LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित: रचिन-कॉनवे की वापसी; किन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह?

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: बुध, 11 नव॰ 2026, 03:42 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित: रचिन-कॉनवे की वापसी; किन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे की वापसी हुई है, जबकि दोनों की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। हालांकि, दोनों की उपलब्धता पहले टेस्ट से पहले फिटनेस पर निर्भर करेगी।
  • रचिन और कॉनवे की वापसी, चोट से उबर रहे दोनों खिलाड़ी
  • न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान चोटिल हो गए थे। वह एक डाइविंग कैच लेने की कोशिश में अपने दाहिने कंधे को चोट पहुंचा बैठे थे। इस वजह से उन्हें भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

रचिन और कॉनवे की वापसी, चोट से उबर रहे दोनों खिलाड़ी

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान चोटिल हो गए थे। वह एक डाइविंग कैच लेने की कोशिश में अपने दाहिने कंधे को चोट पहुंचा बैठे थे। इस वजह से उन्हें भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

वहीं, डेवोन कॉनवे को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी। नेट्स में मैट हेनरी के साथ टक्कर के बाद उन्हें कन्कशन की समस्या हुई थी। इसके चलते वह वनडे सीरीज में नहीं खेल सके थे। दोनों खिलाड़ियों की वापसी से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी। हालांकि, उनकी उपलब्धता को लेकर अभी पूरी तरह स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पहले टेस्ट के लिए फिट होने का लक्ष्य, ब्लंडेल भी चोट से उबर रहे

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं। तीनों का लक्ष्य पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होना है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, 'रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं और पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने का लक्ष्य बना रहे हैं।' टॉम ब्लंडेल के लिए यह सीरीज व्यक्तिगत तौर पर भी खास हो सकती है। अगर वह भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलते हैं तो अपने टेस्ट करियर में 50 मुकाबले पूरे कर लेंगे।

इंग्लैंड को हराने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बरकरार

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। टीम में लगभग वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने इंग्लैंड को उसकी घरेलू धरती पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी थी। हालांकि, तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। वहीं, बेन सियर्स और जैक फाउल्केस चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

बीजे वाटलिंग संभालेंगे बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग नई भूमिका में नजर आएंगे। वह टीम के बल्लेबाजी कोच के तौर पर अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे। वाटलिंग ल्यूक रोंची की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें