पंकज त्रिपाठी इन दिनों फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के बहाने उन्होंने परिवार, रिश्तों और बदलते मनोरंजन के तरीकों पर बात की।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- आजकल हर कोई बड़ा घर चाहता है। ज्यादा कमरे, ज्यादा सुविधाएं और ज्यादा जगह। लेकिन अभिनेता पंकज त्रिपाठी की सोच थोड़ी अलग है। उनका मानना है कि बड़े घरों की बहुत जरूरत नहीं है। एक कमरा सुकून से रहने के लिए काफी है। बाकी कमरों में तो इंसान का ईगो सोता है। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने ऐसा कहा। साथ ही उन्होंने अकेलेपन, शादी की उम्र, सोशल मीडिया पर मिलने वाली बिन मांगी सलाह और अपने किरदारों के चुनाव को लेकर भी खुलकर राय रखी।
- आज के दौर में परिवार के साथ बैठकर देखने लायक फिल्में कम बन रही हैं। क्या इसी वजह से ऐसी फिल्मों की जरूरत बढ़ गई है? इस पर पंकज कहते हैं, 'मुश्किल तो हो गया है, इसलिए ऐसी फिल्में कम बनती हैं। आजकल एंटरटेनमेंट बहुत हो गया है, क्या कर सकते हैं! जब मैंने यह कहानी पढ़ी तो मेरे मन में बेचैनी हुई। मैंने रात में कहानी पढ़ी और सुबह मेकर्स को फोन किया कि भाई, मैं यह फिल्म कर रहा हूं। यह वही कहानी है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। यह पारिवारिक मनोरंजन है। इसमें लोगों को कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। नाम में ही सब कुछ है। यह वह कहानी है, जिसका हम हिस्सा बनना चाहते थे।
- आज ओटीटी और डिजिटल दुनिया में हर आदमी को अपनी स्क्रीन मिल गई है। आप अपनी स्क्रीन लेकर अपने कमरे में बैठकर फिल्म देखिए। पहले हम लिविंग रूम में बैठकर एक साथ फिल्में देखते थे और समूह में मनोरंजन करते थे। थिएटर में भी अलग-अलग तरह के लोग और परिवार आते हैं, लेकिन हम ऐसा कंटेंट बनाना चाहते थे, जिसे घर में भी पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके।'
आज के दौर में परिवार के साथ बैठकर देखने लायक फिल्में कम बन रही हैं। क्या इसी वजह से ऐसी फिल्मों की जरूरत बढ़ गई है? इस पर पंकज कहते हैं, 'मुश्किल तो हो गया है, इसलिए ऐसी फिल्में कम बनती हैं। आजकल एंटरटेनमेंट बहुत हो गया है, क्या कर सकते हैं! जब मैंने यह कहानी पढ़ी तो मेरे मन में बेचैनी हुई। मैंने रात में कहानी पढ़ी और सुबह मेकर्स को फोन किया कि भाई, मैं यह फिल्म कर रहा हूं। यह वही कहानी है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। यह पारिवारिक मनोरंजन है। इसमें लोगों को कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। नाम में ही सब कुछ है। यह वह कहानी है, जिसका हम हिस्सा बनना चाहते थे।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
आज ओटीटी और डिजिटल दुनिया में हर आदमी को अपनी स्क्रीन मिल गई है। आप अपनी स्क्रीन लेकर अपने कमरे में बैठकर फिल्म देखिए। पहले हम लिविंग रूम में बैठकर एक साथ फिल्में देखते थे और समूह में मनोरंजन करते थे। थिएटर में भी अलग-अलग तरह के लोग और परिवार आते हैं, लेकिन हम ऐसा कंटेंट बनाना चाहते थे, जिसे घर में भी पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके।'
फिल्म में पंकज रंजन की भूमिका निभा रहे हैं। रंजन बड़े घर में अकेले रहते हैं। क्या बड़े घर में रहने के लिए वाकई इतनी जगह की जरूरत है? इस पर पंकज कहते हैं, 'हां, बिल्कुल। मुझे यह भी एहसास हुआ कि बड़े घरों की बहुत जरूरत नहीं है। स्पेस जितना छोटा हो, उतना अच्छा है। बड़ा घर तो सिर्फ दिमाग का फितूर है। आप सोते तो 6x6 के कमरे में या 6x6 के बिस्तर पर ही हैं न! एक कमरा चैन का हो तो भी ठीक है। बाकी चार कमरों में तो इंसान का ईगो सोता है। ईगो होता है, इंसान कहां सो पाता है? तो उसका कोई मतलब नहीं है।'
'भात-दाल जैसे स्वाद का सिनेमा है यह फिल्म'
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
फिल्म में अपनी को-स्टार अदिति राव हैदरी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? इस पर पंकज कहते हैं, 'बहुत सुंदर अनुभव रहा। वह कमाल की अभिनेत्री हैं। फिल्म में देखेंगे तो मन प्रसन्न हो जाएगा। यह फिल्म पूरा परिवार बैठकर देखे। घर का खाना होता है न, भात-दाल, उस स्वाद का सिनेमा है। घर के सिनेमा जैसा, घरेलू सिनेमा है।'
फिल्म में रंजन और हेलेन दो अलग-अलग दुनिया से आते हैं। फिर भी उनके बीच एक रिश्ता बनता है। इस रिश्ते की खासियत बताते हुए पंकज कहते हैं, 'दोनों नहीं बदलते हैं, परिस्थितियां थोड़ी बदल जाती हैं। दोनों अलग-अलग दुनिया के लोग हैं और एक-दूसरे से परिचित नहीं हैं। इस कहानी के दौरान उनका परिचय होता है। एक मानवीय संवेदना दोनों को करीब लाती है और वे एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते हैं। यही इस कहानी की खूबसूरती है। हमारी कहानी भी यही कहती है कि हमें एक-दूसरे के साथ संवेदना और प्यार से रहना चाहिए।'
समाज में शादी को लेकर बनी धारणाओं पर भी पंकज की राय साफ है। खासकर महिलाओं की शादी की उम्र को लेकर समाज की सोच पर वह सवाल उठाते हैं। क्या समाज की इस सोच में बदलाव आना चाहिए? इस पर पंकज कहते हैं, 'बिल्कुल बदलने की जरूरत है। देखिए, मैं भी गांव से आता हूं। मेरे गांव की दुनिया में अगर किसी लड़की की उम्र 25 साल से ऊपर हो जाती थी तो हाहाकार मच जाता था। या कोई व्यक्ति 40 साल का हो गया तो लोग पूछने लगते थे कि अब इनका क्या होगा? यह नजरिया बदलने की जरूरत है।
मैं इस पर कोई आंकड़ा नहीं दूंगा। शादी कुछ नहीं है। अगर आपका दिल मिलता है तो ठीक है। देखिए, हम इंसान हैं। इंसान को एक सहयोगी चाहिए ही चाहिए। एक ऐसा साथी चाहिए, जिससे वह अपना सुख-दुख साझा कर सके और जिससे उसका भावनात्मक जुड़ाव हो।
यही तो दुनिया में हजारों-लाखों वर्षों से चलता आ रहा है। न जाने कितने लोग आए और चले गए। हम प्रयास करते हैं कि जिस दुनिया में रह रहे हैं, उसे थोड़ा सुंदर बना लें।'