LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

बिग बॉस 20: सलमान से भिड़ गईं कनिका? दबंग खान ने लव गिल और स्काउट की लगाई क्लास, अरिश्फा और यंग की हुई तारीफ

नेहा कपूर (Neha Kapoor)
नेहा कपूर (Neha Kapoor) सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 05:36 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

बिग बॉस 20: सलमान से भिड़ गईं कनिका? दबंग खान ने लव गिल और स्काउट की लगाई क्लास, अरिश्फा और यंग की हुई तारीफ
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आज वीकएंड का वार एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। सलमान खान का अलग अंदाज देखने को मिला। इस सीजन में पहली बार उन्हें काफी गुस्से में देखा गया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सलमान खान 'बिग बॉस 20' के आज शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड में आए। घर वालों से बात करते हुए उनके तीखे तेवर देखने को मिले। पूरे एपिसोड में वे स्काउट की क्लास लगाते दिखे। पिछले दिनों स्काउट ने लव गिल पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसका भी जिक्र किया। सलमान खान ने स्काउट के साथ-साथ लव गिल को भी फटकारा। मगर, इनके बीच कनिका को भी निशाने पर लिया। वहीं, अरिश्फा खान और यंग की खूब तारीफ हुई।
  • लव गिल और स्काउट के व्यवहार को काफी वक्त से उन्हें टोका जा रहा है। बीते एक एपिसोड में जब रोहित शेट्टी वीकएंड का वार होस्ट करने आए थे, तब भी उन्होंने इन दोनों को हिदायत दी थी। आज के एपिसोड में सलमान खान ने दोनों की जमकर क्लास लगाई है। आज 14 नवंबर के वीकएंड का वार एपिसोड का सबसे अलग पहलू यही देखने को मिला कि इस सीजन में सलमान खान को पहली बार इतने गुस्से में और तीखे तेवर के साथ देखा गया। उन्होंने एक-एक घरवाले को उसकी गलती का अहसास कराया। हालांकि, जो तारीफ के हकदार लगे, उनकी तारीफ भी दिल खोलकर की।
  • 'लव गिल के आसपास घूमती है स्काउट की दुनिया'

लव गिल और स्काउट के व्यवहार को काफी वक्त से उन्हें टोका जा रहा है। बीते एक एपिसोड में जब रोहित शेट्टी वीकएंड का वार होस्ट करने आए थे, तब भी उन्होंने इन दोनों को हिदायत दी थी। आज के एपिसोड में सलमान खान ने दोनों की जमकर क्लास लगाई है। आज 14 नवंबर के वीकएंड का वार एपिसोड का सबसे अलग पहलू यही देखने को मिला कि इस सीजन में सलमान खान को पहली बार इतने गुस्से में और तीखे तेवर के साथ देखा गया। उन्होंने एक-एक घरवाले को उसकी गलती का अहसास कराया। हालांकि, जो तारीफ के हकदार लगे, उनकी तारीफ भी दिल खोलकर की।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

'लव गिल के आसपास घूमती है स्काउट की दुनिया'

सलमान खान ने स्काउट ओपी को डांट लगाई। सलमान ने स्काउट को उनके व्यवहार के लिए डांटते हुए कहा, 'तुम बदतमीज बहुत हो'। तुमने यंग से लड़ाई की। फिर उन्हें धमकी दी। आखिर किस बात का घमंड है'। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में स्काउट से कह दिया कि तुम्हारी पूरी कहानी लव के आसपास घूमती है। स्काउट ने जब सफाई देने की कोशिश की तो सलमान ने इसे लेकर घर वालों की राय जानी। सभी घर वाले भी सलमान की इस बात से सहमत दिखे कि स्काउट की पूरी कहानी लव के आसपास ही घूमती है।

सलमान खान ने लव गिल को भी सख्त रवैया अपनाया। इस दौरान आम्रपाली ने भी लव के व्यवहार की कमी बताई और कहा कि 'लव का एक तरीका है कि पहले दोस्ती करो। फिर उस बंदे को फंसा दो। फिर उसे गिल्ट फील कराओ। फिर जब वो अकेला हो जाए तो उसे सहानुभूति दिखाओ'। इस बीच सलमान खान ने भी लव गिल को डांटा कि शो में आए मेहमान के साथ उन्होंने खराब व्यवहार किया। बता दें कि बीते दिनों शो में आए एक मेहमान पर लव गिल ने टिप्पणी की थी कि 'आपको थैरेपी की जरूरत है'। आज के वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान ने लव को डांटते हुए हा, 'हमारे मेहमान के साथ आप ऐसा बोलने वाले कौन होते हो'?

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

स्काउट की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कनिका को क्यों लगी डांट?

हाल ही में लव गिल पर स्काउट ओपी ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया था। तब काजी ने लव को कहा था कि 'ये बहुत भद्दा कमेंट है'। मगर, लव को फील ही नहीं हुआ। आज के एपिसोड में सलमा ने लव से पूछा, 'जब इतनी बड़ी बात हो गई तो आपने कुछ क्यों नहीं कहा'? इस बीच कनिका चिल्ला-चिल्लाकर आम्रपाली और काजी से झगड़ा कर रही थी। काजी ने जब टोका तो कनिका ने कहा कि मैं ऐसे ही हर मुद्दे पर बात करती हूं। काजी ने कनिका से पूछा कि स्काउट ने जब कमेंट किया था लव पर तब आपने एक बार भी आवाज नहीं उठाई। कनिका ने कहा कि मैंने स्काउट से कहा था कि सॉरी कहो'। इसे लेकर सलमान खान से भी कनिका भिड़ गईं।

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

सलमान बोले- 'कनिका, मेरे सामने ऊंची आवाज नहीं...'

कनिका जब सलमान के सामने भी अपनी बात पर अड़ी रहीं और ऊंची आवाज में बोलती रहीं तो सलमान खान गुस्से में आ गए। उन्होंने कनिका से कहा, 'चुप हो जाओ तुम अब। बहुत देर हो गई है। बहस किए जा रही हो। प्रूफ कर रही हो मेरे सामने'। काजी ने जब कनिका को टोका तो कनिका सबके सामने चिल्ला पड़ीं। इस पर सलमान ने कहा कि 'कनिका मेरे सामने तो मत चिल्लाओ'। कनिका ने कहा कि उनकी आवाज तेज होती है तो मेरी आवाज दब जाती है। इस पर सलमान ने कहा कि 'इससे फर्क नहीं पड़ता। मेरे सामने तो मत चिल्लाओ'। इसके बाद सलमान ने लव और स्काउट को टोका। उन्होंने स्काउट से साफ शब्दों में कहा, 'सुन ले जो बोल रहा हूं। तेरी भलाई के लिए बोल रहा हूं'।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
नेहा कपूर (Neha Kapoor)

नेहा कपूर (Neha Kapoor)

| 5+ वर्ष अनुभव

सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता • मुंबई ब्यूरो

नेहा कपूर भारतीय सिनेमा, ओटीटी रिलीज, थिएटर और सांस्कृतिक आयोजनों की निष्पक्ष समीक्षा और सिनेमाई रुझानों पर रिपोर्टिंग करती हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें