अध्ययन: आप भावुक हैं या सख्त मिजाज? जादू की झप्पी के अहसास से खुलेगा आपके अतीत और स्वभाव का राज
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- किसी को गले लगाना किसी के लिए सुकून और सुरक्षा का एहसास है, तो किसी के लिए यह असहज अनुभव बन सकता है। 15 हजार से अधिक लोगों पर हुए अध्ययन में सामने आया कि इसके पीछे व्यक्ति का स्वभाव और भावनात्मक जुड़ाव अहम भूमिका निभाते हैं। प्यार भरा स्पर्श तनाव भी घटा सकता है। आखिर आपकी झप्पी को लेकर प्रतिक्रिया आपके अतीत और व्यक्तित्व का कौन सा राज खोलती है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं..
- किसी को गले लगाना सिर्फ प्यार जताने या अपनापन दिखाने का तरीका नहीं है। एक छोटी सी झप्पी किसी को गहरा सुकून दे सकती है, तो किसी दूसरे व्यक्ति को यही अहसास बेचैनी से भर सकता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या किसी के गले मिलने पर उसकी प्रतिक्रिया से उसके स्वभाव और पुराने अनुभवों के बारे में पता चल सकता है? जर्मनी की मनोवैज्ञानिक डॉ
- एना लीना ड्यूरेन और उनकी टीम के अध्ययन में इन सवालों के जवाब सामने आए हैं। इसके मुताबिक, किसी व्यक्ति को गले लगना कितना अच्छा या असहज लगता है, इसका संबंध उसके व्यक्तित्व और दूसरों से भावनात्मक जुड़ाव के तरीके से होता है।
किसी को गले लगाना सिर्फ प्यार जताने या अपनापन दिखाने का तरीका नहीं है। एक छोटी सी झप्पी किसी को गहरा सुकून दे सकती है, तो किसी दूसरे व्यक्ति को यही अहसास बेचैनी से भर सकता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? क्या किसी के गले मिलने पर उसकी प्रतिक्रिया से उसके स्वभाव और पुराने अनुभवों के बारे में पता चल सकता है? जर्मनी की मनोवैज्ञानिक डॉ
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
एना लीना ड्यूरेन और उनकी टीम के अध्ययन में इन सवालों के जवाब सामने आए हैं। इसके मुताबिक, किसी व्यक्ति को गले लगना कितना अच्छा या असहज लगता है, इसका संबंध उसके व्यक्तित्व और दूसरों से भावनात्मक जुड़ाव के तरीके से होता है।
ड्यूरेन के लिए भी जादू की झप्पी का अनुभव बेहद खास रहा है। 19 साल की उम्र में मां के निधन की खबर मिलने के बाद जब उनकी सहेली ने उन्हें मजबूती से गले लगाया था, तो वह अहसास एक दशक बाद भी उनकी यादों में बना हुआ था। यही अनुभव बताता है कि मुश्किल समय में किसी अपने का साथ कितना मायने रखता है। अध्ययन का संदेश भी यही है कि इंसान कितना भी आत्मनिर्भर क्यों न हो, प्यार, अपनापन और भावनात्मक सुरक्षा की जरूरत बनी रहती है। कई बार बिना कुछ कहे लगाया गया एक गले लगना वह सुकून दे जाता है, जिसे शब्दों में समझाना मुश्किल होता है।