सीमा पार कनेक्टिविटी को मजबूत करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम को अयोध्या से जोड़ने वाली एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सीमा पार कनेक्टिविटी को मजबूत करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ...और पढ़ें
- जनकपुर धाम और अयोध्या को जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मिली मंजूरी (फोटो- एएनआई)
- दोनों पड़ोसी देशों के लोग एक-दूसरे के आएंगे और करीब
जनकपुर धाम और अयोध्या को जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मिली मंजूरी (फोटो- एएनआई)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
दोनों पड़ोसी देशों के लोग एक-दूसरे के आएंगे और करीब
सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत भी होगी मजबूत
आईएएनएस, नई दिल्ली। सीमा पार कनेक्टिविटी को मजबूत करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम को अयोध्या से जोड़ने वाली एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
उम्मीद है कि इस पहल से दोनों पड़ोसी देशों के लोग एक-दूसरे के और करीब आएंगे। इससे सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत भी मजबूत होगी। यह प्रस्तावित ट्रेन सेवा रामायण परंपरा से जुड़े दो महत्वपूर्ण स्थलों को आपस में जोड़ेगी।
जनकपुर धाम को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है, जबकि अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है।
यह नया रेल संपर्क तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए इन दो पवित्र स्थानों के बीच यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बना देगा।
शनिवार को प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, यह ट्रेन जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
अपनी यात्रा के दौरान यह बिहार और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी।