LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव भारत में 16% तक महंगी होंगी माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाएं: चीन में 8.5% तक घटेंगे दाम, क्यों बदलीं कीमतें? एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए भारत और अमेरिका ने किया समझौता; रिपोर्ट डब्ल्यूटीए फाइनल्स: मीरा एंड्रीवा ने जीता खिताब, स्वितोलिना को हराया; इस साल कैसा रहा रूसी खिलाड़ी का प्रदर्शन
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,919.68 +327.23 (+0.40%)
निफ्टी 50 25,255.4 +111.10 (+0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.09
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए भारत और अमेरिका ने किया समझौता; रिपोर्ट

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 06:20 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए भारत और अमेरिका ने किया समझौता; रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

भारत और अमेरिका सहित कई देशों ने AI तकनीकों और सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए 'सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन' पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य चीन की बढ़ती दखलअंदाजी को रोकना है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारत और अमेरिका सहित कई देशों ने AI तकनीकों और सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए 'सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन' पर ...और पढ़ें
  • भारत-अमेरिका ने फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए। (फोटो-रॉयटर्स)
  • भारत-अमेरिका ने AI सुरक्षा हेतु सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए।

भारत-अमेरिका ने फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए। (फोटो-रॉयटर्स)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

भारत-अमेरिका ने AI सुरक्षा हेतु सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए।

चीन की बढ़ती दखलअंदाजी रोकने को वैश्विक रणनीतिक कदम।

'पैक्स सिलिका' पहल से भारत को मिलेगा रणनीतिक लाभ।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौड़ में चीन की बढ़ती दखलअंदाजी को रोकने के लिए भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई प्रमुख देशों ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाया।

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक भारत महत्वपूर्ण AI तकनीकों और सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाली एक नई वैश्विक पहल में शामिल हो गया है। सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन ऑन द सिक्योर फाउंडेशन्स ऑफ एंड्योरिंग प्रॉस्पेरिटी नामक इस ऐतिहासिक समझौते पर भारत और अमेरिका के अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, कतर और संयुक्त अरब अमीरात ने हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही जर्मनी, स्वीडन, नीदरलैंड और यूरोपीय आयोग के भी अगले सप्ताह तक इस समझौते का हिस्सा बनने की उम्मीद है।

यह समझौता ऐसे संवेदनशील समय में सामने आया है, जब वाशिंगटन में चीन की एडवांस्ड AI चिप्स तक पहुंच को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। खबरों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है, जिन पर एनवीडिया की एडवांस्ड चिप्स को अवैध रूप से चीन भेजने का संदेह है।

इस समझौते का समय काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह रिपोर्ट एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग द्वारा एक कथित चीनी जासूस (एलिस हुआंग) के साथ विवाहेत्तर संबंध स्वीकार करने और उसके बाद पद से इस्तीफा देने के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है।

यह घोषणा 'पैक्स सिलिका' के एक नए चरण को दर्शाती है। यह अमेरिका के नेतृत्व वाली एक पहल है, जिसे दिसंबर 2025 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य AI सप्लाई चेन को अधिक मजबूत बनाना और चीन के नियंत्रण वाले चोकपॉइंट्स पर निर्भरता को कम करना है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें