LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे? बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह कम बजट में चाहिए एडवेंचर बाइक?: किफायती दामों में मिलेंगे ये तीन शानदार विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,180.8 +588.35 (+0.72%)
निफ्टी 50 25,249.3 +105.00 (+0.42%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.17
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 4 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 06:19 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। किसी भी देश की विकृत तस्वीर पेश करने के ऐसे प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमने ...और पढ़ें
  • सरकार ने चीनी ब्लॉगर्स के भारत-विरोधी अभियान की निंदा की, बांग्लादेश से कार्रवाई की मांग
  • चीनी व्लॉगर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गरीब इलाकों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं

सरकार ने चीनी ब्लॉगर्स के भारत-विरोधी अभियान की निंदा की, बांग्लादेश से कार्रवाई की मांग

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

चीनी व्लॉगर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गरीब इलाकों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे थे जिसमें चीनी ब्लॉगर बांग्लादेश की झुग्गी-झोपड़ियों में वीडियो बना रहे थे और उन्हें भारत का बता रहे थे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को चीनी नागरिकों द्वारा चलाए जा रहे कथित संगठित भारत-विरोधी अभियान की कड़ी निंदा की।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। किसी भी देश की विकृत तस्वीर पेश करने के ऐसे प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

ढाका को दिल्ली बताने के लिए विदेशी तत्वों को खरीदने के प्रयासों के मामले में झूठे आख्यान फैलाना उन लोगों की विश्वसनीयता को ही कमजोर करता है जो ऐसे काम कर रहे हैं और जो उनके पीछे हैं। मैं संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी व्लॉगर और लाइवस्ट्रीमर बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गरीब इलाकों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं और उन्हें नई दिल्ली का हिस्सा बता रहे हैं। इन वीडियो में भारत की रहने की स्थिति, स्वच्छता, खान-पान और गरीबी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं।

बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो के अनुसार, यह गतिविधि उत्तरा सेक्टर-12 और आसपास के टेकपारा इलाके में हो रही है। स्थानीय निवासियों का अनुमान है कि 150 से ज्यादा चीनी नागरिक यहां वीडियो बना रहे हैं। वे दो मोबाइल फोन लेकर गलियों में घूमते हैं, घंटों लाइवस्ट्रीम करते हैं और कभी-कभी लोगों के घरों में घुसकर फिल्मांकन करते हैं।

एक चीनी नागरिक फैंगयू ने बताया कि ये लाइवस्ट्रीम वीचैट पर प्रोडक्ट प्रमोशन का हिस्सा हैं। एक बांग्लादेशी गाइड रितु अख्तर ने कहा कि वे डॉयिन (चीनी टिकटॉक) जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो डालकर भी पैसे कमाते हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें