LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

खेसारी लाल यादव: 'हमारा यह त्योहार पाकिस्तान से नहीं आया', छठ पर्व पर क्यों छलका भोजपुरी अभिनेता का दर्द?

नेहा कपूर (Neha Kapoor)
नेहा कपूर (Neha Kapoor) सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 08:19 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

खेसारी लाल यादव: 'हमारा यह त्योहार पाकिस्तान से नहीं आया', छठ पर्व पर क्यों छलका भोजपुरी अभिनेता का दर्द?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Chhath Puja 2026: लोग छठ महापर्व के उत्सव के रंग में डूबे हैं। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मगर, इस बीच उनका दर्द भी छलक आया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के घर हर साल छठ पर्व मनाया जाता है। इस साल भी सिलसिला जारी है। उत्सव और पूजा-अर्चना के बीच अभिनेता का दर्द भी छलक आया है। उनका मानना है कि बिहारियों के साथ भेदभाव होता है और छठ पूजा में भी यह देखने को मिलता है। उन्होंने अन्य कलाकारों से भी आवाज उठाने की अपील की है। खेसारी लाल ने अप्रत्यक्ष रूप से बीते दिनों मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर हुए विवाद पर बात की है।
  • बता दें कि छठ पूजा से पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की। रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल करने पर कई लोगों ने सवाल उठाए और आलोचना की। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। अब खेसारी लाल यादव ने भी एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सभी को छठ की शुभकामनाएं देते हुए कुछ सवाल किए हैं। साथ ही सरकार से भी अपील की है कि इस तरफ ध्यान दिया जाए।
  • खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वे कह रहे हैं, 'शुभकामनाएं देते हुए भी डर लगता है। मुझे ऐसा लगने लगा है कि हम बिहारियों की कोई औकात नही है। धर्म की आजकल सिर्फ बातें हो रही हैं। हम बिहारियों का कोई धर्म है नहीं। न ही हमारी आस्था है। हमारे गाने बंद किए जा रहे हैं हर जगह। न हम घाट पर कहीं पूजा कर पा रहे हैं। थोड़ी सी तकलीफ इस बात के लिए है कि जब चुनाव होता है तो ट्रेनें भर-भरकर हमें बुलाने के लिए आ जाती हैं। मगर, अपनी आस्था के लिए न हमें ट्रेन दी जा रही है न सुविधा दी जा रही है। मगर, चलो नहीं सुविधा दे रहे तो कोई बात नहीं। लेकिन, हम जहां कर रहे हैं छठ, वहां भी हमें करने की मंजूरी नहीं है। ऐसा लगने लगा है जैसे हम बिहारियों की कोई औकात नहीं'।

बता दें कि छठ पूजा से पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गीत बजाने को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की। रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल करने पर कई लोगों ने सवाल उठाए और आलोचना की। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। अब खेसारी लाल यादव ने भी एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सभी को छठ की शुभकामनाएं देते हुए कुछ सवाल किए हैं। साथ ही सरकार से भी अपील की है कि इस तरफ ध्यान दिया जाए।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वे कह रहे हैं, 'शुभकामनाएं देते हुए भी डर लगता है। मुझे ऐसा लगने लगा है कि हम बिहारियों की कोई औकात नही है। धर्म की आजकल सिर्फ बातें हो रही हैं। हम बिहारियों का कोई धर्म है नहीं। न ही हमारी आस्था है। हमारे गाने बंद किए जा रहे हैं हर जगह। न हम घाट पर कहीं पूजा कर पा रहे हैं। थोड़ी सी तकलीफ इस बात के लिए है कि जब चुनाव होता है तो ट्रेनें भर-भरकर हमें बुलाने के लिए आ जाती हैं। मगर, अपनी आस्था के लिए न हमें ट्रेन दी जा रही है न सुविधा दी जा रही है। मगर, चलो नहीं सुविधा दे रहे तो कोई बात नहीं। लेकिन, हम जहां कर रहे हैं छठ, वहां भी हमें करने की मंजूरी नहीं है। ऐसा लगने लगा है जैसे हम बिहारियों की कोई औकात नहीं'।

खेसारी ने आगे कहा है, 'पहले हमें अपने परिवार से दूर किया गया। फिर रोजी-रोजगार से दूर किया गया। अब हमें अपनी मां से दूर किया जा रहा है। हमारी आस्था से दूर किया जा रहा है। मैं अपनी बिहार सरकार से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि हमें अभी कितना और बर्दाश्त करना पड़ेगा? धर्म की बातें होती हैं लेकिन क्या हमारा छठ व्रत इस धर्म में आता है या नहीं?

वह मुंबई की सरकार हो, दिल्ली की या हमारे बिहार और केंद्र की..

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

हम बिहारियों के लिए कोई खड़ा नहीं होता।  हमारा यह त्योहार पाकिस्तान से नहीं, हमारा पर्व है।

हमारे गाने नहीं बज रहे हैं। हमें रोका जा रहा है। फिर भी एक शब्द तक नहीं बोल पा रहा। किस बात का डर है आपको'?

खेसारी ने आगे कहा है, 'हम घर से दूर हो गए। शिक्षा से दूर हो गए। अब हमें त्योहार से भी अलग किया जा रहा है। उस स्तर पर नहीं देखा जा रहा है। हमें बेइज्जत किया जा रहा है। नेता मंत्री विधायक हर आदमी चुप है। सिर्फ कहने के लिए हमारा छठ व्रत है'। अभिनेता ने आगे कहा है, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि प्लीज हमारी आस्था को बचा लीजिए'। खेसारी ने बिहार के कलाकारों से भी गुजारिश की है और कहा कि 'आप सभी प्लीज मां के लिए आवाज उठाइए। इस पर बात कीजिए'।

खेसारी ने कहा- 'सवाल विरोध का नहीं, धार्मिक स्वतंत्रता का है'

पोस्ट के साथ खेसारी ने कैप्शन लिखा है, 'आखिर हर बार हमारी ही आस्था और हमारे त्योहारों, हमारे लोगों को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? छठ पूजा करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी हमारी सांस्कृतिक परंपरा का पावन प्रतीक है। क्या छठ महापर्व हिंदू समुदाय के लोगों का पर्व नहीं है? यह देखकर दुःख होता है कि इस विषय पर अपेक्षित संवाद और स्पष्टता दिखाई नहीं देती। सवाल किसी के विरोध का नहीं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता, आपसी सम्मान और समान व्यवहार का है। आखिर ऐसा माहौल क्यों न बने, जहां हर व्यक्ति अपनी परंपरा और आस्था का पालन बिना किसी भेदभाव और अनावश्यक रोक-टोक के कर सके? आस्था का सम्मान हो, संवाद बना रहे और किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। ऐसी कामना करता हूं। जय छठी मईया'।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
नेहा कपूर (Neha Kapoor)

नेहा कपूर (Neha Kapoor)

| 5+ वर्ष अनुभव

सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता • मुंबई ब्यूरो

नेहा कपूर भारतीय सिनेमा, ओटीटी रिलीज, थिएटर और सांस्कृतिक आयोजनों की निष्पक्ष समीक्षा और सिनेमाई रुझानों पर रिपोर्टिंग करती हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें