एक नए अध्ययन के मुताबिक, गर्दन का ज्यादा चौड़ा होना सामान्य वजन वाले लोगों में भी इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकता है। पुरुषों में 16 इंच और महिलाओं में 13.5 इंच से ज्यादा गर्दन का आकार कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- आपसे कोई पूछे कि दिल की बीमारी क्यों होती है? तो इसके लिए कई कारणों को जिम्मेदार माना जा सकता है। लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी हो या फिर वजन बढ़ना, ये सभी स्थितियां समय के साथ कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का जोखिम बढ़ाने वाली हो सकती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बढ़ते वजन, पेट निकलने या हाई कोलेस्ट्रॉल से ही हार्ट डिजीज के खतरों को नहीं जाना जा सकता है? कई बार शरीर का एक ऐसा हिस्सा भी सेहत से जुड़े गंभीर संकेत दे सकता है, जिस पर आमतौर पर हमारा ध्यान नहीं जाता। यह है आपकी गर्दन। .metering_wall_container {min-height:58px;max-height:58px;position:relative;transition:max-height 0.5s ease-in-out;}
- हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों की गर्दन 16 इंच और महिलाओं की 13.5 इंच से ज्यादा थी, उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस सहित दूसरी बीमारियों का जोखिम सामान्य से ज्यादा पाया गया है। यह समस्या आगे चलकर डायबिटीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है।
- डॉक्टर आमतौर पर हमारे शरीर के वजन और लंबाई को देखकर बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) निकालते हैं। इसके आधार पर पता लगाया जाता है कि हमारा वजन सामान्य है या मोटापे की श्रेणी में आता है।
हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों की गर्दन 16 इंच और महिलाओं की 13.5 इंच से ज्यादा थी, उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस सहित दूसरी बीमारियों का जोखिम सामान्य से ज्यादा पाया गया है। यह समस्या आगे चलकर डायबिटीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती है।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
डॉक्टर आमतौर पर हमारे शरीर के वजन और लंबाई को देखकर बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) निकालते हैं। इसके आधार पर पता लगाया जाता है कि हमारा वजन सामान्य है या मोटापे की श्रेणी में आता है।
शिकागो में आयोजित अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के साइंटिफिक सेशंस में प्रस्तुत किए गए इस अध्ययन में गर्दन के आकार और इसके कारण होने वाली समस्याओं को लेकर भी अलर्ट किया गया है।
इस अध्ययन के लिए पेंसिल्वेनिया के एक अस्पताल में 197 स्वस्थ लोगों के हेल्थ डेटा का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने सबसे पहले सभी प्रतिभागियों की गर्दन और कमर का घेरा मापा। इसके बाद जांच की कि उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या तो नहीं है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों की गर्दन का घेरा ज्यादा था, उनमें इंसुलिन रेजिस्टेंस की आशंका भी अधिक थी।
सिंथिया चेंग कहती हैं, स्वास्थ्य जांच के दौरान गर्दन की चौड़ाई आमतौर पर नहीं मापी जाती, लेकिन यह शरीर के ऊपरी हिस्से में जमा चर्बी का अंदाजा लगाने का आसान और सटीक तरीका हो सकता है। अगर आप गर्दन के आसपास जमा चर्बी पर ध्यान नहीं देते हैं तो इसससे मेटाबॉलिक समस्याओं के शुरुआती संकेत नजरअंदाज हो सकते हैं। इससे हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों को रोकने के लिए समय पर कदम उठाने का मौका भी हाथ से निकल सकता है।
गर्दन की चौड़ाई से और क्या दिक्कतें होती हैं?
Neck Circumference as a Novel Measure of Cardiometabolic Risk: The Framingham Heart Study
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।