LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज: चौथे-पांचवें मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा बदलाव, इस बॉलर को पहली बार मिला मौका

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 04:41 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज: चौथे-पांचवें मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा बदलाव, इस बॉलर को पहली बार मिला मौका
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने टीम में बदलाव किया है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि जोश क्लार्कसन की वापसी हुई है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने टीम में बदलाव किया है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि जोश क्लार्कसन की वापसी हुई है। भारत पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है।
  • भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्हें भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 31 वर्षीय रैंडेल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।
  • ब्रेट रैंडेल को पहली बार मिला अंतरराष्ट्रीय बुलावा

भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्हें भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 31 वर्षीय रैंडेल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

ब्रेट रैंडेल को पहली बार मिला अंतरराष्ट्रीय बुलावा

ब्रेट रैंडेल के पास पेशेवर क्रिकेट में 145 मैचों का अनुभव है। इसमें न्यूजीलैंड ए की ओर से खेले गए पांच मुकाबले भी शामिल हैं। वह हाल ही में इंग्लैंड में डर्बीशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप में खेलकर लौटे हैं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने रैंडेल को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'जब किसी खिलाड़ी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिलती है तो यह हमेशा उसके लिए खास पल होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मौके के हकदार हैं।'

न्यूजीलैंड ने जोश क्लार्कसन को भी टीम में वापस बुलाया है। वह अब तक छह वनडे मुकाबलों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इस साल अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में खेला था। वाल्टर ने टीम में हुए बदलावों को लेकर कहा, 'इस सीरीज के दौरान टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। ऐसे में हम खुशकिस्मत हैं कि ब्रेट और जोश को टीम में शामिल कर सकते हैं।'

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है। मिच रेनविक और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कोरी माइल्स, रॉब वाल्टर और मार्टिन गप्टिल के साथ टीम से जुड़ेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम, बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच क्रिस डोनाल्डसन टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वेलिंगटन लौट गए हैं।

पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से आगे है। चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाना है। सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे रविवार को इसी मैदान पर होगा। चौथे मुकाबले में बारिश या खराब मौसम के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें