LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

भोपाल की सड़कों पर टहलना भी असुरक्षित: हर दूसरे दिन लूट-झपटमारी, सामान गंवाने पर पीड़ित को ही कसूरवार ठहराती है पुलिस

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: शुक्र, 13 नव॰ 2026, 02:01 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

भोपाल की सड़कों पर टहलना भी असुरक्षित: हर दूसरे दिन लूट-झपटमारी, सामान गंवाने पर पीड़ित को ही कसूरवार ठहराती है पुलिस
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

भोपाल में औसतन हर दूसरे दिन लूट या झपटमारी की एक वारदात हो रही है। इस साल दस महीनों में ही इन घटनाओं का आंकड़ा 160 के पार पहुंच चुका है। इन वारदातों से भी ज्यादा परेशान करने वाली बात पुलिस का रवैया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भोपाल में औसतन हर दूसरे दिन लूट या झपटमारी की एक वारदात हो रही है। इस साल दस महीनों में ...और पढ़ें
  • भोपाल की सड़कों पर टहलना भी असुरक्षित: हर दूसरे दिन लूट-झपटमारी (सांकेतिक तस्वीर)
  • भोपाल में लूट और झपटमारी की वारदातें बीते वर्षों के मुकाबले दोगुनी, दस महीने में आंकड़ा 160 के पार

भोपाल की सड़कों पर टहलना भी असुरक्षित: हर दूसरे दिन लूट-झपटमारी (सांकेतिक तस्वीर)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

भोपाल में लूट और झपटमारी की वारदातें बीते वर्षों के मुकाबले दोगुनी, दस महीने में आंकड़ा 160 के पार

शहर के चुनिंदा इलाकों में ही आधी घटनाएं सालों से एक ही अंदाज में वारदात कर रहे बदमाश

बिना नंबर प्लेट की बाइक से देते हैं घटनाओं को अंजाम, पुलिस की कार्रवाई अब भी गश्त तक सीमित

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

जेएनएन, भोपाल। राजधानी की सड़कों पर अब पैदल निकलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है। सुबह-शाम टहलने निकले बुजुर्ग हों, मोबाइल पर बात करते युवक-युवतियां या बाजार से घर लौट रहीं महिलाएं, सभी झपटमारों के निशाने पर हैं। बाइक सवार बदमाश मौका मिलते ही हाथ से मोबाइल, गले से चेन या पर्स झपटकर फरार हो जाते हैं।

भोपाल में औसतन हर दूसरे दिन लूट या झपटमारी की एक वारदात हो रही है। इस साल दस महीनों में ही इन घटनाओं का आंकड़ा 160 के पार पहुंच चुका है। इन वारदातों से भी ज्यादा परेशान करने वाली बात पुलिस का रवैया है।

पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचता है तो बदमाशों की तलाश और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने के बजाय कई बार उसे ही नसीहत मिलने लगती है। सड़क पर मोबाइल लेकर चलने की जरूरत क्या थी? बात करते समय सावधानी क्यों नहीं रखी? यानी वारदात करने वाले बदमाशों के बजाय पीड़ित की लापरवाही पर सवाल।

प्रश्न यह है कि क्या राजधानी की सड़कों पर सुरक्षित चलने के लिए लोगों को मोबाइल और कीमती सामान घर पर छोड़ना होगा? लूट और झपटमारी की घटनाओं का ग्राफ बीते वर्षों के मुकाबले करीब दोगुना हो चुका है, लेकिन पुलिस की रणनीति में इसका असर नहीं दिखता।

वारदात के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाती है, लेकिन लगातार निशाने पर बने इलाकों में बदमाशों की धरपकड़ और घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें