LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'युवाओं को गुमराह कर रही मसाला फिल्म': रणबीर की 'रामायण' पर भड़के अभिनेता, कहा- अरुण गोविल ने बचाई इज्जत

नेहा कपूर (Neha Kapoor)
नेहा कपूर (Neha Kapoor) सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 07:32 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'युवाओं को गुमराह कर रही मसाला फिल्म': रणबीर की 'रामायण' पर भड़के अभिनेता, कहा- अरुण गोविल ने बचाई इज्जत
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

फिल्म ‘रामायण’ की अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने फिल्म की कमियों पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। इतना ही नहीं उन्होंने नई पीढ़ी को फिल्म से ज्यादा महाकाव्य पर लिखी गई किताबें पढ़ने का सुझाव दिया।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • फिल्म ‘रामायण’ को फैंस और सेलेब्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।  बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने फिल्म की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की है।
  • मशहूर टीवी सीरियल 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभा कर अभिनेता नितीश भारद्वाज ने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ दी थी। मगर हाल ही में रिलीज हुई नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामयण’ से नितीश काफी निराश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के तथ्यों पर कई सवाल उठाये हैं। इसमें महाकाव्य के लेखक से लेकर रावण के वंश तक कई बातें हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म को नई पीढ़ी के लिए इसे सिर्फ मसाला फिल्म बताया। इसके साथ ही उन्होंने सही तथ्यों पर लिखी गई किताबें पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
  • फिल्म में ‘रामायण’ के लेखक को लेकर नराजगी

मशहूर टीवी सीरियल 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभा कर अभिनेता नितीश भारद्वाज ने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ दी थी। मगर हाल ही में रिलीज हुई नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामयण’ से नितीश काफी निराश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के तथ्यों पर कई सवाल उठाये हैं। इसमें महाकाव्य के लेखक से लेकर रावण के वंश तक कई बातें हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म को नई पीढ़ी के लिए इसे सिर्फ मसाला फिल्म बताया। इसके साथ ही उन्होंने सही तथ्यों पर लिखी गई किताबें पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

फिल्म में ‘रामायण’ के लेखक को लेकर नराजगी

अपनी पोस्ट में  नितीश भारद्वाज ने कहा, ‘फिल्म में बताया गया कि रामायण का कोई भी एक लेखक नहीं है। मगर यह बात सही नहीं है। मेरे विचार से वाल्मिकी इस काव्य के लेखक हैं। रामायण के दूसरे वर्जन क्रिएट किये गये हैं। भूगोल के आधार पर अलग-अलग तरीकों से इसे अन्य लेखकों मे दर्शाया है।’

नितिश भारद्वाज ने रावण और उसके परिवार के संबंध में भी विचार रखे। उन्होंने लिखा, ‘रावण को फिल्म में तीनों लोकों में असुर सम्राज्य की स्थापना करने वाला दिखाया गया। मगर रावण राक्षक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। यह संस्कृति भौतिक चीजों और साइंस में अच्छी हो सकती है मगर रहेगी वैदिक संस्कृति के विपरीत ही।’

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

आगे अपनी पोस्ट में नितिश ने कहा ‘रावण की मां कैकसी के पिता राक्षस सुमाली थे। उन्होंने शादी ऋषि विश्रवा से की थी। रावण को उसके पिता से वैदिक ज्ञान मिला था। मगर मेरे विचारों के हिसाब से उसने शिव तांडव के अलावा उस ज्ञान का कभी उपयोग नहीं किया। फिर अश्वमेघ घोड़े का उपयोग करना उचित नहीं था।’

नितिश भारद्वाज ने पोस्ट में अरुण गोविल के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'अरुण ने अपने किरदार राजा दशरथ के साथ पूरा न्याय किया। उनके चेहरे पर किरदार का दुख साफ नजर आ रहा था। अरुण गोविल ने फिल्म की इज्जत बचा ली।'

पिछले दिनों भी सोशल मीडिया के माध्यम से नीतीश ने फिल्म की आलोचना की थी। इंस्टाग्राम पर नीतीश ने लिखा, 'रामायण भारत के डीएनए में बसी है। रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है। यह सनातन भारत की सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना में गहराई से रची-बसी है। इसके नायक, नायिका और खलनायक इस महाकाव्य के मूल्यों और संदेश का अहम हिस्सा हैं। उनके चरित्र और महत्व को यूं ही मनमाने ढंग से नहीं बदला जा सकता।'

A post shared by Nitish Bharadwaj (@nitishbharadwaj.krishna)

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
नेहा कपूर (Neha Kapoor)

नेहा कपूर (Neha Kapoor)

| 5+ वर्ष अनुभव

सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता • मुंबई ब्यूरो

नेहा कपूर भारतीय सिनेमा, ओटीटी रिलीज, थिएटर और सांस्कृतिक आयोजनों की निष्पक्ष समीक्षा और सिनेमाई रुझानों पर रिपोर्टिंग करती हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें