नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का नाम अब ऑस्कर 2027 से जोड़ा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म को 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भेजा गया है। यहां जानिए क्या है सच?
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया है। बता दें कि भारत की ओर से मराठी फिल्म 'गोंधल' को पहले ही ऑस्कर की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना जा चुका है।
- ऐसे में सवाल उठता है कि जब भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री 'गोंधल' है तो फिर 'रामायण' ऑस्कर में कैसे मुकाबला करेगी? साथ ही सवाल यह भी है कि क्या एक देश से सिर्फ एक ही फिल्म ऑस्कर में जा सकती है? अगर ऐसा है, तो 'रामायण' की दावेदारी कैसे संभव है? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे इस खबर में।
- क्या ‘रामायण’ को ऑस्कर के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया?
ऐसे में सवाल उठता है कि जब भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री 'गोंधल' है तो फिर 'रामायण' ऑस्कर में कैसे मुकाबला करेगी? साथ ही सवाल यह भी है कि क्या एक देश से सिर्फ एक ही फिल्म ऑस्कर में जा सकती है? अगर ऐसा है, तो 'रामायण' की दावेदारी कैसे संभव है? इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे इस खबर में।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
क्या ‘रामायण’ को ऑस्कर के लिए आधिकारिक तौर पर चुना गया?
इन दावों की सच्चाई जानने के लिए अमर उजाला ने फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) जूरी के दो सदस्यों विजय पाटकर और तनिष्ठा चटर्जी से बात की। जहां विजय पाटकर के मुताबिक, फिल्म का आवेदन FFI के पास नहीं आया था। वहीं, तनिष्ठा चटर्जी ने भी कहा कि उनकी जानकारी में भारत की आधिकारिक एंट्री 'गोंधल' है।
अब बता दें कि FFI हर साल एक जूरी गठित करता है। यह जूरी देशभर से आई फिल्मों को देखने के बाद एक फिल्म चुनती है। यही फिल्म इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री कहलाती है। इस साल 33 फिल्मों में से मराठी फिल्म 'गोंधल' को चुना गया है। यानी इस कैटेगरी में भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 'गोंधल' का प्रतिनिधित्व होगा।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
ऐसे में यह तो साफ है कि 'रामायण' ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री नहीं है।
'रामायण' भारत की आधिकारिक एंट्री नहीं - FFI जूरी विजय पाटकर
FFI जूरी के सदस्य विजय पाटकर ने अमर उजाला को बताया कि 'रामायण' का आवेदन उनके पास नहीं आया था। उन्होंने कहा, 'हमारे फेडरेशन की तरफ से फिल्में भेजने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी। हमने अपनी तरफ से 'गोंधल' भेज दी है। ऐसा नहीं है कि कोई भी कभी भी आए और फॉर्म भरकर फिल्म भेज दे।'
पाटकर के मुताबिक, फिल्म की रिलीज और आवेदन से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘रामायण' इस तरह ऑस्कर की रेस में शामिल हुई है, यह थोड़ा हैरान करने वाला है क्योंकि आखिरी तारीख 30 सितंबर थी। 'रामायण' को लेकर हमारी तरफ से फिलहाल कुछ नहीं है। हमारे पास उसकी एंट्री नहीं आई थी। हां, अगर आप अपनी तरफ से बाहर से आवेदन करते हैं, तो वह अलग प्रक्रिया है।'
'रामायण' को लेकर जूरी में कोई चर्चा नहीं हुई: FFI जूरी तनिष्ठा चटर्जी