अभिनेता रवि दुबे ने फिल्म ‘रामायण’ के लिए दर्शकों को शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही अपने किरदार लक्षमण से जुड़े अनुभव भी एक्टर ने पोस्ट में शेयर किये। इतना ही नहीं उन्हें यह रोल देने के लिए रवि ने निर्देशक-निर्माता का आभार भी व्यक्त किया।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- फिल्म ‘रामायण’ ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खूब लुभाया। फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता रवि दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के दिन अपनी भावानाओं को भी साझा किया।
- रवि दुबे ने फिल्म ‘रामयाण’ में अहम किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म रिलीज के दिन हो रहे अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘5 नवंबर 2026 की सुबह, मैं जागा और जो भूल गया था वह महसूस किया। मुझे लगा कि मुझे 'देखा' गया है, और उसमें मौजूद प्यार असीम था। मुझे लगता है कि एक अभिनेता की यही सच्ची चाहत होती है। कि कोई उसके काम को मौका दे। कि अभिनय करते समय आपने जो महसूस किया, वह किसी और तक पहुंचे, और वे इतना प्रभावित हों कि आपको इसके बारे में बताएं। यह कितना बड़ा उपहार है! लिखते समय भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। मेरे मन में बस कृतज्ञता का भाव है।’
- अपने पोस्ट में आगे लक्ष्मण ने लिखा, ‘लक्ष्मण की कोई महत्वाकांक्षा नहीं थी। वह श्री राम और माता सीता के पीछे एक कदम खड़े रहने में ही संतुष्ट थे, जब भी उन्हें उनकी आवश्यकता होती, वे सेवा के लिए तत्पर रहते थे। मुझे यह बहुत सुंदर और महान लगा। मैं अपनी क्षमता के अनुसार, रामायण के प्रति वही सेवा और कर्तव्य की भावना लाना चाहता था और बुलाए जाने पर तैयार रहना चाहता था। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से अपना सब कुछ अर्पित करना चाहता था। वास्तव में, मेरी यही इच्छा थी, लेकिन आप सभी ने मुझे इससे कहीं अधिक दिया।’
रवि दुबे ने फिल्म ‘रामयाण’ में अहम किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म रिलीज के दिन हो रहे अनुभवों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘5 नवंबर 2026 की सुबह, मैं जागा और जो भूल गया था वह महसूस किया। मुझे लगा कि मुझे 'देखा' गया है, और उसमें मौजूद प्यार असीम था। मुझे लगता है कि एक अभिनेता की यही सच्ची चाहत होती है। कि कोई उसके काम को मौका दे। कि अभिनय करते समय आपने जो महसूस किया, वह किसी और तक पहुंचे, और वे इतना प्रभावित हों कि आपको इसके बारे में बताएं। यह कितना बड़ा उपहार है! लिखते समय भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। मेरे मन में बस कृतज्ञता का भाव है।’
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
अपने पोस्ट में आगे लक्ष्मण ने लिखा, ‘लक्ष्मण की कोई महत्वाकांक्षा नहीं थी। वह श्री राम और माता सीता के पीछे एक कदम खड़े रहने में ही संतुष्ट थे, जब भी उन्हें उनकी आवश्यकता होती, वे सेवा के लिए तत्पर रहते थे। मुझे यह बहुत सुंदर और महान लगा। मैं अपनी क्षमता के अनुसार, रामायण के प्रति वही सेवा और कर्तव्य की भावना लाना चाहता था और बुलाए जाने पर तैयार रहना चाहता था। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से अपना सब कुछ अर्पित करना चाहता था। वास्तव में, मेरी यही इच्छा थी, लेकिन आप सभी ने मुझे इससे कहीं अधिक दिया।’
फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। इसने 64.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। पहले वीक फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं दूसरे वीक में भी फिल्म की कमाई जारी है। शनिवार को 10वें दिन फिल्म ने 72.90 करोड़ रुपये कमाए थे।कल रविवार को 11वें दिन भारत में इसकी टोटल कमाई 75 करोड़ रुपये रही। 'रामायण' का इंडिया नेट कलेक्शन 761.12 करोड़ रुपये हो चुका है।