LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,818.7 +226.25 (+0.28%)
निफ्टी 50 25,185.55 +41.25 (+0.16%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.94
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

तेंदुलकर के संन्यास को 13 साल पूरे: 'सचिन-सचिन...' के नारों से गूंज उठते थे स्टेडियम, कई रिकॉर्ड अब भी कायम

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: रवि, 15 नव॰ 2026, 07:49 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

तेंदुलकर के संन्यास को 13 साल पूरे: 'सचिन-सचिन...' के नारों से गूंज उठते थे स्टेडियम, कई रिकॉर्ड अब भी कायम
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने 2013 में आज ही के दिन क्रिकेट को अलविदा कहा था। सचिन को क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 13 साल हो गए हैं, लेकिन उनके कई रिकॉर्ड्स ऐसे हैं जो अब तक सलामत हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारतीय क्रिकेट में नई ऊर्जा भरने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 13 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट से संन्यास लिया था। सचिन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था। इस तरह सचिन के 24 वर्षों का क्रिकेट सफर थम गया था। सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए लंबा समय हो चला है, लेकिन अभी भी जब कभी उनकी झलक दिख जाती है तो पूरा स्टेडियम 'सचिन..
  • के शोर से गूंज उठता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के भारत सहित दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं जो अपने चहेते क्रिकेटर को खेलता देखने के लिए बेताब रहते थे।  वानखेड़े की मिट्टी को माथे पर लगाया सचिन ने जिस मैदान पर क्रिकेट का 'ककहरा' सीखा उसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की मिट्टी को माथे पर लगाकर उन्होंने इस खेल से संन्यास ले लिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी दिन टेस्ट सीरीज जीतने के साथ ही मास्टर-ब्लास्टर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जितना शानदार और बेदाग सचिन का करियर रहा उतना ही भावुक और ऐतिहासिक उनका विदाई भाषण भी था।  SACHIN TENDULKAR RETIRED FROM INTERNATIONAL CRICKET "OTD IN 2013" 🥹💔 - The most emotional farewell in cricket history. https://t.co/NEc3VUXNIZ— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2026 सचिन भले ही अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। आइए जानते हैं सचिन के वो रिकॉर्ड जो अब तक सलामत हैं..
  • शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी  सचिन ने अपने करियर में सभी प्रारूप मिलाकर कुल 100 शतक जड़े हैं। वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतकों का शतक लगाया है। उनसे पीछे भारत के विराट कोहली हैं जो अब तक 86 शतक लगा चुके हैं, लेकिन सचिन और कोहली के बीच फासला 14 शतकों का है। तीसरे नंबर पर सचिन के जमाने में ही खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 71 शतक लगाए हैं।   टेस्ट में बनाए हैं सर्वाधिक रन भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने खेल के इस लंबे प्रारूप में 15921 रन बनाए हैं जो एक रिकॉर्ड है। सचिन ने कई साल पहले ही 15000 के आंकड़े को पार कर लिया था। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं और फिलहाल किसी भी खिलाड़ी के नाम टेस्ट में इतने ज्यादा शतक नहीं हैं। 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने लंबे करियर में 200 टेस्ट मैच खेले जो अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। उनके करीब इस मामले में सिर्फ इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं जिन्होंने 188 टेस्ट मैच खेले हैं।  वनडे में भी हैं सबसे आगे सचिन ना सिर्फ टेस्ट बल्कि वनडे में भी रन बनाने के मामले में अन्य सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए। सचिन ने अपने करियर में कुल 463 वनडे वनडे खेले और उन्होंने करियर का आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 18 मार्च 2012 को खेला था। दिलचस्प बात यह है कि सचिन ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। सचिन इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।  सर्वाधिक बार वनडे विश्व कप खेले  सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल छह वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सर्वाधिक बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन के अलावा पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने भी अपने करियर में कुल इतनी ही बार विश्व कप खेला था। सचिन 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने करियर के आखिरी विश्व कप में इस ट्रॉफी को जीता। सचिन के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि है और खास बात यह रही कि मास्टर ब्लास्टर ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर ही इस ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया।

के शोर से गूंज उठता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के भारत सहित दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं जो अपने चहेते क्रिकेटर को खेलता देखने के लिए बेताब रहते थे।  वानखेड़े की मिट्टी को माथे पर लगाया सचिन ने जिस मैदान पर क्रिकेट का 'ककहरा' सीखा उसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की मिट्टी को माथे पर लगाकर उन्होंने इस खेल से संन्यास ले लिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी दिन टेस्ट सीरीज जीतने के साथ ही मास्टर-ब्लास्टर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जितना शानदार और बेदाग सचिन का करियर रहा उतना ही भावुक और ऐतिहासिक उनका विदाई भाषण भी था।  SACHIN TENDULKAR RETIRED FROM INTERNATIONAL CRICKET "OTD IN 2013" 🥹💔 - The most emotional farewell in cricket history. https://t.co/NEc3VUXNIZ— Johns. (@CricCrazyJohns) November 16, 2026 सचिन भले ही अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। आइए जानते हैं सचिन के वो रिकॉर्ड जो अब तक सलामत हैं..

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी  सचिन ने अपने करियर में सभी प्रारूप मिलाकर कुल 100 शतक जड़े हैं। वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतकों का शतक लगाया है। उनसे पीछे भारत के विराट कोहली हैं जो अब तक 86 शतक लगा चुके हैं, लेकिन सचिन और कोहली के बीच फासला 14 शतकों का है। तीसरे नंबर पर सचिन के जमाने में ही खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 71 शतक लगाए हैं।   टेस्ट में बनाए हैं सर्वाधिक रन भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने खेल के इस लंबे प्रारूप में 15921 रन बनाए हैं जो एक रिकॉर्ड है। सचिन ने कई साल पहले ही 15000 के आंकड़े को पार कर लिया था। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं और फिलहाल किसी भी खिलाड़ी के नाम टेस्ट में इतने ज्यादा शतक नहीं हैं। 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने लंबे करियर में 200 टेस्ट मैच खेले जो अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। उनके करीब इस मामले में सिर्फ इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं जिन्होंने 188 टेस्ट मैच खेले हैं।  वनडे में भी हैं सबसे आगे सचिन ना सिर्फ टेस्ट बल्कि वनडे में भी रन बनाने के मामले में अन्य सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए। सचिन ने अपने करियर में कुल 463 वनडे वनडे खेले और उन्होंने करियर का आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 18 मार्च 2012 को खेला था। दिलचस्प बात यह है कि सचिन ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। सचिन इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।  सर्वाधिक बार वनडे विश्व कप खेले  सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल छह वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सर्वाधिक बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन के अलावा पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने भी अपने करियर में कुल इतनी ही बार विश्व कप खेला था। सचिन 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने करियर के आखिरी विश्व कप में इस ट्रॉफी को जीता। सचिन के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि है और खास बात यह रही कि मास्टर ब्लास्टर ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर ही इस ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें