जांच एजेंसी ने अमृतसर, दिल्ली, नागौर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई और नागपुर में की गई छापेमारी के दौरान सट्टेबाजी के कई लाइव पैनलों को चलते हुए पकड़ा और उन्हें ध्वस्त करने का दावा किया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- जांच एजेंसी ने अमृतसर, दिल्ली, नागौर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई और नागपुर में की गई ...और पढ़ें
- महादेव सट्टा मामले में सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई
- सट्टेबाजी के कई लाइव पैनल ध्वस्त, हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज जब्त
महादेव सट्टा मामले में सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सट्टेबाजी के कई लाइव पैनल ध्वस्त, हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज जब्त
मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद हुई छापेमारी की कार्रवाई
जेएनएन, रायपुर। महादेव सट्टा मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, गुजरात व महाराष्ट्र में 33 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
जांच एजेंसी ने अमृतसर, दिल्ली, नागौर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई और नागपुर में की गई छापेमारी के दौरान सट्टेबाजी के कई लाइव पैनलों को चलते हुए पकड़ा और उन्हें ध्वस्त करने का दावा किया है।
सीबीआई के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में महादेव सट्टा के पैनल ऑपरेटरों के परिसरों पर की गई छापेमारी में मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
इन दस्तावेज से साफ होता है कि सट्टेबाजी के पैसे को म्यूल अकाउंट (किराये के बैंक खातों) और हवाला नेटवर्क के माध्यम से ठिकाने लगाया जा रहा था। जांच में खाताधारकों को भी रडार पर लिया गया है। सट्टे की रकम से लेकर हवाला नेटवर्क तक एजेंसियां पहुंच रही हैं।
सीबीआई ने बीते एक नवंबर को महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार किया था। उसे ओमान से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया था। रायपुर स्थित विशेष अदालत ने उसे आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा था।
रिमांड के दौरान पूछताछ में सौरभ ने देशभर में फैले अपने पैनल ऑपरेटरों के नेटवर्क के काम करने के तरीके का राजफाश किया, जिसके आधार पर सीबीआई ने कार्रवाई की है। बीते 12 नवंबर को अदालत ने सौरभ को 19 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार किया।