LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

आयुष्मान खुराना: ‘पुलिस तुमको कब तक बचाएगी?’, अभिनेता को मिली थी धमकी, जानें ऑडियो में क्या बोला था आरोपी?

नेहा कपूर (Neha Kapoor)
नेहा कपूर (Neha Kapoor) सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 12:20 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

आयुष्मान खुराना: ‘पुलिस तुमको कब तक बचाएगी?’, अभिनेता को मिली थी धमकी, जानें ऑडियो में क्या बोला था आरोपी?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

आयुष्मान खुराना को धमकी भरे ऑडियो का क्लिप मुंबई पुलिस ने साझा किया है। आरोपी ने इस ऑडियो में एक्टर ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। इतना ही नहीं उसने आयुष्मान के साथ टाइगर श्रॉफ जैसी घटना अंजाम देने की बात की।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • बीते दिनों अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिली थी। इस बातचीत का कथित ऑडियो अब सामने आया है। इसमें धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। हालांकि बाद में वह पकड़ा गया और पुलिस तफ्तीश में पता चला कि उसका  बिश्नोई गैंग से कोई संपर्क नहीं है। मुंबई पुलिस मे इस ऑडियो से पर्दा उठा दिया है। जानें क्या बोला आरोपी?
  • अभिनेता आयुष्मान खुराना मिली धमकी का ऑडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑडियो मुंबई पुलिस ने जारी किया है। इस ऑडियो में उस संदिग्ध व्यक्ति ने आयुष्मान से कहा, ‘मैं अनिल पंडित बोल रहा हूँ, मैं लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई हूं। मैंने आपको फोन किया था, लेकिन आपने फोन नहीं उठाया और फिर कॉल काट दी। कोई बात नहीं, हमें बस यह संदेश देना है, कृपया हमसे बात करें। अगर आप कुछ सुलझाना चाहते हैं, तो आगे बढ़ें। लेकिन अगर आप इस तरह का रवैया दिखाएंगे, तो आपके साथ भी वही हो सकता है जो टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ था। हमें चंडीगढ़ में आपके घर का पता भी है, और हम जानते हैं कि आप यहां कहां रह रहे हैं।'
  • आगे अपनी बातचीत में एक्टर से उस व्यक्ति ने कहा, ‘हमारा संदेश सुनने के बाद कृपया हमें वापस कॉल करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हम समझ जाएंगे कि आप कोई और रास्ता अपनाना चाहते हैं और पुलिस के पास जाना चाहते हैं। आप पुलिस के पास जा सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। जिन लोगों ने आपको सुरक्षा प्रदान की है, वे कब तक आपकी रक्षा कर पाएंगे? आपको हमसे दूर रहने के लिए हर दिन अच्छे भाग्य की आवश्यकता है, जबकि हमें आपको नुकसान पहुंचाने के लिए केवल एक दिन के अच्छे भाग्य की आवश्यकता है। आप, आपके परिवार का कोई भी सदस्य, या कोई भी जो हमारे हाथ लगेगा, हम उसे खत्म कर देंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप हमसे बात करें और बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझा लें। हम आपके कॉल का इंतजार करेंगे’

अभिनेता आयुष्मान खुराना मिली धमकी का ऑडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑडियो मुंबई पुलिस ने जारी किया है। इस ऑडियो में उस संदिग्ध व्यक्ति ने आयुष्मान से कहा, ‘मैं अनिल पंडित बोल रहा हूँ, मैं लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई हूं। मैंने आपको फोन किया था, लेकिन आपने फोन नहीं उठाया और फिर कॉल काट दी। कोई बात नहीं, हमें बस यह संदेश देना है, कृपया हमसे बात करें। अगर आप कुछ सुलझाना चाहते हैं, तो आगे बढ़ें। लेकिन अगर आप इस तरह का रवैया दिखाएंगे, तो आपके साथ भी वही हो सकता है जो टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ था। हमें चंडीगढ़ में आपके घर का पता भी है, और हम जानते हैं कि आप यहां कहां रह रहे हैं।'

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

आगे अपनी बातचीत में एक्टर से उस व्यक्ति ने कहा, ‘हमारा संदेश सुनने के बाद कृपया हमें वापस कॉल करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हम समझ जाएंगे कि आप कोई और रास्ता अपनाना चाहते हैं और पुलिस के पास जाना चाहते हैं। आप पुलिस के पास जा सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। जिन लोगों ने आपको सुरक्षा प्रदान की है, वे कब तक आपकी रक्षा कर पाएंगे? आपको हमसे दूर रहने के लिए हर दिन अच्छे भाग्य की आवश्यकता है, जबकि हमें आपको नुकसान पहुंचाने के लिए केवल एक दिन के अच्छे भाग्य की आवश्यकता है। आप, आपके परिवार का कोई भी सदस्य, या कोई भी जो हमारे हाथ लगेगा, हम उसे खत्म कर देंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप हमसे बात करें और बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझा लें। हम आपके कॉल का इंतजार करेंगे’

मुंबई क्राइम ब्रांच ने वसूली और धमकी देने के मामले में बेंगलुरु से 30 साल के एक युवक को हिरासत में लिया था। आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई है, जो पेशे से आईटी इंजीनियर है। आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो भेजा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
नेहा कपूर (Neha Kapoor)

नेहा कपूर (Neha Kapoor)

| 5+ वर्ष अनुभव

सिनेमा एवं लाइफस्टाइल संवाददाता • मुंबई ब्यूरो

नेहा कपूर भारतीय सिनेमा, ओटीटी रिलीज, थिएटर और सांस्कृतिक आयोजनों की निष्पक्ष समीक्षा और सिनेमाई रुझानों पर रिपोर्टिंग करती हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें