LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें क्या है पूरा नियम छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से बवाल: भाजपा ने पूछा- मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? खतरे में घर के स्मार्ट डिवाइस: टीवी, फ्रिज और कैमरे हैकर्स के निशाने पर, इंटरनेट वाले उपकरणों से घुसपैठ संभव
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,280.85 +688.40 (+0.84%)
निफ्टी 50 25,280.95 +136.65 (+0.54%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.12
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 4 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की बड़ी पहल, पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बात; जयशंकर ने लावरोव से की चर्चा

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 06:19 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत की बड़ी पहल, पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बात; जयशंकर ने लावरोव से की चर्चा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

भारत ने यूक्रेन-रूस संघर्ष सुलझाने के लिए उच्चस्तरीय पहल की, जिसमें पीएम मोदी ने जेलेंस्की से और विदेश मंत्री जयशंकर ने लावरोव से बात की।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारत ने यूक्रेन-रूस संघर्ष सुलझाने के लिए उच्चस्तरीय पहल की, जिसमें पीएम मोदी ने जेलेंस्की से और विदेश मंत्री जयशंकर ने लावरोव से बात की।
  • जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से चर्चा की।
  • भारत ने शांतिपूर्ण समाधान, मानवीय दृष्टिकोण पर जोर दिया।

जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से चर्चा की।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

भारत ने शांतिपूर्ण समाधान, मानवीय दृष्टिकोण पर जोर दिया।

जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस संघर्ष सुलझाने के प्रयासों के क्रम में सोमवार को भारत ने एक ही दिन दोनों पक्षों से उच्चस्तरीय वार्ता की। पीएम नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की, जबकि विदेश मंत्री एस

जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से चर्चा की।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

यह दोहरी पहल अबू धाबी में 10-11 नवंबर को होने वाली यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता से ठीक पहले की गई है, जिसमें संघर्ष समाप्ति के रास्ते तलाशे जाने हैं।

पीएम मोदी से बातचीत में जेलेंस्की ने विवाद की मौजूदा कूटनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताया। इस पर मोदी ने संघर्ष सुलझाने के लिए हरसंभव मदद करने की पेशकश की और दोहराया कि विवाद का समाधान केवल कूटनीति और वार्ता से ही हो सकता है।

मोदी ने मानव-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाए जाने की जरूरत पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी ने शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की तत्परता दोहराई।

इस वार्ता के बाद जयशंकर ने लावरोव से बातचीत की। जयशंकर ने एक्स पर लिखा-सोमवार शाम मैंने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की। हमारी बातचीत यूक्रेन संघर्ष और चल रही कूटनीतिक पहलों पर केंद्रित रही। यह चर्चा मोदी-जेलेंस्की वार्ता के कुछ घंटों बाद हुई, जिससे भारत की दोनों पक्षों से विमर्श करने की बात स्पष्ट होती है।

जेलेंस्की ने एक्स पर वार्ता का ब्योरा साझा करते हुए लिखा-मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की और उन्हें कूटनीति की ताजा स्थिति से अवगत कराया। हम अबू धाबी बैठक के एजेंडे के हर मुद्दे पर सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं। यूक्रेन हमेशा रचनात्मक रुख अपनाता है और हमें रूस से भी तनाव घटाने की उसी तत्परता की जरूरत है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें