LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

वाजपेयी नगर हत्याकांड: बुजुर्ग महिला का मर्डर कर सोने का दांत उखाड़ ले गई थी महिला, 8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूलनामा

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: मंगल, 10 नव॰ 2026, 04:53 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

वाजपेयी नगर हत्याकांड: बुजुर्ग महिला का मर्डर कर सोने का दांत उखाड़ ले गई थी महिला, 8 घंटे की पूछताछ के बाद कबूलनामा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

भोपाल के शाहजहांनाबाद में 75 वर्षीय महिला की हत्या का सच सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसन की पहचान उसकी चप्पल से की।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भोपाल के शाहजहांनाबाद में 75 वर्षीय महिला की हत्या का सच सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसन की पहचान उसकी चप्पल से की।
  • 75 साल की बूढ़ी महिला की हत्या का सच आया सामने (प्रतीकात्मक फोटो)
  • 75 साल की बूढ़ी महिला की बेरहमी से हत्या।

75 साल की बूढ़ी महिला की हत्या का सच आया सामने (प्रतीकात्मक फोटो)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

75 साल की बूढ़ी महिला की बेरहमी से हत्या।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके की वाजपेयी नगर मल्टी में 75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी की मौत का सच सामने आ गया है। पुलिस ने आरोपी रेखा उर्फ रीता को गिरफ्तार कर लिया है। 8 घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी पड़ोसन ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रेखा 500 रुपये मांगने बुजुर्ग महिला के घर पहुंची थी। पैसे देने से इनकार करने पर उसने बुजुर्ग की हत्या कर दी और सोने के जेवर, यहां तक कि सोने के दांत भी निकालकर फरार हो गई।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

पुलिस ने पूछताछ के दौरान 45 वर्षीय आरोपी रेखा से एक के बाद एक कई सवाल किए, लेकिन उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया। इस मामले में जब एसीपी अनिल बाजपेयी ने पूछताछ शुरू की, तब आरोपी रेखा ने हत्याकांड का पूरा सच सामने रख दिया।

जानकारी के मुताबिक, 'आरोपी रेखा ने जब ACP अनिल बाजपेयी को देखा, तब उसने कहा, मुझे आपके चेहरे में साईं बाबा दिख रहे हैं, मैं आपको कलरी देवी की हत्या का सच बताती हूं।'

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के जनसंवाद में सुरक्षा की मांग पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने वाजपेयी नगर मल्टी में सीसीटीवी लगवाए थे। हत्या के बाद रेखा ने दरवाजे से पैर निकाला, लेकिन किसी की आहट पर वापस खींच लिया। राहगीर के जाते ही मुंह ढककर बाहर निकली। कैमरों में कैद चाल और चप्पल से पुलिस उस तक पहुंची।

डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के मुताबिक, शाहजहांनाबाद पुलिस ने रेखा को मर्डर और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से जेवर, नकदी, और चप्पल बरामद हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह निशातपुरा में नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म में ढाई साल जेल रही। उस पर मारपीट- लूट का केस भी दर्ज है।

75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी को पहले बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद उनकी नाक से सोने की लौंग, कान के झुमके और पायल लूट ली। आरोपी ने क्रूरता की हद पार तब कर दी, जब उसने कलरी देवी का सोने का दांत देखा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें