LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

महिला प्रीमियर लीग 2027: ब्रेबोर्न नहीं, अब वानखेड़े स्टेडियम में होंगे एलिमिनेटर और फाइनल; जानें क्या है वजह

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 08:52 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

महिला प्रीमियर लीग 2027: ब्रेबोर्न नहीं, अब वानखेड़े स्टेडियम में होंगे एलिमिनेटर और फाइनल; जानें क्या है वजह
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

डब्ल्यूपीएल 2027 के मुंबई चरण के सभी 11 मुकाबले अब ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें पांच फरवरी का एलिमिनेटर और सात फरवरी का फाइनल भी शामिल है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मुंबई चरण के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अब मुंबई में होने वाले लीग चरण के मुकाबलों के साथ एलिमिनेटर और फाइनल का आयोजन भी वानखेड़े स्टेडियम में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार (15 नवंबर) को इसकी घोषणा की। इससे पहले मुंबई चरण के मुकाबले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने थे। हालांकि, कार्यक्रम की तारीखों और मुकाबलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े में होंगे मुकाबले
  • बीसीसीआई के मुताबिक, मुंबई चरण के आयोजन स्थल में बदलाव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुरोध के बाद किया गया है। सीसीआई का ब्रेबोर्न स्टेडियम 14 फरवरी से शुरू होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। ऐसे में डब्ल्यूपीएल के समापन और इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की शुरुआत के बीच पिचों को दोबारा तैयार करने और उनके उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।

ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े में होंगे मुकाबले

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

बीसीसीआई के मुताबिक, मुंबई चरण के आयोजन स्थल में बदलाव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुरोध के बाद किया गया है। सीसीआई का ब्रेबोर्न स्टेडियम 14 फरवरी से शुरू होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। ऐसे में डब्ल्यूपीएल के समापन और इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की शुरुआत के बीच पिचों को दोबारा तैयार करने और उनके उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।

इसी वजह से मुंबई चरण के सभी 11 मुकाबलों को ब्रेबोर्न स्टेडियम से वानखेड़े स्टेडियम स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। इस बदलाव में एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल हैं। अब पांच फरवरी को एलिमिनेटर और सात फरवरी को फाइनल वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

डब्ल्यूपीएल 2027 का मुंबई चरण 26 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। मुंबई चरण में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण का आखिरी मुकाबला तीन फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच होगा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

इसके बाद पांच फरवरी को एलिमिनेटर खेला जाएगा, जबकि सात फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इन दोनों मुकाबलों की मेजबानी भी वानखेड़े स्टेडियम करेगा। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थल में बदलाव के बावजूद पहले से घोषित कार्यक्रम और तारीखें जस की तस रहेंगी।

14 जनवरी से शुरू होगा डब्ल्यूपीएल का पांचवां सीजन

डब्ल्यूपीएल के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी 2027 को वडोदरा में होगी। उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। वडोदरा चरण के बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा, जहां 26 जनवरी से लीग के अगले 11 मुकाबले खेले जाएंगे। इस तरह डब्ल्यूपीएल 2027 का आयोजन वडोदरा और मुंबई में होगा। टूर्नामेंट का समापन सात फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के साथ होगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें