शोधकर्ता एनलन नवरत्नम के मुताबिक, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण से समय से पहले होने वाली मौतें घटेंगी, जीवन की गुणवत्ता सुधरने के साथ आर्थिक और सामाजिक लाभ भी होंगे।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- शोधकर्ता एनलन नवरत्नम के मुताबिक, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण से समय से पहले होने वाली मौतें घटेंगी, जीवन की गुणवत्ता सुधरने के साथ आर्थिक और सामाजिक लाभ भी होंगे।
- वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने से बच सकती हैं 90 लाख से अधिक जिंदगियां (फोटो- एएनआई)
- ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों के शोधकर्ताओं का दावा
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने से बच सकती हैं 90 लाख से अधिक जिंदगियां (फोटो- एएनआई)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों के शोधकर्ताओं का दावा
डब्ल्यूएचओ के स्वच्छ वायु मानकों का पालन करने से आर्थिकी को भी होगा लाभ
पीटीआई, नई दिल्ली। दुनिया के निम्न और मध्यम आय वाले देश विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के स्वच्छ वायु मानकों को लागू कर लें और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करें तो हर साल 90 लाख से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों के शोधकर्ताओं ने 136 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभावों का आकलन करने के बाद यह दावा किया। यह अध्ययन प्रतिष्ठित जर्नल 'एनवायरनमेंट इंटरनेशनल' में प्रकाशित हुआ है।
शोधकर्ता एनलन नवरत्नम के मुताबिक, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण से समय से पहले होने वाली मौतें घटेंगी, जीवन की गुणवत्ता सुधरने के साथ आर्थिक और सामाजिक लाभ भी होंगे।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हवा में पीएम2.5 का वार्षिक स्तर अधिकतम पांच माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और नाइट्रोजन डाइआक्साइड (एनओ2) का स्तर 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए। पीएम2.5 बेहद महीन कण होते हैं, जो सांस के जरिये फेफड़ों में पहुंच सकते हैं। वाहनों का धुआं, औद्योगिक गतिविधियां इनके प्रमुख स्रोत हैं। वहीं, एनओ2 मुख्य रूप से जीवाश्म ईंधन जलाने से निकलती है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि वायु प्रदूषण पूरी दुनिया में स्वास्थ्य के लिए खतरा है, लेकिन इसका असर निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लोगों पर असमान रूप से अधिक पड़ता है।
वायु प्रदूषण से दिल और फेफड़ों की बीमारियों में वृद्धि होती है। ये बीमारियां न केवल व्यक्तियों और परिवारों पर मानसिक बोझ डालती हैं, बल्कि स्वास्थ्य देखभाल के खर्च के रूप में इन पर भारी आर्थिक बोझ भी पड़ता है। डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों को पूरा करने से बीमारियों में कमी आएगी और काफी बचत भी होगी। इससे स्वास्थ्य सेवा पर खर्च घटेगा और उत्पादकता बढ़ेगी।