LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें क्या है पूरा नियम छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से बवाल: भाजपा ने पूछा- मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? खतरे में घर के स्मार्ट डिवाइस: टीवी, फ्रिज और कैमरे हैकर्स के निशाने पर, इंटरनेट वाले उपकरणों से घुसपैठ संभव
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,280.85 +688.40 (+0.84%)
निफ्टी 50 25,280.95 +136.65 (+0.54%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.12
sarkari-yojna तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप: डिफेंस में तकनीकी-वैज्ञानिक कार्यानुभव हासिल करने का अवसर, इस दिन तक करें आवेदन

अमित कुमार (Amit Kumar)
अमित कुमार (Amit Kumar) वरिष्ठ सरकारी योजना एवं नीति विश्लेषक
प्रकाशित: गुरु, 12 नव॰ 2026, 03:08 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप: डिफेंस में तकनीकी-वैज्ञानिक कार्यानुभव हासिल करने का अवसर, इस दिन तक करें आवेदन
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

डीआरडीओ की डीजीआईआरई (चंडीगढ़) ने बीटेक, एमएससी और एमटेक छात्रों के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप निकाली है। इसके तहत चयनित छात्रों को 5,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026 है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआईआरई), चंडीगढ़ ने छह महीने की पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रक्षा क्षेत्र में तकनीकी और वैज्ञानिक कार्यों का अनुभव हासिल करने के इच्छुक इंजीनियरिंग और विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को रक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने और अपने विषय का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप एक जनवरी, 2027 से शुरू होगी।
  • इस इंटर्नशिप के लिए बीटेक अंतिम वर्ष के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एमएससी या एमटेक द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले रिमोट सेंसिंग/जियोइनफॉर्मेटिक्स विषय के विद्यार्थियों को भी अवसर दिया गया है। इंटर्नशिप की अवधि छह महीने होगी और चयनित विद्यार्थियों को डीजीआईआरई, सेक्टर-37ए, चंडीगढ़ में काम करना होगा।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक अथवा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके साथ ही विद्यार्थी का शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 सीजीपीए होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन के साथ कॉलेज के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (एचोडी) या ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (टीपीओ) का अनुशंसा पत्र लगाना भी अनिवार्य है।

इस इंटर्नशिप के लिए बीटेक अंतिम वर्ष के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एमएससी या एमटेक द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाले रिमोट सेंसिंग/जियोइनफॉर्मेटिक्स विषय के विद्यार्थियों को भी अवसर दिया गया है। इंटर्नशिप की अवधि छह महीने होगी और चयनित विद्यार्थियों को डीजीआईआरई, सेक्टर-37ए, चंडीगढ़ में काम करना होगा।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक अथवा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके साथ ही विद्यार्थी का शैक्षणिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 सीजीपीए होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन के साथ कॉलेज के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (एचोडी) या ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (टीपीओ) का अनुशंसा पत्र लगाना भी अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों के पिछले सभी सेमेस्टर के अंकों या सीजीपीए को आधार बनाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन अथवा टेलीफोनिक इंटरव्यू भी लिया जा सकता है। चयनित विद्यार्थियों को हर महीने पांच हजार रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक महीने प्रयोगशाला में कम से कम 15 कार्यदिवस उपस्थित रहना अनिवार्य है। स्टाइपेंड का भुगतान दो किस्तों में होगा। पहली किस्त तीन महीने पूरे होने पर और दूसरी छह महीने की इंटर्नशिप पूरी करने के बाद दी जाएगी। प्रोजेक्ट सफलतापूर्व पूरा करने और रिपोर्ट जमा करने पर प्रमाण-पत्र भी मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 06 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन लिफाफे पर 'एप्लिकेशन फॉर पेड इंटर्नशिप : स्टार्टिंग 01 जनवरी, 2027' और संबंधित ब्रांच कोड स्पष्ट रूप से लिखना होगा। आवेदन निदेशक, रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआईआरई), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, सेक्टर-37ए, चंडीगढ़-160036 के पते पर भेजना होगा। इसके साथ पिछले सभी सेमेस्टर का स्कोर कार्ड, और कॉलेज आईडी आदि की प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
अमित कुमार (Amit Kumar)

अमित कुमार (Amit Kumar)

| 8+ वर्ष पत्रकारिता अनुभव

वरिष्ठ सरकारी योजना एवं नीति विश्लेषक • नई दिल्ली ब्यूरो

अमित कुमार केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) और सार्वजनिक नीतियों पर 8 वर्षों से जमीनी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। वे जटिल नियमों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में समझाने के विशेषज्ञ हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें