Panchayat Season 5: 'पंचायत सीजन 5' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने यह साफ कर दिया कि यह सीरीज इस साल तो रिलीज नहीं हो रही। वहीं, क्रांति देवी ने अब रिलीज डेट का एलान करने से पहले एक शर्त रख दी है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिन मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि पांचवां सीजन इस साल रिलीज नहीं होगा। दर्शकों को उम्मीद थी कि इस साल के आखिर में यह सीरीज देखने को मिल जाएगी। हालांकि, पांचवां पार्ट कब आएगा? इसकी रिलीज डेट के एलान को लेकर क्रांति देवी ने शर्त रख दी है।
- फुलेरा में बदली सत्ता तो क्रांति देवी के बदल गए तेवर
- फुलेरा गांव में सत्ता का परिवर्तन हो गया है। प्रधान अब मंजू देवी नहीं, क्रांति देवी हैं। ऐसे में क्रांति देवी के तेवर भी बदल गए हैं। 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट से पर्दा उठाने से पहले उन्होंने दर्शकों के सामने शर्त रख दी है। शर्त है कि क्रांति देवी के पति बनराकस को माला पहनानी होगी। माला भी कोई एक या दो नहीं, बल्कि पूरी एक करोड़ पहनानी होगी।
फुलेरा में बदली सत्ता तो क्रांति देवी के बदल गए तेवर
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
फुलेरा गांव में सत्ता का परिवर्तन हो गया है। प्रधान अब मंजू देवी नहीं, क्रांति देवी हैं। ऐसे में क्रांति देवी के तेवर भी बदल गए हैं। 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट से पर्दा उठाने से पहले उन्होंने दर्शकों के सामने शर्त रख दी है। शर्त है कि क्रांति देवी के पति बनराकस को माला पहनानी होगी। माला भी कोई एक या दो नहीं, बल्कि पूरी एक करोड़ पहनानी होगी।
मेकर्स ने आज सोमवार को प्राइम वीडियो पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें क्रांति देवी और बनराकस नजर आ रहे हैं। क्रांति देवी ने साफ कर दिया है कि अब चाहिए फुल इज्जत। इसके तहत दर्शकों को panchayatdate.com पर जाकर बनराकस को फूल माला पहनानी होगी। दर्शकों के पास दो विकल्प हैं। वे डिजटली बनराकस को गेंदा के फूलों का हार भी पहना सकते हैं और चप्पलों का हार भी। फूलों के हार की संख्या एक करोड़ होने पर रिलीज डेट का पता लगेगा। यह टास्क आज ही पूरा करना होगा।
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
क्रांति देवी को देख यूजर्स को क्यों याद आए गुड्डू भैया?
बता दें कि इससे पिछले सीजन में भी मेकर्स ने दर्शकों को टास्क दिया था। तब वह टास्क लौकी से जुड़ा हुआ था। मगर, इस बार क्रांति देवी ने कह दिया है, 'लौकी फौकी का टेम गया। फुलेरा पर अब हमारा फुल कंट्रोल होगा। हमको चाहिए फुल इज्जत'। क्रांति देवी जिस अंदाज में यह बात कहती हैं, उन्हें देख लोगों को 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया याद आ गए हैं।