चित्रकूट के सदियों पुराने गधा मेले में 'चंकी पांडे' नाम के गधे ने सबका ध्यान खींचा, जिसकी बोली 72,000 रुपये लगी। यह मेला दीवाली के दौरान लगता है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- चित्रकूट के सदियों पुराने गधा मेले में 'चंकी पांडे' नाम के गधे ने सबका ध्यान खींचा, जिसकी बोली 72,000 रुपये लगी। यह मेला दीवाली के दौरान लगता है।
- चित्रकूट में 'चंकी पांडे' नाम के गधे की सबसे महंगी बोली (प्रतीकात्मक फोटो)
- चित्रकूट गधा मेले में 'चंकी पांडे' गधा बना आकर्षण का केंद्र।
चित्रकूट में 'चंकी पांडे' नाम के गधे की सबसे महंगी बोली (प्रतीकात्मक फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
चित्रकूट गधा मेले में 'चंकी पांडे' गधा बना आकर्षण का केंद्र।
'चंकी पांडे' की सबसे ऊंची बोली 72,000 रुपये लगी।
मेले में गधों के नाम फिल्मी सितारों पर रखे जाते हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मंदाकिनी नदी के किनारे लगने वाले चित्रकूट के सदियों पुराने गधा मेले में सोमवार को गधों की बोली लगी। इस मेले में 'चंकी पांडे' (बॉलीवुड अभिनेता नहीं, बल्कि एक गधा) आकर्षण का केंद्र बन गया।
चित्रकूट में दीवाली के दौरान हर साल यह 'गधा मेला' लगता है। इस मेले में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान से लगभग 350 गधे और खच्चर लाए गए। चित्रकूट नगर परिषद के मुख्य नगर अधिकारी अंकित सोनी ने बताया कि इस साल करीब 80 जानवरों की खरीद-बिक्री हुई।
चित्रकूट में लगने वाले इस गधे मेले का बॉलीवुड से गहरा नाता है। गधों की तरफ व्यापारियों का ध्यान खींचने के लिए जानवरों का नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखा जाता हैं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिलों से भी व्यापारी और खरीदार यहां सौदेबाजी के लिए आते हैं।
मुख्य नगर अधिकारी अंकित सोनी ने बताया, 'ये फिल्मी नाम केवल मेले तक ही सीमित रहते हैं। इन जानवरों का उन मशहूर हस्तियों से कोई स्थायी संबंध नहीं होता। गधों का नाम फिल्मी सितारों के नाम पर इसलिए रख देते हैं ताकि मेले का माहौल दिलचस्प हो जाए।'
इस साल के मेले में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती और चंकी पांडे के नाम के गधे शामिल थे, जिसमें 'चंकी पांडे' नाम के गधे की सबसे ज्यादा बोली लगी। यह गधा 72,000 रुपये में बिका।