं। सुधार वह है जो परंपरा को बेहतर बनाए, न कि वह जो समाज को अपनी ही विरासत के विरुद्ध खड़ा कर दे। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

रामासामी पेरियार के आत्मसम्मान आंदोलन से जुड़ी है। बीसवीं सदी के शुरुआती दशकों में पेरियार ने जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता, पुरोहितवादी व्यवस्था और महिलाओं की अधीनस्थ स्थिति के विरुद्ध आवाज उठाई। उनका मानना था कि विवाह दो व्यक्तियों के बीच आपसी सहमति का संबंध है। इसके लिए किसी पुरोहित या धार्मिक कर्मकांड पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उस समय भारतीय समाज में बाल विवाह, दहेज, विधवाओं के प्रति भेदभाव और जातिगत ऊंच-नीच जैसी समस्याएं मौजूद थीं। इनके विरुद्ध आवाज उठाना और महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का प्रयास निश्चित रूप से समय की आवश्यकता थी, लेकिन पेरियार के आंदोलन का एक दूसरा पक्ष भी था। उसने सामाजिक असमानता के विरोध को धीरे-धीरे ब्राह्मणवादी व्यवस्था, संस्कृत और वैदिक धार्मिक परंपराओं के विरोध से जोड़ दिया। यहीं इस विचारधारा की समीक्षा आवश्यक हो जाती है। क्या जातिगत भेदभाव का कारण वैदिक विवाह संस्कार हैं? क्या महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अग्नि के सात फेरों और वैदिक मंत्रों को छोड़ना जरूरी है? दहेज और बाल विवाह जैसी कुरीतियों का विरोध किया जाना चाहिए, लेकिन इनका समाधान पूरी धार्मिक परंपरा को कठघरे में खड़ा करके नहीं निकाला जा सकता। सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक अस्वीकार के बीच अंतर समझना जरूरी है। फिर, वर्ष 1967 में तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सी.एन

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

अन्नादुरई ने हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन कर धारा 7-ए जोड़ी। संशोधन को जनवरी 1968 में राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली। इसके तहत सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज को कानूनी मान्यता प्रदान की गई। इस व्यवस्था में वर-वधू एक-दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार करने की घोषणा कर सकते हैं अथवा मालाओं, अंगूठियों या थाली के आदान-प्रदान से विवाह संपन्न कर सकते हैं। इसके लिए पुरोहित, अग्नि, वैदिक मंत्रोच्चार या सप्तपदी अनिवार्य नहीं हैं। इस कानून ने विवाह की एक वैकल्पिक पद्धति को कानूनी पहचान दी, लेकिन इसके राजनीतिक संदर्भ को भी समझना चाहिए। डीएमके की विचारधारा में सामाजिक न्याय, तमिल अस्मिता और गैर-ब्राह्मण प्रतिनिधित्व के साथ ब्राह्मणवादी व्यवस्था का विरोध प्रमुख रहा है। समय के साथ यह विरोध कई बार व्यापक हिंदू धार्मिक और वैदिक परंपराओं की आलोचना के रूप में भी सामने आया। ब्राह्मणवादी वर्चस्व का विरोध और वैदिक संस्कृति का निषेध एक बात नहीं है। किसी व्यक्ति पर धार्मिक कर्मकांड थोपना गलत है, लेकिन पुरोहित की उपस्थिति को ही सामाजिक शोषण का प्रतीक मान लेना भी एकांगी दृष्टिकोण है। सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए किसी विशेष समुदाय अथवा सांस्कृतिक परंपरा के प्रति स्थायी विरोध की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। पूरे विमर्श का सबसे दिलचस्प पहलू तमिलनाडु की अपनी धार्मिक विरासत है। मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, श्रीरंगम का रंगनाथस्वामी मंदिर, चिदंबरम का नटराज मंदिर और रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर इस प्रदेश की धार्मिक चेतना के जीवंत केंद्र हैं। आलवार और नयनार संतों की भक्ति परंपरा ने दक्षिण भारत ही नहीं, अपितु संपूर्ण भारतीय आध्यात्मिक चेतना को समृद्ध किया है। तमिल भाषा में रचे गए भक्ति साहित्य का अपना विशिष्ट महत्व है। मंदिरों की स्थापत्य कला, धार्मिक उत्सव, संगीत और पूजा पद्धतियां तमिल समाज की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। यहां वैदिक, आगमिक और स्थानीय धार्मिक परंपराएं सदियों से साथ-साथ विकसित हुई हैं। ऐसे में यह धारणा बनाना कि वैदिक परंपरा से दूरी ही आधुनिकता और प्रगतिशीलता का प्रमाण है, उचित नहीं है। तमिलनाडु की पहचान मात्र द्रविड़ राजनीतिक आंदोलन से नहीं बनी है। उसकी पहचान उन मंदिरों, संतों, साहित्यकारों, दार्शनिकों और सांस्कृतिक परंपराओं से भी है, जिन्होंने भारतीय सभ्यता को समृद्ध किया है। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि तमिलनाडु के सभी लोग द्रविड़ आंदोलन की धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं से सहमत नहीं हैं। वहां आज भी बड़ी संख्या में परिवार पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करते हैं। वैसे, दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की शादियां इस बहस को और प्रासंगिक बनाती हैं। हाल में फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा और प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का विवाह पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के कारण चर्चा में रहा। दोनों ने अपनी पारिवारिक और सांस्कृतिक परंपराओं को महत्व दिया। दूसरी ओर अनिरुद्ध और काव्या ने सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज की पद्धति अपनाई। इन दोनों उदाहरणों से स्पष्ट है कि दक्षिण भारत में विवाह को लेकर कोई एक समान सोच नहीं है। आधुनिक जीवनशैली अपनाने वाले परिवारों में भी पारंपरिक संस्कारों के प्रति गहरा लगाव है। यही भारतीय समाज की विशेषता भी है कि यहां आधुनिकता और परंपरा साथ-साथ चलती हैं। फिर यह सवाल क्यों उठना चाहिए कि वैदिक रीति से विवाह करने वाला व्यक्ति रूढ़िवादी है और बिना मंत्रोच्चार विवाह करने वाला अधिक प्रगतिशील? क्या सात फेरे लेने वाले दंपती समानता और महिला स्वतंत्रता में विश्वास नहीं रख सकते? क्या धार्मिक संस्कारों के साथ विवाह करने वाला परिवार सामाजिक सुधार का समर्थक नहीं हो सकता? आधुनिकता को धार्मिक परंपराओं के त्याग से जोड़ना अपने आप में एक संकीर्ण सोच है। भारतीय विवाह परंपरा में विवाह को एक संस्कार माना गया है। अग्नि को साक्षी मानकर लिए जाने वाले सात फेरे दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियों, विश्वास, सहयोग और समर्पण का प्रतीक हैं। पाणिग्रहण में एक-दूसरे का हाथ थामना जीवन की जिम्मेदारियां साझा करने का संकल्प है। सप्तपदी के वचन परिवार, स्वास्थ्य, समृद्धि, मित्रता और आजीवन साथ निभाने की भावना को अभिव्यक्त करते हैं।  इन संस्कारों को केवल कर्मकांड कहकर खारिज करना उचित नहीं होगा। यह सही है कि विवाह के नाम पर दहेज, अनावश्यक खर्च और महिलाओं के साथ भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जाना चाहिए, लेकिन इन बुराइयों के लिए विवाह संस्कारों को दोषी ठहराना समाधान नहीं है। परंपरा में सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। आवश्यकता उसकी मूल भावना को समझने और समय के अनुरूप सकारात्मक बदलाव करने की है। निश्चित ही अनिरुद्ध और काव्या का विवाह उनकी निजी पसंद है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इस विवाह को जिस वैचारिक पृष्ठभूमि के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है, वह एक बड़े सवाल की ओर ध्यान खींचता है। क्या सामाजिक समानता की स्थापना के लिए वैदिक परंपराओं से दूरी बनाना आवश्यक है? क्या जातिगत भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए वेदों, उपनिषदों, मंदिरों और पारंपरिक विवाह संस्कारों के प्रति सम्मान बनाए रखना संभव नहीं है? द्रविड़ राजनीति को भी इस प्रश्न पर आत्ममंथन करना चाहिए। सामाजिक न्याय का उद्देश्य समाज में समानता स्थापित करना है, न कि किसी की धार्मिक या सांस्कृतिक पहचान को कमतर साबित करना। इसी तरह परंपरा के समर्थकों को भी यह स्वीकार करना चाहिए कि किसी पर धार्मिक रीति थोपना उचित नहीं है। भारत की शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं की निरंतरता में है। यहां वैदिक मंत्रों के साथ विवाह करने की स्वतंत्रता भी होनी चाहिए और बिना धार्मिक कर्मकांड के विवाह करने की भी, लेकिन अपनी पसंद को श्रेष्ठ और दूसरे की परंपरा को पिछड़ा बताने का आग्रह किसी भी पक्ष के लिए उचित नहीं हो सकता। आखिरकार आत्मसम्मान का अर्थ केवल अपनी पसंद चुनना नहीं, दूसरों की आस्था और परंपरा का सम्मान करना भी है। भारतीय संस्कृति को सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने की जरूरत है, लेकिन इसके लिए अपनी सांस्कृतिक जड़ों को नकारना आवश्यक नहीं। सुधार वह है जो परंपरा को बेहतर बनाए, न कि वह जो समाज को अपनी ही विरासत के विरुद्ध खड़ा कर दे। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें