सोनिया गांधी ने ‘बीलोंगिंगः ए जर्नी आफ लव’ में लिखा है कि 2010 में प्रतिष्ठित लेखा और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह के बाद उन्होंने एक नई ‘गैर-लाभकारी’ इकाई के आधार पर नेशनल हेराल्ड को फिर शुरू करने की पहल की थी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सोनिया गांधी ने ‘बीलोंगिंगः ए जर्नी आफ लव’ में लिखा है कि 2010 में प्रतिष्ठित लेखा और कानूनी विशेषज्ञों से ...और पढ़ें
- नेशनल हेराल्ड मामले में न राहुल को, न मुझे मिली एक भी पाई- सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- लिखा- 1977 में इंदिरा की हार के बाद राहुल की बर्थडे पार्टी में नहीं आए थे उनके दोस्त
नेशनल हेराल्ड मामले में न राहुल को, न मुझे मिली एक भी पाई- सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
लिखा- 1977 में इंदिरा की हार के बाद राहुल की बर्थडे पार्टी में नहीं आए थे उनके दोस्त
2004 में गठबंधन करने के लिए द्रमुक प्रमुख करुणानिधि को फोन करते वक्त कांप रही थीं
पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में कहा है कि नेशनल हेराल्ड को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया से न तो राहुल गांधी को और न ही उन्हें कभी एक भी पाई मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए आरोप लगाने वाले और जज की भूमिका एक साथ निभा रही है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
सोनिया गांधी ने ‘बीलोंगिंगः ए जर्नी आफ लव’ में लिखा है कि 2010 में प्रतिष्ठित लेखा और कानूनी विशेषज्ञों से सलाह के बाद उन्होंने एक नई ‘गैर-लाभकारी’ इकाई के आधार पर नेशनल हेराल्ड को फिर शुरू करने की पहल की थी।
इसमें किसी भी शेयरधारक या निदेशक को किसी भी तरह का आर्थिक लाभ नहीं मिल सकता था। इसके बोर्ड के किसी भी निदेशक; न राहुल, न मैं और न ही पुनरुद्धार प्रक्रिया से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति को कभी इस उद्यम से एक भी पाई मिली।
फिर भी हमारे विरुद्ध आपराधिक साजिश का मामला बनाया गया और दिसंबर, 2015 में हम जमानत के लिए अदालत में पेश हुए। अभी भी यह मामला अदालत में है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि 1977 में दादी इंदिरा गांधी की चुनावी हार के बाद राहुल के दोस्तों ने उनके जन्मतिथि पार्टी में आने से इन्कार कर दिया था, जिससे उनकी सातवीं जन्मतिथि एक उदास मौके में बदल गई थी।
बाद में राजीव ने राहुल को पास बिठाकर समझाया था, "हो सकता है कि उनके माता-पिता तुम्हारे परिवार से दोस्ती करने से डरते हों। कुछ लोग सरकार से डरते हैं।"