केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने फ्यूरोसेमाइड, फेनिटोइन और लिथियम कार्बोनेट के त्वचा संबंधी संभावित दुष्प्रभावों को लेकर चेतावनी दी है। दवा कंपनियों को पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री में साइड इफेक्ट्स की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- दवाएं जीवनरक्षक मानी जाती हैं, ये मुश्किल बीमारियों से बचाव में मदद करती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ दवाओं के सही इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। कुछ दवाएं शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकती हैं। कई बार इनका असर त्वचा पर दिखाई देता है, जिसे सामान्य एलर्जी या मामूली रिएक्शन समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
- दवा खाने के बाद त्वचा पर गंभीर चकत्ते, सूजन या दूसरी प्रतिक्रियाओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने तीन दवाओं से जुड़े साइड इफेक्ट्स को लेकर दवा कंपनियों को अहम निर्देश दिए हैं। फ्यूरोसेमाइड, फेनिटोइन और लिथियम कार्बोनेट को लेकर अलर्ट किया गया है।
- फ्यूरोसेमाइड एक डाययूरेटिकदवा है, जिसे आमतौर पर वॉटर पिल भी कहा जाता है। यह किडनी के जरिए शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से हार्ट फेलियर, किडनी की बीमारी और लिवर की समस्या के कारण शरीर में होने वाली सूजन और तरल पदार्थ के जमाव को कम करने के लिए किया जाता है। कुछ मामलों में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी इसे दिया जाता है।
दवा खाने के बाद त्वचा पर गंभीर चकत्ते, सूजन या दूसरी प्रतिक्रियाओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने तीन दवाओं से जुड़े साइड इफेक्ट्स को लेकर दवा कंपनियों को अहम निर्देश दिए हैं। फ्यूरोसेमाइड, फेनिटोइन और लिथियम कार्बोनेट को लेकर अलर्ट किया गया है।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
फ्यूरोसेमाइड एक डाययूरेटिकदवा है, जिसे आमतौर पर वॉटर पिल भी कहा जाता है। यह किडनी के जरिए शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से हार्ट फेलियर, किडनी की बीमारी और लिवर की समस्या के कारण शरीर में होने वाली सूजन और तरल पदार्थ के जमाव को कम करने के लिए किया जाता है। कुछ मामलों में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी इसे दिया जाता है।
फेनिटोइन एक एंटी-एपिलेप्टिक यानी मिर्गीरोधी दवा है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मिर्गी के दौरे को नियंत्रित करने और इसे दोबारा होने से रोकने के लिए किया जाता है। यह मस्तिष्क में असामान्य इलेक्ट्रिकल गतिविधियों को नियंत्रित करने में मदद करती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में डॉक्टर इसे दौरे की आपात स्थिति के उपचार में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिथियम कार्बोनेट एक मूड स्टेबलाइजर दवा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बाइपोलर डिसऑर्डर के उपचार में किया जाता है। यह बीमारी में होने वाले अत्यधिक उत्साह, असामान्य व्यवहार, चिड़चिड़ापन जैसी स्थितियों को नियंत्रित करने में मदद करती है। डॉक्टर इसे मूड में होने वाले गंभीर उतार-चढ़ाव को रोकने और बीमारी को लंबे समय तक नियंत्रित रखने के लिए भी देते हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।