दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को नए नाम और प्रारूप में डिग्री मिलेगी। खास बात यह है कि डिग्री पर छात्र की फोटो भी लगाई जाएगी। बीए, बीकॉम, बीएससी और वोकेशनल कोर्स की डिग्री में...
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को नए नाम और प्रारूप में डिग्री मिलेगी। खास बात यह है कि डिग्री पर छात्र की फोटो भी लगाई जाएगी। बीए, बीकॉम, बीएससी और वोकेशनल कोर्स की डिग्री में
गरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा कि इस बार डिग्री में बदलाव छात्र हितों में होंगे। यूजीसीएफ के तहत 2022 में दाखिला लेने वाला पहला बैच नए प्रारूप में डिग्री प्राप्त करेगा। विश्वविद्यालय का 103वां दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को आयोजित होगा। नई व्यवस्था में विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी अधिक स्पष्ट दर्ज होगी। इससे प्रमाणपत्र उपयोगी बनेगा। वोकेशनल कोर्स में भी लागू होंगे नए नाम बैचलर ऑफ वोकेशन स्टडीज (बीवॉक) के विद्यार्थियों को ऑनर्स विद रिसर्च या ऑनर्स विद एंटरप्रेन्योरशिप की डिग्री दी जाएगी। इसमें हेल्थ केयर मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, बैंकिंग ऑपरेशंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और वेब डिजाइनिंग जैसे विषय शामिल हैं। नई व्यवस्था से विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता और विशेषज्ञता की पहचान नौकरी तथा उच्च शिक्षा में भी अधिक स्पष्ट रूप से हो सकेगी। इसके अलावा डिग्री के नए प्रारूप से विद्यार्थियों के अकादमिक प्रदर्शन और अध्ययन के दौरान हासिल किए गए विशेष कौशल को समझने में भी मदद मिलेगी।