मोदी-जेलेंस्की के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?: विदेश मंत्रालय ने बताया, ढ़ाका को दिल्ली बताने पर जताई नाराजगी- What issues discussed between Modi Zelenskyy MEA share details expresses displeasure over labeling Dhaka Delhi
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मोदी-जेलेंस्की के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?: विदेश मंत्रालय ने बताया, ढ़ाका को दिल्ली बताने पर जताई नाराजगी- What issues discussed between Modi Zelenskyy MEA share details expresses displeasure over labeling Dhaka Delhi
जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी बात की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर चल रही कूटनीतिक कोशिशों पर चर्चा की। ढाका को दिल्ली बताकर दिखाने पर भारत ने जताई नाराजगी बांग्लादेश की झुग्गी-बस्तियों से चीनी व्लॉगर्स की ओर से कथित तौर पर लाइव स्ट्रीमिंग किए जाने और वहां के दृश्यों को दिल्ली का बताकर पेश करने के मामले पर भी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने इस संबंध में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं। किसी देश की गलत तस्वीर पेश करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ढाका को दिल्ली के रूप में दिखाने के लिए बाहरी लोगों का इस्तेमाल करना और इस तरह के झूठे नैरेटिव फैलाना उन लोगों की विश्वसनीयता को ही नुकसान पहुंचाता है, जो ऐसा कर रहे हैं और जिनके इशारे पर यह सब किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह भी किया। पन्नू मामले में भारत ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े मामले पर विदेश मंत्रालय ने भारत का पक्ष साफ किया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोपों को खारिज करता है। साथ ही, ऐसे बेबुनियाद मुकदमों को भी स्वीकार नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत में न्यायिक दस्तावेजों को तामील कराने का अनुरोध केवल भारत के अधिकृत केंद्रीय प्राधिकरण यानी विधि एवं न्याय मंत्रालय के माध्यम से ही भेजा जा सकता है। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव पर भारत ने नहीं की टिप्पणी अमेरिका के मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) के नतीजों पर पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह अमेरिका का आंतरिक मामला है और भारत इस पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं करना चाहता। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि अमेरिका में भारत के साथ संबंधों को वहां की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों, रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी, का समर्थन हासिल है। भारत अमेरिका के साथ अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काम जारी रखेगा। ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: बांग्लादेश के हाल दिखा चीनी व्लॉगर्स कैसे रच रहे भारत की बदनामी की साजिश; क्या है तरीका, वजह क्या? क्वाड की अगली उच्चस्तरीय बैठकों पर भारत की नजर क्वाड की आगामी बैठकों को लेकर रणधीर जायसवाल ने कहा कि हाल के दिनों में शिखर सम्मेलन स्तर पर कई उच्चस्तरीय बैठकें हुई हैं। इसके अलावा अटलांटा में हुई जी-20 बैठक के दौरान भी क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि क्वाड की दूसरी उच्चस्तरीय बैठकों और शिखर सम्मेलन स्तर की आगामी बैठकों के बारे में भारत समय-समय पर जानकारी देता रहेगा।